Back
स्टिंग की टाइमिंग संदिग्ध: कर्नल जसोल ने निष्पक्ष जांच की मांग की
DSDurag singh Rajpurohit
Dec 20, 2025 10:35:31
Barmer, Rajasthan
कथित स्टिंग पर कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल की दो टूक ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा भजनलाल शर्मा सरकार का कार्य बेहतरीन
कथित स्टिंग सामने आने के बाद बाड़मेर में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने इस पूरे प्रकरण को संदेहास्पद टाइमिंग से जोड़ते हुए इसकी गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस दिन राज्य सरकार अपने दो वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मना रही थी, उसी दिन स्टिंग का रिलीज होना कई सवाल खड़े करता है।
कर्नल मानवेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा, “अगर मैं पत्रकार के रूप में सोचूं, तो यह स्टिंग और इसकी टाइमिंग काफी संदेहास्पद है। यह जानना जरूरी है कि स्टिंग कब किया गया और इसे सार्वजनिक करने के लिए यही दिन क्यों चुना गया?” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में मीडिया और जांच एजेंसियों की भूमिका अहम होती है, लेकिन किसी भी सामग्री को सार्वजनिक करने से पहले उसकी मंशा और समय का परीक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने भजनलाल सरकार के पक्ष में खड़े होते हुए कहा कि सरकार के दो वर्षों के जश्न के दिनों में इस तरह का स्टिंग जारी होना एक पूर्व नियोजित रणनीति का संकेत देता है। इसके पीछे किसका हित साधा जा रहा है, यह सामने आना चाहिए। कर्नल जसोल ने मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच्चाई जनता के सामने आए और भ्रम की स्थिति खत्म हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 20, 2025 12:39:200
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 20, 2025 12:39:070
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 20, 2025 12:37:090
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 20, 2025 12:36:570
Report
SDShankar Dan
FollowDec 20, 2025 12:36:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 20, 2025 12:36:180
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 20, 2025 12:36:020
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowDec 20, 2025 12:35:140
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 20, 2025 12:33:320
Report
YMYadvendra Munnu
FollowDec 20, 2025 12:33:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 20, 2025 12:32:290
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 20, 2025 12:32:160
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 20, 2025 12:31:540
Report