Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

नीमराना में सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू, 1 जनवरी से हेलमेट नहीं पहनने पर चालान

AYAmit Yadav
Dec 20, 2025 05:37:10
Jaipur, Rajasthan
नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़).....नीमराना कस्बे के निजी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कोटपूतली–बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 1 जनवरी से जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों, खासकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। नए साल में नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी। स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे नियमों का पालन न करने से हादसों में जान का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर भी दिया संदेश..... अपने संबोधन में एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। महिला अपराधों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक और ओटीपी साझा करना लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा रहा है। विद्यार्थियों और नागरिकों को साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। 1 जनवरी से चलेगा सख्त अभियान..... कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में एसपी देवेन्द्र बिश्नोई ने कहा कि 1 जनवरी से कोटपूतली–बहरोड़ जिले में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया जाएगा। बिना हेलमेट पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि जागरूकता के साथ-साथ पुलिस की ओर से वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए, ताकि लोग नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। अवैध कट और चौकियों पर भी सख्ती..... एसपी ने कहा कि हाईवे पर बने अवैध कट भी बंद कराए जाएंगे। जिन होटल और ढाबों ने अपने लाभ के लिए अवैध कट खोल रखे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की चौकियों को मजबूत किया गया है और अधिकतर चौकियों पर सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का वातावरण बनाना है, ताकि सड़क और समाज दोनों सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम के दौराम नीमराना एडिशनल एसपी सुरेश कुमार खींची,डीएसपी चारुल गुप्ता, नीमराना थाना पुलिस राजेश कुमार मीणा, जापानी जोन औद्योगिक चौकी इंचार्ज मनोहर लाल मीणा, हैड कांटेबटल जगदेव यादव , नीमराना पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल, कांग्रेस नेता अशोक मुद्गल सहित काफी संख्या आसपास के गणमान्य लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे。 कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसिपल नीति धामी ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेते हुए पौधा भेंटकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सुनील शर्मा के द्वारा किया गया。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Dec 20, 2025 07:33:07
Ujjain, Madhya Pradesh:शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तराना में हंगामा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तराना में हंगामा उज्जैन की तहसील तराना के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा से चैट मे आपत्तिजनक बातचीत के आरोप लगने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। मामले को लेकर छात्र संघठन के कार्यकर्ता विद्यालय पहुँचे और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्यालय प्रबंधन से बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन का आरोप है कि शिक्षक और छात्रा के बीच कथित चैट की चर्चा विद्यालय में है। हालांकि इन चैट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामला जांच का विषय है। प्रशासन ने एहतियातन संबंधित शिक्षक को विद्यालय से हटाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उज्जैन में अटैच कर दिया है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Dec 20, 2025 07:31:02
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস প্রধানমন্ত্রীর জনসভায় যোগ দিতে এসে ট্রেনের ধাক্কায় তিনজনের মৃত্যু, আহত দুই তিনজনের মরদেহ কৃষ্ণনগর জিলা হসপিটালে নিয়ে আসা হল。 প্রধানমন্ত্রীর নরেন্দ্র মোদীর জনসভায় যোগ দিতে এসে মর্মান্তিম দুর্ঘটনায় প্রাণ হারালেন তিনজন। আহত হয়েছেন আরও দু’জন। ঘটনাটি ঘটেছে নদিয়া জেলার কৃষ্ণনগর জিআরপির অন্তর্গত তাহেরপুর এলাকায়। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, মৃতদের নাম রামপ্রসাদ ঘোষ (৭২), মুক্তিপদ সূত্রধর (৬৩) ও গোপীনাথ দাস (৪৭)। তিনজনেরই বাড়ি মুর্শিদাবাদ জেলার বরওয়ান ব্লকে। আহত দু’জনকে উদ্ধার করে হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে。 বরওয়ান বিধানসভার ৩ নম্বর মণ্ডলের সভাপতি দীপেন মণ্ডল জানান, বুধবার ভোর পাঁচটার মধ্যে প্রধানমন্ত্রীর জনসভায় যোগ দিতে ওই পাঁচজন বাসে করে আসেন। অন্ধকার থাকার কারণে তাহেরপুর রেললাইনের কাছাকাছি তাঁরা সম্ভবত শৌচকর্মের জন্য যান। সেই সময় একটি ট্রেন এসে তাঁদের ধাক্কা দেয়। ঘটনাস্থলেই তিনজনের মৃত্যু হয় এবং দু’জন গুরুতর আহত হন।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Dec 20, 2025 07:30:27
Srinagar, :एयरपोर्ट पर नकली टिकट की घटना के बाद बडगाम में ट्रैवल एजेंट हिरासत में. बडगाम, 20 दिसंबर, बडगाम पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति के पास नकली एयर टिकट मिलने के बाद विस्तृत जांच शुरू की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसे एक ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया था, जिसे अब पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बगड़ो, खानसाहिब का रहने वाला वह व्यक्ति एयरपोर्ट के ड्रॉप गेट पर रूटीन चेकिंग के दौरान रोका गया, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसके ट्रैवल डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी पाई. एयरलाइन स्टाफ ने पुष्टि की कि पेश किया गया टिकट जाली था, जिसके बाद यात्री को पुलिस पोस्ट हुमहामा को सौंप दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि उसने टिकट एक ट्रैवल एजेंट से खरीदा था, जिसने कथित तौर पर उसे जाली ट्रैवल डॉक्यूमेंट दिए थे. ट्रैवल एजेंट को हिरासत में ले लिया गया है और उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है ताकि जालसाजी के स्रोत का पता लगाया जा सके और किसी बड़े नेटवर्क की पहचान की जा सके. पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(2) और 340(2) के तहत उल्लंघन शामिल हैं. पुलिस स्टेशन बडगाम में एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया है, और धोखाधड़ी की सीमा और इसमें शामिल किसी अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 20, 2025 07:21:37
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत। सर्किट हाउस रोड हादसा, कार चालक की मौत, साथी घायल। बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस रोड में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने के कारण वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top