Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

माल्टा महोत्सव: जिलाधिकारी ने महिला समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया

HNHARENDRA NEGI
Dec 17, 2025 12:26:23
माल्टा महोत्सव में जिलाधिकारी ने किया महिला समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण माल्टा से बने उत्पादों को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने के दिए निर्देश जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित माल्टा महोत्सव किसानों को प्रोत्साहित करने, माल्टा आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कृषकों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को मंच प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं से संवाद कर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे माल्टा से बने उत्पादों की जानकारी ली तथा उत्पादों की गुणवत्ता एवं प्रस्तुति की सराहना की। जिलाधिकारी ने स्वयं माल्टा से बने विभिन्न उत्पादों खटाई आदि का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत कार्यरत उन्नति स्वायत सहकारिता नारी, उमंग स्वायत सहकारिता मक्कुमठ, जीवन ज्योति स्वायत सहकारिता देड़ा एवं उन्नति स्वायत सहकारिता कोतमा की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। महिला समूहों द्वारा माल्टा जूस, स्क्वैश, जैम, कैंडी सहित अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिसे आगंतुकों द्वारा खूब सराहा गया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकालीन यात्रा के दौरान प्रमुख मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों के आसपास माल्टा से बने उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके और महिला समूहों की आय में वृद्धि हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से एक ओर जहां माल्टा के प्रचार-प्रसार को बल मिलता है, वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का स्थायी साधन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिला समूहों को आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। माल्टा महोत्सव जैसे आयोजनों से स्थानीय किसानों, महिला समूहों एवं उद्यमियों को लाभ पहुंचने के साथ-साथ जनपद की आर्थिकी को मजबूती मिल रही है, जो आत्मनिर्भर रुद्रप्रयाग की दिशा में एक सार्थक कदम है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Dec 17, 2025 14:05:18
Churu, Rajasthan:जिला, चूरू लोकेशन, बीदासर मूंगफली तुलाई को लेकर चल रहा विवाद थमा, चार दिनों से अटकी मूंगफली की तुलाई हुई शुरू, ठेकेदार और किसानों के बीच हुई सफल वार्ता, ऐंकर:- चूरू के बीदासर में सहकारी समिति के उपकेंद्र पर मूंगफली की तुलाई को लेकर ठेकेदार और किसानों के बीच चल रहा विवाद आज सफल वार्ता के बाद थम गया। इसके साथ ही किसानों की मूंगफली तुलाई शुरू हो गई। किसान मनफूल जाट और नरपत सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले किसान और ठेकेदार के बीच मूंगफली तुलाई को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद किसी भी किसान की मूंगफली तुलाई नही हुई। इसको लेकर आज समिति के ठेकेदार और किसानों के बीच सफल वार्ता होने के बाद अब मूंगफली की तुलाई शुरू हुई है। सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक रामसिंह ने कहा कि मूंगफली तुलाई से संबंधित किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है सभी टोकन धारकों की मूंगफली गुणवत्ता के अनुसार तुलाई की जाएगी उन्होंने कहा कि मूंगफली की तुलाई को लेकर कोई भी व्यक्ति पैसे की डिमांड करे तो मुझे अवगत कराएं जिससे उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की सके। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। बाईट- मनसुख किसान.... चेक्स शर्ट पहने बाईट- नरपत सिंह किसान, दाड़ी मूंछे में बाईट- रामकरण प्रजापत, ब्लॉक मेम्बर...जैकेट पहने
0
comment0
Report
Dec 17, 2025 14:04:43
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Dec 17, 2025 14:04:26
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने बरेठी में शुरू होने वाले सोलर पावर प्लाट मे चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही एनटीपीसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोलर मॉड्यूल पाइलिंग कार्य, इन्वर्टर कंट्रोल स्टेशन तथा सबस्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही परियोजना का पूरा काम निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए और कब्जा हटाने संबंधी कार्यवाही के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सांदनी ग्राम से आए कुछ ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को उचित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि परियोजना के कार्य में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से उनकी कौशल क्षमता अनुरूप रोजगार दिया जाए। बरेठी परियोजना 2809 एकड़ भूमि पर स्थापित की जा रही है। लगभग 2750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह एक सौर ऊर्जा परियोजना है। जिसकी क्षमता 630 मेगावाट होगी। परियोजना के अंतर्गत सौर मॉड्यूल, पूलिंग सबस्टेशन का कार्य एवं ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण तीनों कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस संयंत्र से उत्पन्न बिजली की आपूर्ति ईशानगर सबस्टेशन को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना से बिजली उत्पादन 31 दिसंबर 2026 तक प्रारंभ हो जाएगा। निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अनुरूप प्रगति पर है। यह परियोजना न केवल प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगी बल्कि हरित ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगी।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Dec 17, 2025 14:04:03
Panna, Madhya Pradesh:पानी भरने गई गर्भवती महिला कुएं में गिरी, eight months के गर्भ में पल रहे शिशु के साथ गर्भवती की मौत एंकर:- Previous संवाद हटाकर खबर जारी की जा रही है। जमुनहाई तिलंगवा गाँव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 40 वर्षीय आरती दहायत आठ माह की गर्भवती थी। वह घर के पास बने एक खुले कच्चे कुएं से पानी भरने गई थी। आरती के देवर ने बताया कि पानी खींचते समय पैर फिसला और आरती सीधे 10 फिट गहरे कुएं में जा गिरीं। दिन भर परिजन उसे तलाशते रहे, आज उसकी लाश कुएं में तैरती मिली। मृतिका के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 5 और 3 वर्ष है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Dec 17, 2025 14:03:50
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश और सीईओ के बीच विवाद हो गया। जिला पंचायत के सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के खिलाफ अभद्रता करने के आरोप लगाए है वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीईओ के खिलाफ अभद्रता के आरोप लगाए हैं। दोनो ने एसपी को शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर विवादों में रहे है । उनके खिलाफ शासकीय कार्य मे व्यवधान के आरोप में केस भी दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष धरने में बैठ गए हैं । विवाद की वजह एक बगिया मां के नाम योजना में सूखे पेड़ की सप्लाई को लेकर बताई जा रही है। वही विवाद को लेकर जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी,जनपद के अधिकारी कर्मचारी,उपयंत्री भी जिला सीईओ के समर्थन में रैली निकालकर ज्ञापन दिया है।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Dec 17, 2025 14:03:29
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 17, 2025 14:03:09
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना पुलिस ने सट्टे के लेनदेन को लेकर हुए मारपीट के मामले में एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि विगत 15 दिसंबर को एक पक्ष के साबिर व राजकुमार, तो वहीं दूसरे पक्ष के अनिल योगी ने थाने में उपस्थित होकर बताया कि उनका 3 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में जांच करने पर पुलिस ने पाया कि सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अनिल योगी, राजकुमार व शाबिर ने संगठित रूप से जुए सट्टे पर दाव लगाया था। जिसमें अनिल योगी के सट्टा राशि जीत जाने पर राजकुमार व शाबिर से प्रतिमाह जुआ राशि का ब्याज लेना तय हुआ था। जिसे लेकर विवाद हो गया था। मामले में आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया। जिस पर पुलिस ने पूछताछ करते हुए तीन आरोपियों सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अनिल योगी, राजकुमार गुर्जर व शाबिर अहमद को गिरफ्तार किया है। साथ ही बताया कि आरोपी अनिल योगी पर हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, जुआ सट्टा सहित कुल आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 17, 2025 14:02:51
Paradeep, Odisha:ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀ ର ପଲୁସନ୍ ରେସପନ୍ସ ଏକ୍ସରସାଇଜ। ଗଭୀର ସମୁଦ୍ରରେ ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀ ର ପଲୁସନ୍ ରେସପନ୍ ସଙ୍ଗତ ଏକ୍ସରସାଇଜ। ତଟସୁରକ୍ଷା ସହିତ ପ୍ରାକୃତିକ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ସମୁଦ୍ରରେ ଫସି ରହିଥିବା ବୋଟ୍, ଡଙ୍ଗା ଓ ଲୋକଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରିଥାଏ ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ଜାହାଜ। ଆଜି ସେହିଭଳି ସମୁଦ୍ରରେ ପ୍ରଦ୍ୟୁଷଣ କୁ କିଭଳି ରୋକା ଯାଇପାରିବ ସେଦିଗରେ ଏକ କୌଶଳ ପଦର୍ଶୀତ କରିଛି ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀ। ସମୁଦ୍ରରେ ପ୍ରଦୂଷଣ ରୋକିବାକୁ ଭାରତୀୟ ତଟ ରକ୍ଷକ ବାହିନୀ ଉତ୍ତର-ପୂର୍ବ ଅଞ୍ଚଳ ପକ୍ଷରୁ ଆଜି ପ୍ରଦୂଷଣ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ଅଭ୍ୟାସ (ମକ ଡ୍ରିଲ) କରାଯାଇଛି। ପାରାଦୀପ ଉପକୂଳ ଠାରୁ ୩୫ କିମି ଗଭୀର ସମୁଦ୍ରରେ ଏହି ମକ୍ ଡ୍ରିଲ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଛି। ଜାହାଜରୁ ତେଲ ଲିକେଜକୁ କିପରି ପ୍ରତିହତ କରାଯିବ ସେନେଇ ଆଇସିଜି ପକ୍ଷରୁ ବିଭିନ୍ନ ରଣ କୌଶଳ ସମେତ ଅଭ୍ୟାସ କରାଯାଇଛି। ଉକ୍ତ ଅଭ୍ୟାସ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଭାରତୀୟ ତଟ ରକ୍ଷକ ବାହିନୀ ଯୁଦ୍ଧ ଜାହାଜ ବିଜୟ ସମେତ ଭରଦ,ଅମୋଘ, ଅଦମ୍ୟ, କମଳାଦେବୀ, ଅମ୍ରିତକୌର ଓ ସି -୪୨୬ ସାମିଲ ହୋଇଛନ୍ତି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଆଇଓସିଏଲ ବୋଟ,ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ପ୍ରାଧିକରଣର ବୋଟ ଓ ଟଗ ବୋଟ ଅଂଶ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ। ଆଇସିଜିର ଡୋନିଅର ଉଡାଜାହାଜ ଭୁବନେଶ୍ୱରରୁ ଆସି ପାରାଦୀପରେ ହେଉଥିବା ମକ ଡ୍ରିଲରେ ଅଂଶ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲା। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଜାହାଜର ୪ ଶହରୁ ଊର୍ଦ୍ଧ୍ବ କର୍ମଚାରୀ ଭାଗ ନେଇଛନ୍ତି। ଅଥଳ ସମୁଦ୍ର ଭିତରେ ଏକ ଜାହଜରୁ ତେଲ ପଡ଼ିବା ପରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିଲା ପ୍ରକୃତ କଳା କୌଶଳ | ତତ୍କ୍ଷଣାତ କିଭଳି ତେଲକୁ ସମୁଦ୍ର ପାଣିରୁ ଅଲଗା କରାଯାଇ ପାରିବ ସେନେଇ ଦକ୍ଷତାର ସହ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରାଯାଇଥିଲା | ପାରାଦୀପ ବେଳାଭୂମିରେ ତଟରକ୍ଷୀ ପକ୍ଷରୁ ସଫେଇ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପ୍ରଦେଶନା କରାଯାଇଥିଲା | ପ୍ରଦର୍ଶନରେ ବୃହତ ପରିମାଣର ବେଳାଭୂମି ସଫେଇ କାର୍ଯ୍ୟ ଏବଂ କୂଳରେ ତେଲ ପଡ଼ିବା ପରିସ୍ଥିତିରେ ଉପକୂଳକୁ ସୁରକ୍ଷା ଦେବା ପାଇଁ କିଭଳି ତ୍ୱରିତ ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇ ପାରିବ ତାହା ମଧ୍ୟ ପ୍ରଦର୍ଶିତ ହୋଇଥିଲା |
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Dec 17, 2025 14:02:09
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Dec 17, 2025 14:01:18
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ शहर के रामभांठा क्षेत्र में रहने वाले ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीड़ित पक्ष पर हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बलवा के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा थाने कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज दूसरे पक्ष के लोग अगले ही दिन 16 दिसंबर की दोपहर हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर पहुंचे और थाने में रिपोर्ट करने की बात को लेकर गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल और पल्सर एनएस-200 में भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथौड़ा, बेसबॉल बैट और बांस का डंडा बरामद किया है। सभी आरोपी जवाहर नगर रामभांठा के निवासी हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Dec 17, 2025 14:00:58
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा नगर निगम में आज कर्मचारियों ने काम बंद रख खंडवा एसडीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर से कारवाही करने की मांग की। दो दिन पहले एसडीएम ने कर्मचारियों के साथ एक बैठक में नगर निगम कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार करने संबंधित टिप्पणी की थी। आज नगर निगम के सभी कर्मचारी भाजपा नेताओं और महापौर के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और एसडीएम की शिकायत की। दूसरी तरफ एसडीएम ने कहा कि बैठक में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी, सभी कर्मचारियों को समय पर काम करने के निर्देश दिए जा रहे थे यदि किसी की भावनाएं आहत हुई है तो वह खेद प्रकट करते हैं। नगर निगम कर्मचारियों ने आज एसडीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और महापौर को ज्ञापन सौपा। इसके बाद महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्षद और निगमकर्मी ने खंडवा कलेक्टर से मुलाकात कर एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की। निगम कर्मचारियों का आरोप है कि 15 दिसंबर को एक बैठक के दौरान निगम कर्मचारियों को खंडवा एसडीएम के द्वारा अमर्यादित शब्द बोले गए थे। इन्होंने एसडीएम पर निगम कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार करने वाला बताने के भी आरोप लगाए। मामले में महापौर का कहना था कि वे जिला कलेक्टर से मिली है और एसडीएम पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। बयान: अमृता यादव, महापौर खंडवा वहीं इस मामले में एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई ने कहा कि 15 दिसंबर को पट्टा सर्वे के प्रशिक्षण में राजस्व और निगम कर्मचारी मौजूद थे। प्रशिक्षण के बाद कुछ लोगों को लगा कि उन्हें भ्रष्ट कहा गया, जबकि सर्वे के पहले आए हुए आवेदन के बारे में उनसे पूछा गया था। मेरी किसी को हार्ट करने की मंशा नहीं थी। फिर भी मेरी किसी बात से किसी की भावना आहत हुई तो मैं खेद प्रकट करता हूं। बयान - ऋषि कुमार सिंघई एसडीएम खंडवा।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 17, 2025 14:00:27
Damoh, Madhya Pradesh:कई महीनों बाद अचानक मिशन अस्पताल मामले ने पकड़ा तूल.. एंकर/ एमपी के दमोह में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एम जान केम उर्फ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव द्वारा की गई हार्ट सर्जरी में सात मरीजों की मौत के आरोपों के बाद देश की सुर्खियों में या मिशन अस्पताल अब फिर चर्चाओं में आ रहा है। मिशनरी द्वारा चलाए जा रहे दमोह के मिशन अस्पताल में लगे कैथ लैब को लेकर भी जांच हुई थी और इस कैथ लैब को भी फर्जी तरीके से लगाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मिशनरी संचालक डॉ अजय लाल उनकी पत्नी सहित 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था और सिर्फ एक गिरफ्तारी के बाद तमाम लोग फरार चल रहे हैं, पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया तो विदेश भागने की संभावना के मद्देनजर लुक आउट नोटिस भी जारी है लेकिन दमोह और एमपी की पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है जबकि फर्जी डॉक्टर केम जेल में है। पिछले कई महीनों से ये मामला शांत है लेकिन बीते दो दिनों से ये मामला अचानक तूल पकड़ गया है और अब हिन्दू वादी संगठन एक एक कर सड़कों पर आ रहे हैं। कल सर्व हिन्दू समाज के साथ राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी तो अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम कलेक्टर दमोह के माध्यम से ज्ञापन दिया है। विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाते हुए जानबूझकर डॉ लाल सहित बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न करने की बात कही है। इसके साथ हो हिन्दू संगठन के नेताओं ने ये आपत्ति भी जताई है कि फर्जी कैथ मामले में अस्पताल की प्रबंधक पुष्पा खरे और दिलीप खरे का नाम मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है जबकि दोनों बराबर के दोषी हैं। इसके साथ ही विहिप नेताओं ने आरोपियों की इनाम घोषित होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने की स्थिति में उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की मांग की गई है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Dec 17, 2025 13:56:30
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की ओर से आज केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राऊज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोप लगा रही है। कोर्ट के फैसले को कांग्रेस ‘सत्ता पर सत्य की विजय’ बता रही है। कांग्रेस की ओर से आज जयपुर में बीजेपी मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया गया था। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में तमाम नेता PCC मुख्यालय से बीजेपी मुख्यालय की ओर रवाना हुए, लेकिन पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहीद स्मारक पर रोक लिया गया। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, धर्मेंद्र राठौड़ सहित कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदेश भर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बीजेपी ऑफिस घेराव का ऐलान, शहीद स्मारक पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका PCC चीफ डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष जूली सहित नेताओं ने दी गिरफ्तारी कांग्रेस का आरोप- बीजेपी की केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को कर रही है परेशान PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा जब बीजेपी डरती है, पुलिस को आगे करती है। ये आज का नहीं, हमेशा का काम है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना, अपनी बात रखना विपक्ष का अधिकार है। इस अधिकार पर भी बीजेपी कुठाराघात कर रही है। कार्यकर्ताओं को आई चोटों को लेकर कहा कि भाजपा का काम चोट पहुंचाना ही है। किसी पर झूठे मुकदमे करो, ED-इनकम टैक्स को भेजो, झूठी चार्जशीट पेश करो। कोई आंदोलन करे तो कुचल दो, जेल में डाल दो। कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। हम आज भी लड़ेंगे, कल भी लड़ेंगे。 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।कांग्रेस विधायक मनीष यादव बैरिकेड्स से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। DCP साउथ राजर्षि राज ने कहा प्रदर्शनकारी बीजेपी ऑफिस जाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि परमिशन शहीद स्मारक तक की थी। 100 लोगों को डिटेन किया गया है, इन लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। नेताओं को बसों में भरकर पुलिस बनीपार्क थाने लेकर गई, बाद में कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया गया।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 17, 2025 13:56:11
Jaipur, Rajasthan:सुपर से ऊपर ब्रांड वेजिटेबल सॉस पर कार्रवाई 1हजार 411 किलोग्राम वेजिटेबल सॉस सीज राज्य सरकार के “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने कानोता स्थित ‘सुपर से ऊपर’ ब्रांड के वेजिटेबल सॉस निर्माता मैसर्स रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की है। घटिया गुणवत्ता की शिकायतों और पूर्व जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में विभाग ने 1411 किलोग्राम वेजिटेबल सॉस सीज किया। CMHO सेकंड डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म में कई अनियमितताएं पाई गईं। फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड, पानी की जांच रिपोर्ट और फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं कराए गए। यूनिट में साफ-सफाई मानकों की कमी पर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा। सीज किए गए सॉस के सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top