Back
SIR के तहत कोटा में 1.59 लाख नाम कटे; क्षेत्रवार विवरण जारी
RJRahul Joshi
Dec 16, 2025 13:35:59
Kota, Rajasthan
जिला कलेक्टर पीयूष समारिया द्वारा राजनीतिक सदस्यों की मौजूदगी में SIR को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग का आयोजन किया गया। SIR प्रकिया के कार्यो की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही आने वाली आपत्तियों पर चर्चा हुई।वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में जिन वोटर्स के नाम काटे गए हैं, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अनुसार कोटा जिले में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 59 हजार 788 वोटर्स के नाम कटे हैं।
इनमें 1 लाख 629 वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 25 हजार 65 की मौत हो चुकी। 7 हजार 6 डबल वोटर्स थे। इसके अलावा 26 हजार 153 संबंधित पते पर एब्सेंट (अनुपस्थित) मिले। 935 वोटर्स के नाम अन्य कारणों से कटे है।
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री की विधानसभा में सबसे ज्यादा 40 हजार नाम हटे- पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल के विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में 40 हजार नाम कटे। इस क्षेत्र में 29 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। 5626 वोटर्स की मौत हो चुकी।
बीजेपी विधायक कल्पना देवी के विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में भी 40 हजार नाम कटे हैं। इस क्षेत्र में 11 हजार से ज्यादा वोटर्स एब्सेंट (अनुपस्थित) व 21 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके।
शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से 21 हजार नाम हटे - वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में 21 हजार से ज्यादा नाम कटे हैं। इस क्षेत्र में 13 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट, 3521 वोटर्स एब्सेंट, 3713 वोटर्स की मौत हो चुकी।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल लाल नागर के विधानसभा क्षेत्र सांगोद में 17 हजार से ज्यादा नाम कटे। इस क्षेत्र में 12 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके।
SIR से पहले वोटर लिस्ट में नाम- 15 लाख 31 हजार 550
SIR में नाम कटे - 1 लाख 59 हजार 788
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम -13 लाख 72 हजार 772
मौत के कारण नाम कटे- 25,065
एब्सेंट मिलने पर नाम कटे - 26,153
शिफ्ट होने पर नाम कटे - 1,00629
डबल वोटर होने पर नाम कटे - 7006
अन्य कारणों से नाम कटे - 935
बाईट -पीयूष समारिया, जिला कलेक्टर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 16, 2025 15:47:430
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 16, 2025 15:47:300
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 16, 2025 15:47:120
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 16, 2025 15:46:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 16, 2025 15:46:31Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | पूर्व BJP MP महंत रामविलास दास वेदांती के पार्थिव शरीर की सरयू नदी में 'जल समाधि' दी गई।
0
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 16, 2025 15:46:130
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 16, 2025 15:45:590
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 16, 2025 15:45:350
Report
0
Report
0
Report
RRRikeshwar Rana
FollowDec 16, 2025 15:35:590
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 16, 2025 15:35:400
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 16, 2025 15:35:300
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 16, 2025 15:35:060
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 16, 2025 15:34:47Noida, Uttar Pradesh:Crazy that some people risk their lives for a photo.
0
Report