Back
दिल्ली CM रेखा गुप्ता मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए राजस्थान पहुंची
LSLaxmi Sharma
Dec 20, 2025 10:15:28
Dausa, Rajasthan
जिला दौसा
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पहुंची मेहंदीपुर बालाजी
बालाजी महाराज के दर्शन कर की पूजा अर्चना,
मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने दिल्ली सीएम को लगाया बालाजी महाराज के चोले का तिलक
सीएम ने बालाजी महाराज सहित भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर चढ़ाया सवामनी का भोग
दिल्ली सीएम ने बालाजी महाराज से देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना
सुरक्षा के लिहाज से दौसा और करौली जिला पुलिस व प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर राजस्थान आई दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता आज मेहंदीपुर बालाजी पहुंची। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने बालाजी महाराज की छप्पन भोग की झांकी के दर्शन कर भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी ढोक लगाई।
दिल्ली सीएम के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचने पर पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें मंदिर में प्रवेश कराया गया। वहीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर सवामनी का भी भोग लगाया। इस दौरान बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेश पुरी महाराज ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और उनके परिजनों को बालाजी महाराज के सोने के चोले का तिलक लगाया।
दर्शनों के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेश पुरी महाराज से भी शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महंत महाराज से धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का दौसा भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला और करौली भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं और मेहंदीपुर बालाजी अग्रवाल समाज के लोगों ने भी स्वागत सत्कार किया। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के विजिट को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष तैयारी की गई। वहीं दौसा और करौली जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GDGAJANAN DESHMUKH
FollowDec 20, 2025 12:01:360
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 20, 2025 11:44:380
Report