Back
Burhanpur450331blurImage

MP News- बुरहानपुर में प्लास्टिक के खिलाफ मानव-दानव रैली ने मचाई धूम

Mohammad Wasim
Jun 05, 2025 10:19:29
Burhanpur, Madhya Pradesh

बुरहानपुर नगर निगम द्वारा लोगों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार, दोपहर 12 बजे, पुलिस कंट्रोल रूम कार्यालय से मानव और दानव की रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बाजार क्षेत्र में उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। मानव ने यह संदेश दिया कि यदि हम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे, तो पर्यावरण को कोई हानि नहीं होगी। हरियाली से जीवन बीमारियों से मुक्त रहेगा और स्वच्छ हवा एवं अच्छा वातावरण प्राप्त होगा। वहीं, दानव ने चेतावनी दी कि यदि आप प्लास्टिक का उपयोग करते रहेंगे, तो चारों ओर प्लास्टिक का कचरा और पॉलिथीन फैल जाएगी, जिससे न केवल आपका वातावरण प्रभावित होगा, बल्कि इससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान होगा। इस रैली में नगर निगम के चेयरमैन धनराज पाटिल सहित अन्य संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|