Back
जालोर में कांग्रेस का प्रदर्शन: ED-चार्जशीट रोक पर सरकार पर निशाना
HBHeeralal Bhati
Dec 17, 2025 14:05:44
Jalore, Rajasthan
जालोर।दिल्ली की अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर केस चलाने से इनकार किए जाने को लेकर जालोर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने इसे “सत्य की जीत” बताते हुए केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनका नेतृत्वसंख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने ईडी की कार्रवाई, महात्मा गांधी नरेगा से नाम हटाने, रोजगार गारंटी योजना को कमजोर क जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने किया। इस दौरान राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, आहोर प्रत्याशी सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव उमसिंह चांदराई सहित बड़ी रने और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी से पीछे हटने जैसे मुद्दों पर विरोध जताया。
सभा को संबोधित करते हुए पुखराज पाराशर ने कहा कि जिस प्रकार अदालत ने ईडी की चार्जशीट पर केस चलाने से इनकार किया है, । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों को ईडी और सीबीआई के जरिए डराया-धमकाया जाता है, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है। पाराशर ने नरेगा को कमजोर करने, कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत विकास कार्यों को रोकने और शिलान्यास पट्टिकाएं हटाने को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने जवाई नदी पुनर्जीवन और माही नदी से जुड़े वादों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस बंद होना इस बात का प्रमाण है कि ईडी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि नरेगा को कमजोर करने से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध जारी रखेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव उमसिंह चांदराई, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सवाराम पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंवर, कामिनी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास कार्यों को रोकने के आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन के दो वर्षों में जनता को सिर्फ जश्न दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं。
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आहोर दौरे के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा जालोर के विकास कार्यों को रोकने, सांचौर जिले की पुनः स्थापना और लंबित योजनाओं को पूरा करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने का प्रयास किया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पूर्व सूचना देने के बावजूद मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं की और प्रशासन ने जबरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया। इस दौरान आहोर में 18 कांग्रेसजनों की गिरफ्तारी की गई, जिसकी कांग्रेस ने कड़ी निंदा की。
प्रदर्शन में गजेन्द्रसिंह डोडीयाली, विरेन्द्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाईसिंह चंपावत, रमेश सोलंकी, मुमताज अली सैय्यद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 17, 2025 15:50:40Raipur, Chhattisgarh:राजीव चक्रवर्ती, नेता, भाजपा- स्टूडियो सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता, कांग्रेस- स्टूडियो अवधेश मलिक, वरिष्ठ पत्रकार- एमएस टीम
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 17, 2025 15:50:290
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 17, 2025 15:48:590
Report
MSManish Singh
FollowDec 17, 2025 15:48:460
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 15:48:290
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 17, 2025 15:48:160
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 17, 2025 15:47:490
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 17, 2025 15:47:240
Report
0
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 17, 2025 15:36:560
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 17, 2025 15:36:380
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 17, 2025 15:36:170
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowDec 17, 2025 15:35:430
Report