Back
पादरड़ी बड़ी में विकास रथ पहुँचा, दो वर्ष पूर्ण होने पर स्वागत
ASAkhilesh Sharma
Dec 15, 2025 10:19:45
Dungarpur, Rajasthan
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पादरड़ी बड़ी पहुँचा विकास रथ, विधायक सहित आमजन ने किया स्वागत
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की ओर से डूंगरपुर जिले की चारो विधानसभा क्षेत्रो में गाँव-गाँव विकास रथ पहुँच रहे है | इसी कड़ी में सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पादरड़ी बड़ी में विकास रथ पहुंचा जहा विधायक शंकरलाल डेचा सहित भाजपा कार्यकर्ताओ व आमजन ने रथ का स्वागत किया | इस मौके पर विकास रथ के माध्यम से आमजन को सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियाँ गिनाने के साथ सरकार की योजनाओ की भी जानकारी दी गई |
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक शंकरलाल डेचा ने राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने आमजन के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और विकास को नई दिशा दी है। विधायक शंकरलाल डेचा ने बताया कि पादरड़ी बड़ी ग्राम पंचायत में राज्य सरकार की ओर से लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक डेचा ने कहा कि सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सौगात दी गई है, जिसका लाभ आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं और विकास कार्य आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। विकास रथ के स्वागत के लिए पादरड़ी बड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। सभी ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और विकास रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 15, 2025 12:32:12Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में बढ़ती ठंड के बीच रेन बसेरों को लेकर नगर निगम के दावों की पोल खुल रही है। जिस मौसम में रेन बसेरों की सबसे ज्यादा जरूरत है उसी मौसम में उनपर लगे ताले नगर निगम की संवेदनहीनता को दर्शाते हैं।
0
Report
MSManish Sharma
FollowDec 15, 2025 12:32:000
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 15, 2025 12:31:450
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 15, 2025 12:31:290
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 15, 2025 12:30:250
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 15, 2025 12:30:140
Report
0
Report
0
Report
राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार, पूर्व सांसद राम विलास वेदांती को टेऊँगा स्थित भाजपा कार्यालय में दी गई
0
Report
0
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 15, 2025 12:23:310
Report
0
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 15, 2025 12:20:030
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 15, 2025 12:19:330
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 15, 2025 12:19:140
Report