Back
पश्चिम रेलवे ने कोहरे में सुरक्षा बढ़ाई; रतलाम में मेमू शेड से संचालन बढ़ेगा
CSChandrashekhar Solanki
Dec 17, 2025 18:45:41
Ratlam, Madhya Pradesh
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता बुधवार को रतलाम रेल मंडल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नीमच–रतलाम सेक्शन का गहन निरीक्षण किया और देर शाम रतलाम रेलवे स्टेशन पहुँचे। निरीक्षण के दौरान रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और आगामी योजनाओं की समीक्षा की गई।
महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि विशेष रूप से ठंड के मौसम में कोहरे को देखते हुए रेलवे ने सेफ्टी को लेकर पुख्ता तैयारियाँ की हैं। आने वाले दिनों में कोहरा और अधिक बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के इंजनों में अत्याधुनिक सेफ्टी डिवाइस लगाए गए हैं। यह डिवाइस कोहरे में दूर से दिखाई न देने वाले सिग्नलों की जानकारी पहले ही लोको के अंदर अनाउंस कर देता है, जिससे पायलट समय रहते अलर्ट हो जाते हैं और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होता है।
इसके अलावा सिंहस्थ महापर्व को लेकर भी रेलवे बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इनमें नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, स्टेशन शेड का विस्तार और यात्री सुविधाओं को बढ़ाना शामिल है। महाप्रबंधक ने बताया कि सिंहस्थ से पहले उज्जैन और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।
वहीं रतलाम के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में मेमू ट्रेन के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। अब तक यह सुविधा वडोदरा में थी, लेकिन शेड बनने के बाद रतलाम में ही मेमू ट्रेनों का मेंटेनेंस होगा। इससे रतलाम से अधिक संख्या में मेमू ट्रेनें चलाई जा सकेंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
बाइट - विवेक कुमार गुप्ता ( वेस्टर्न रेलवे जिएम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कांकेर के आदिवासी युवा भारत दर्शन के लिए इंदौर रवाना Tribal Youth from Kanker Depart for Bharat Dars
0
Report
OBOrin Basu
FollowDec 17, 2025 19:00:420
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 17, 2025 18:46:070
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 18:33:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 18:32:000
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 17, 2025 18:31:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 18:31:300
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 18:31:170
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:31:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:30:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:30:310
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 18:16:040
Report
APAMOL PEDNEKAR
FollowDec 17, 2025 18:15:500
Report