Back
झालावाड़ जिले में नव उत्थान-नई पहचान विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 16, 2025 09:24:23
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़
एंकर इंट्रो प्रदेश सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर आज मंगलवार को राजकीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई जिला स्तरीय प्रदर्शनी का जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान जिला कलक्टर सहित मौजूद जन प्रतिनिधियों ने नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान का संदेश देती विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों, योजनाओं से संबंधित प्रकाशन, विकास कार्यों के मॉडल, सहित महत्वपूर्ण सामग्री और स्टॉल्स का भी अवलोकन किया।
उन्होंने उपयोगी सूचनाओं से सुसज्जित जिला स्तरीय प्रदर्शनी की सराहना की तथा आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो सके।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झालावाड़ द्वारा तैयार की गई जिला विकास पुस्तिका का जिला कलक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तिका में जिले में गत दो वर्षों के दौरान राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों को संक्षिप्त रूप में संकलित किया गया है।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा भी अतिथियों के माध्यम से 30 पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया गया। स्कूटी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। तो पात्र दिव्यांगजनों ने भी उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में इस योजना को महत्वपूर्ण बताया।
प्रदर्शनी के प्रथम दिन जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदेश और जिले के विकास कार्यों के बारे में जाना।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी 18 दिसम्बर तक आयोजित होगी, जिसका आमजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विजिट कर सकेंगे।
इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत, पंचायत समिति झालरापाटन की प्रधान भावना झाला, महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष रंजिता पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 16, 2025 12:39:290
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 16, 2025 12:39:140
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 16, 2025 12:39:040
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 16, 2025 12:38:540
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 16, 2025 12:38:150
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 16, 2025 12:38:000
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 16, 2025 12:37:400
Report
ASArvind Singh
FollowDec 16, 2025 12:37:280
Report
STSharad Tak
FollowDec 16, 2025 12:37:070
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 16, 2025 12:36:320
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 16, 2025 12:36:180
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowDec 16, 2025 12:35:520
Report
1
Report