Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhilwara311001

Mandalgarh के 4 मासूम भूख और बेघरपन से जूझ रहे, प्रशासन ध्यान नहीं

MKMohammad Khan
Dec 20, 2025 05:36:21
Bhilwara, Rajasthan
माण्डलगढ़ के कोटड़ी क्षेत्र के भगवानपुरा गॉंव में एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर निकल कर सामने आई हैं, जहाँ 4 मासूम बच्चे 5 साल से सरकार के सिस्टम से ओझल होते नजर आ रहे है, कोरोना काल के वर्ष 2020 में इन मासूम बच्चों के सिर से माता- पिता का साया उठ चुका था, ओर अपनी व्रद्ध दादी के पास ही रहते है, दादी की हालत भी चलने फिरने लाइक नहीं रही हैं, इन मासूम बच्चों के पास न घर की छत हैं और न ही पालन पोषण की व्यवस्था, गरीबी और लाचारी के हालात से झुझते यह बच्चे माण्डलगढ़ में मुख्यमंत्री की सभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे भीलवाड़ा कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के पास आए और अपनी पीड़ा जाहिर की हैं, कलेक्टर ने जल्द लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया हैं, बच्चों ने बताया कि सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, कच्ची झोपड़ी बना कर निवास कर रहे है, आसपास पड़ोस के योग खाने पीने की व्यवस्था करते है, इलाके के नेता और जिम्मेदार अफसरों की भी इन मासूम की ओर नजर नहीं पड़ी हैं, बाल अधिकार संरक्षण कानून और सरकार की तमाम योजनाएं इन 4 मासूम बच्चों के लिए बेमानी साबित हो रही हैं, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे है कि जिम्मेदार सिस्टम ही संवेदनहीन हो जाए तो बेसहारा ऐसे बच्चों का भविष्य कौन बचाएगा, ये बच्चे पढ़ लिख कर समाज की मुख्यधारा में आना चाहते है, लेकिन अफसरों के दफ्तरों की चौखट पर दर दर भटकने को मजबूर है, वहीं इन बच्चों के सपने टूटते नजर आ रहे है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KYKaniram yadav
Dec 20, 2025 07:35:39
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- प्याज किसान एक बार फिर बदहाली के आंसू रो रहे हैं। एक हफ्ता पहले दामों में आई तेजी ने किसानों को राहत की उम्मीद जरूर दी थी, लेकिन वह ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। बांग्लादेश बॉर्डर खुलने की खबर से बाजार में हलचल बढ़ी थी, मगर अब वही बॉर्डर बंद होने से भाव एक बार फिर औंधे मुंह गिर गए हैं। वीओ — मंडी में प्याज के दाम लगातार नीचे लुढ़कते जा रहे हैं। जो प्याज कुछ दिन पहले पंद्रह रुपए किलो तक पहुंच गया था, वही अब एक रुपए किलो तक बिक रहा है। हालात यह हैं कि किसान मंडी तक प्याज लाने में जितना भाड़ा खर्च कर रहा है, उतनी कीमत भी उसे नहीं मिल पा रही। बाइट - किसान वीओ — कम भाव के चलते किसान प्याज रोककर रखने को मजबूर हैं, लेकिन यह इंतजार भी नुकसानदेह साबित हो रहा है। खेतों और गोदामों में रखा प्याज अंकुरित होने लगा है, जिससे किसानों का नुकसान और बढ़ता है। बाइट - किसान वीओ — किसानों का कहना है कि लागत निकलना तो दूर, मेहनत की कीमत भी नहीं मिल रही। खाद, बीज, दवा और मजदूरी के बढ़ते खर्च के बीच मंडी के गिरते भावों ने उनकी हालत और खराब कर दी है। बाइट - किसान वीओ — व्यापारियों का कहना है कि दाम गिरने की सबसे बड़ी वजह बांग्लादेश बॉर्डर का दोबारा बंद होना है। बॉर्डर खुलते ही निर्यात की संभावना बनी और बाजार में मांग बढ़ी, जिससे भाव अचानक ऊपर चले गए। लेकिन बॉर्डर बंद होते ही मांग खत्म हो गई और दाम धड़ाम से गिर गए। बाइट — व्यापारी वीओ- कुल मिलाकर, बॉर्डर नीति में उतार-चढ़ाव और बाजार की अनिश्चितता का सबसे बड़ा खामियाजा प्याज किसान भुगत रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस संकट से किसानों को उबारने के लिए क्या कदम उठाती है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Dec 20, 2025 07:35:20
Barh, Bihar:लसालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गाँव निवासी कन्हैया शर्मा की डेडबॉडी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया, जिसमें करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। ग्रामीण कन्हैया शर्मा की गुमशुदगी पर पुलिस पर दूसरे पक्ष से सांठ गांठ का आरोप लगा रहे थे। पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बख्तियारपुर पीएचसी में चल रहा है। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लखीपुर गाँव से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जमीनी विवाद में मंगलवार को दियारा क्षेत्र से कुछ हथियाबंद बदमाशों ने कन्हैया शर्मा को अगवा कर लिया था, जिनकी डेड बॉडी शुक्रवार की शाम को लखीपुर घाट से बरामद की गई थी。
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Dec 20, 2025 07:35:07
Hisar, Haryana:हरियाणा में 21 दिसंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि 21 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने आज ज़ी मीडिया को बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी का असर हरियाणा के अधिकतर जिलों में देखने को मिलेगा, इसको लेकर आने वाले दिनों मैं कड़ाके की ठंड का अलर्ट है। फिलहाल अभी भी अगले 48 घंटों के लिए हरियाणा के पूर्वी बेल्ट यानी कि यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और करनाल में गहरी धुंध का अलर्ट भी जारी किया गया है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 20, 2025 07:33:42
Sawai Madhopur, Rajasthan:चकबिलोली गांव के सामान्य परिवार के छात्र दुष्यंत सिंह गुर्जर का राजस्थान फुटबॉल टीम में संतोष ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। Hanumangarh में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल के जरिए चयन होने के बाद दुष्यंत सिंह इन दिनों जयपुर में चल रहे ग्रुप वन के मुकाबलों में राजस्थान की ओर से खेल रहे हैं। उनके चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमी और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। दुष्यंत के पिता जगदीश सिंह गुर्जर सामान्य परिवार से आते हैं, वही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। दुष्यंत के पिता ने बताया कि बेटे को खेलते हुए देखकर गर्व होता है, वह हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। दुष्यंत का कहना है कि वह इसी फील्ड में आगे बढ़कर आरएएस बनना चाहते हैं।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 20, 2025 07:33:07
Ujjain, Madhya Pradesh:शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तराना में हंगामा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तराना में हंगामा उज्जैन की तहसील तराना के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा से चैट मे आपत्तिजनक बातचीत के आरोप लगने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। मामले को लेकर छात्र संघठन के कार्यकर्ता विद्यालय पहुँचे और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्यालय प्रबंधन से बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन का आरोप है कि शिक्षक और छात्रा के बीच कथित चैट की चर्चा विद्यालय में है। हालांकि इन चैट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामला जांच का विषय है। प्रशासन ने एहतियातन संबंधित शिक्षक को विद्यालय से हटाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उज्जैन में अटैच कर दिया है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Dec 20, 2025 07:31:02
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস প্রধানমন্ত্রীর জনসভায় যোগ দিতে এসে ট্রেনের ধাক্কায় তিনজনের মৃত্যু, আহত দুই তিনজনের মরদেহ কৃষ্ণনগর জিলা হসপিটালে নিয়ে আসা হল。 প্রধানমন্ত্রীর নরেন্দ্র মোদীর জনসভায় যোগ দিতে এসে মর্মান্তিম দুর্ঘটনায় প্রাণ হারালেন তিনজন। আহত হয়েছেন আরও দু’জন। ঘটনাটি ঘটেছে নদিয়া জেলার কৃষ্ণনগর জিআরপির অন্তর্গত তাহেরপুর এলাকায়। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, মৃতদের নাম রামপ্রসাদ ঘোষ (৭২), মুক্তিপদ সূত্রধর (৬৩) ও গোপীনাথ দাস (৪৭)। তিনজনেরই বাড়ি মুর্শিদাবাদ জেলার বরওয়ান ব্লকে। আহত দু’জনকে উদ্ধার করে হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে。 বরওয়ান বিধানসভার ৩ নম্বর মণ্ডলের সভাপতি দীপেন মণ্ডল জানান, বুধবার ভোর পাঁচটার মধ্যে প্রধানমন্ত্রীর জনসভায় যোগ দিতে ওই পাঁচজন বাসে করে আসেন। অন্ধকার থাকার কারণে তাহেরপুর রেললাইনের কাছাকাছি তাঁরা সম্ভবত শৌচকর্মের জন্য যান। সেই সময় একটি ট্রেন এসে তাঁদের ধাক্কা দেয়। ঘটনাস্থলেই তিনজনের মৃত্যু হয় এবং দু’জন গুরুতর আহত হন।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Dec 20, 2025 07:30:27
Srinagar, :एयरपोर्ट पर नकली टिकट की घटना के बाद बडगाम में ट्रैवल एजेंट हिरासत में. बडगाम, 20 दिसंबर, बडगाम पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति के पास नकली एयर टिकट मिलने के बाद विस्तृत जांच शुरू की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसे एक ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया था, जिसे अब पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बगड़ो, खानसाहिब का रहने वाला वह व्यक्ति एयरपोर्ट के ड्रॉप गेट पर रूटीन चेकिंग के दौरान रोका गया, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसके ट्रैवल डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी पाई. एयरलाइन स्टाफ ने पुष्टि की कि पेश किया गया टिकट जाली था, जिसके बाद यात्री को पुलिस पोस्ट हुमहामा को सौंप दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि उसने टिकट एक ट्रैवल एजेंट से खरीदा था, जिसने कथित तौर पर उसे जाली ट्रैवल डॉक्यूमेंट दिए थे. ट्रैवल एजेंट को हिरासत में ले लिया गया है और उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है ताकि जालसाजी के स्रोत का पता लगाया जा सके और किसी बड़े नेटवर्क की पहचान की जा सके. पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(2) और 340(2) के तहत उल्लंघन शामिल हैं. पुलिस स्टेशन बडगाम में एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया है, और धोखाधड़ी की सीमा और इसमें शामिल किसी अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top