Back
चूरू में दो साल में विकास की मिसाल, झाझड़िया ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया
NPNavratan Prajapat
Dec 21, 2025 04:30:42
Churu, Rajasthan
भारतीय पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने सूचना केंद्र में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों की ओर से अर्जित उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि तुलनात्मक ढंग से देखें तो पिछली सरकार के पांच साल से भी अधिक प्रगति इन दो साल में अर्जित की गई है। बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हुआ है। उन्होंने कहा कि चूरू जिले में भी इन दो वर्ष में बड़ी संख्या में विकास कार्य हुए हैं। इन दो साल में जिस प्रकार विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की बुनियाद रखी गई है, उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि आने वाले वर्षों में हमारा राजस्थान विकास का इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न देखा है। प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान प्रदेश और चूरू जिला भी संकल्पबद्ध होकर काम कर रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक कुमार अजय ने झाझ़ड़िया को प्रदर्शनी सहित राज्य सरकार के दो वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHITESH SHARMA
FollowDec 21, 2025 06:19:000
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 21, 2025 06:18:520
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 21, 2025 06:17:500
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 21, 2025 06:17:380
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 21, 2025 06:17:260
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 21, 2025 06:16:370
Report
0
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowDec 21, 2025 06:16:080
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 21, 2025 06:15:190
Report
0
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 21, 2025 06:04:130
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 21, 2025 06:03:590
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 21, 2025 06:03:470
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 21, 2025 06:03:330
Report