Back
राजसमंद में जिला विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ; विभागों की उपलब्धियाँ
DSdevendra sharma2
Dec 16, 2025 09:39:55
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
@devendra_jpr
राजसमंद
सूचना केंद्र में जिला विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ,
जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने फीता काटकर किया शुभारंभ,
प्रदर्शनी में सभी विभागों की दो वर्षों की उपलब्धियाँ रही आकर्षण का केंद्र,
उद्यानिकी विभाग द्वारा की गई सोलर पंप, फार्म पौंड, उन्नत किस्मों, प्रगतिशील किसानों की लाइन प्रदर्शनी,
पीडब्ल्यूडी द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के दिखाए थ्री डी मॉडल,
चिकित्सा विभाग और आयुर्वेद विभाग ने लगाया लाइव चिकित्सा कैंप,
वन विभाग ने एक जिला एक प्रजाति नीम का किया सजीव प्रदर्शन,
कलक्टर ने आमजन से की प्रदर्शनी में सहभागी होने की अपील
राजसमंद।
राजसमंद सूचना केंद्र में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया, जो आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में उन्नयनिकी विभाग द्वारा सोलर पंप, फार्म पौंड, उन्नत किस्मों की खेती तथा प्रगतिशील किसानों की लाइव प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों के थ्री-डी मॉडल प्रस्तुत कर दर्शकों को विकास की झलक दिखाई। चिकित्सा विभाग एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर लाइव चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वन विभाग द्वारा “एक जिला, एक प्रजाति” अभियान के तहत नीम का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभागीय प्रयासों की सराहना की तथा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी जिले के विकास कार्यों को जानने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे。
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 16, 2025 17:46:080
Report
RZRajnish zee
FollowDec 16, 2025 17:45:470
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 16, 2025 17:45:330
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 16, 2025 17:45:180
Report
0
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 16, 2025 17:31:490
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowDec 16, 2025 17:31:270
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 16, 2025 17:31:130
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 16, 2025 17:30:480
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 16, 2025 17:30:27Noida, Uttar Pradesh:राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता अभियान गृह विभाग में मंगलवार को चलाया गया स्वच्छता अभियान विशिष्ट सचिव गृह मनीष गोयल के साथ कर्मचारी, अधिकारी ने चलाया सफाई अभियान।
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 16, 2025 17:30:12Noida, Uttar Pradesh:Another bridge swept away in Sumatra. This was in Remesen Village in Silih Nara, Central Aceh yesterday
0
Report
0
Report
0
Report