Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shajapur465001

गले में 5 रुपये का सिक्का फँसा, डॉक्टरों ने सफल इलाज किया

MJManoj Jain
Dec 19, 2025 13:16:59
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर शहर के लक्ष्मी नगर में एक 3 वर्षीय बच्चे के गले में खेलते समय 5 रुपये का सिक्का फंस गया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बच गई। बच्चे के पिता बदल जाटव ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने 5 रुपये का सिक्का मुंह में डाल लिया, जो अचानक उसके गले में फंस गया। परिजनों ने खुद सिक्का निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं पाए। इसके बाद वे बच्चे को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह जादौन ने बच्चे की जांच की। सबसे पहले एक्स-रे कराया गया, जिससे गले में सिक्का फंसा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉ. जादौन ने ऑपरेशन कर दूरबीन की मदद से 5 रुपये का सिक्का बच्चे के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल दिया। सिक्का बाहर निकलते ही बच्चे ने राहत की सांस ली।परिजनों ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने परिजनों को छोटे बच्चों को खेलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 19, 2025 15:16:11
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Dec 19, 2025 15:16:00
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Dec 19, 2025 15:15:52
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Dec 19, 2025 15:15:22
Jasa, Bihar:काली मंदिर के पास युवक का फंदे से लटका शव बेलौड़ी गांव में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा अस्पताल मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलौड़ी गांव स्थित काली मंदिर के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मोहनिया थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतक की पहचान बेलौड़ी गांव निवासी रविंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई अजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह का मानसिक संतुलन कुछ समय से खराब था और उसका इलाज चल रहा था। हाल के दिनों में उसकी हालत में सुधार भी हुआ था। घटना वाले दिन वह घर से बाहर जाने लगा, जिसे परिवार के लोगों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना और काली मंदिर की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में उसे फंदे से लटका देखा। मोहनिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 19, 2025 15:06:37
Sambalpur, Odisha:ଗତ ୧୭ ତାରିଖରେ ରଂପେଲା ବ୍ରିଜ ଉପ ରୁ ଜଣେ ଯୁବତୀ ତଳେ ପଡିଯାଇଥିଲେ |ସେ ବ୍ରିଜ ଉପରୁ ତଳକୁ ଦେଖୁଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ମୁଣ୍ଡ ବୁଲାଇ ଦେବାରୁ ଯୁବତୀ ଜଣଙ୍କ ବ୍ରିଜ ଉପରୁ ପାଣିରେ ପଡି ଯାଇଥିଲେ| ହଠାତ ଚେତା ଫେରିବାରୁ ସେ ପහଁରି ପହଁରି ଯାଇ ପାଖରେ ଥିବା ଶିବ ମନ୍ଦିର ଉପରେ ଆଶ୍ରୟ ନେଇଥିଲେ| ଯୁବତୀ ଜଣଙ୍କ ହେଲେ ବ୍ରଜରାଜ ନଗର ଇଟାଭਟା ଅଂଚଳ ର ସାବିତ୍ରୀ ମେହେର ବୋଲି ସୂଚନା ମିଳିଛି |ତାଙ୍କର ବୟସ ୨୨ ବର୍ଷ | ସ୍ଥାନୀୟ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନେ ଯୁବତୀ ଜଣଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରି ପୋଲିସ ସହାୟତା ରେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଦ୍ୱାରା ଡାକ୍ତରଖାନା କୁ ନେଇଥିଲେ|ତାଙ୍କୁ ଇବ ଥର୍ମାଲ ଚିକିତ୍ସାଳୟ ରେ ଚିକିତ୍ସା କରାଯାଇଥିଲା|ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ପୋଲିସ ପରିବାର ବର୍ଗ ଙ୍କ ସହ ସମ୍ପର୍କ କରି ତାଙ୍କୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରିଥିଲେ|
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Dec 19, 2025 15:06:22
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सालासर धाम पहुंची। CM रेखा गुप्ता ने सलादर बालाजी के दर्शन व पूजा अर्चना की। पुजारी परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम का परिवार भी साथ था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सालासर धाम के दौरे पर रहीं। सीएम रेखा गुप्ता का पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अगवानी की। मंदिर प्रवेश द्वार पर श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मांगीलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, नितिन पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने गेट पर स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में हैरम पुजारी ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई। सीएम रेखा गुप्ता के साथ उनके पति मनीष गुप्ता भी साथ रहे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, डीवाईएसपी दरजाराम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top