Back
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट के पास भारी धरना, लोकतंत्र पर हमला का दावा
ACAshish Chaturvedi
Dec 17, 2025 13:15:53
Karauli, Rajasthan
कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन, जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना ईडी, सीबीआई सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप के विरोध में आयोजित किया गया। धरने में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
धरना-प्रदर्शन में टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, विशाल मीणा, पीसीसी महासचिव हुकुमबाई मीणा तथा विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को परेशान करने, मतदाता सूची से नाम काटने, वोट चोरी कर सत्ता में आने तथा ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।
धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि कांग्रेस का बच्चा-बच्चा भाजपा और आरएसएस की नीतियों का विरोध करेगा। उन्होंने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने और समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का भी आरोप लगाया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDeepesh shah
FollowDec 17, 2025 14:50:26Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। नटेरन के ग्राम रावन रोड पर महिला को डंफर ने कुचला....महिला की पिछले पहिए में आने से दबाकर हुई मौत..नटेरन पुलिस मौके पर पहुंची...
0
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowDec 17, 2025 14:50:040
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 17, 2025 14:49:520
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 17, 2025 14:49:140
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 17, 2025 14:46:540
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 17, 2025 14:46:210
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 17, 2025 14:46:040
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 17, 2025 14:45:520
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 17, 2025 14:45:250
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 14:45:130
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 17, 2025 14:36:060
Report
IAImran Ajij
FollowDec 17, 2025 14:35:410
Report
JPJai Pal
FollowDec 17, 2025 14:34:120
Report