Back
रतलाम में नई खाद व्यवस्था: किसान अब दो दिन में खाद पाने को बाध्य
CSChandrashekhar Solanki
Dec 16, 2025 10:06:48
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम में खाद के लिए किसानों की जद्दोजहद अब भी जारी है। प्रशासन ने लगातार बनी अव्यवस्था को देखते हुए नई व्यवस्था तो लागू कर दी, लेकिन इस नई व्यवस्था ने किसानों की परेशानी कम करने के बजाय उसे और बढ़ा दिया है। दरअसल, पुरानी व्यवस्था में रतलाम के खाद वितरण केंद्रों पर किसान रात भर बिस्तर डालकर डेरा जमाए रहते थे। सुबह करीब सात बजे टोकन मिलते और फिर अपने-अपने नंबर के अनुसार खाद लेकर उसी दिन गांव लौट जाते थे। भले ही रात भर इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कम से कम एक ही दिन में खाद मिल जाती थी। अब खाद विभाग की नई व्यवस्था ने किसानों की परेशानी दुगुनी कर दी, नई व्यवस्था के तहत अब किसानों को टोकन तहसील कार्यालय से दिए जाएंगे। इससे नकद खाद वितरण केंद्रों के सभी किसान एक ही जगह जमा हो रहे हैं। नतीजा यह है कि ल लाइनें और लम्बी लग रही हैं और अपने नंबर की होड़ में किसान अब रात में नहीं बल्कि सुबह सुबह तड़के के बाद से ही तहसील कार्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, नई व्यवस्था में आज मिलने वाला टोकन अगले दिन खाद के लिए मान्य होगा। यानी अब किसान को खाद पाने के लिए दो दिन चक्कर लगाना पड़ेगा। इसका मतलब समय, मेहनत और खर्च तीनों बढ़ गए हैं। किसानों की सबसे बड़ी मांग यह भी है कि पांच बीघा जमीन पर तीन या चार बोरी खाद दी जाए, लेकिन अभी भी पांच बीघा पर सिर्फ दो बोरी ही मिल रही है। इससे खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। इधर जिला जराशि अधिकारी का कहना है कि नई व्यवस्था बना दी गयी है और खाद पर्याप्त है लेकीन उपलब्धता के साथ ही बोरी वितरण का नियंत्रण रखा जाएगा, यानी फिलहाल 5 बीघा पर 2 बोरी ही खाद की व्यवस्था बनी रहेगी जो किसानों के लिए नाकाफी है। आज से लागू हुई इस नई व्यवस्था की जानकारी किसानों को मिल रही है। अब देखना होगा कि यह व्यवस्था वास्तव में किसानों को राहत देती है या फिर रात भर इंतजार से छुटकारा दिलाकर दो दिन की नई परेशानी थमा देती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowDec 16, 2025 13:01:360
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 16, 2025 13:01:160
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 16, 2025 13:00:530
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 16, 2025 13:00:330
Report
0
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 16, 2025 12:55:370
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 16, 2025 12:54:470
Report
SSANDEEP
FollowDec 16, 2025 12:54:260
Report
ATArun Tripathi
FollowDec 16, 2025 12:54:170
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 16, 2025 12:54:050
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 16, 2025 12:53:120
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 16, 2025 12:52:560
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 16, 2025 12:52:420
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 16, 2025 12:52:270
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 16, 2025 12:51:570
Report