Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sawai Madhopur322001

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे पर ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे और संविदा नौकरी की मांग पर समझौता

ASArvind Singh
Dec 19, 2025 02:18:05
Sawai Madhopur, Rajasthan
एंकर- मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के करेल बरियारा रोड पर गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दियाराम बैरवा की मौत के बाद एक करोड़ रूपए का मुआवजा और संविदा पर नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया गया इस दौरान करीब 5:30 घंटे के गतिरोध की बाद रात 11 बजे दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी उसके बाद मृतक के शव को मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया गया जहां मृतक का आज पोस्टमार्टम होगा। दरअसल मृतक दियाराम बैरवा अपने पुत्र संतोष को छोड़ने के लिए टोंड गांव जा रहा था इसी दरमियान मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में दियाराम बैरवा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद सैंकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गए इस दौरान कुछ देर के लिए ग्रामीण लालसोट कोटा हाईवे पर पहुंच गए जहां उन्होंने थोड़ी देर जाम लगाया मगर पुलिस की सख्ती और हल्के बल प्रयोग के चलते जाम खोल दिया परंतु ग्रामीण करेल बरियारा लिंक रोड पर सड़क पर शव रखकर एक करोड रुपए मुआवजा और संविदा पर नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए मामले की संवेदनशीलता के चलते एसडीएम संदीप कुमार बेरड़, डिप्टी उदय सिंह मीणा तहसीलदार रामजीलाल मीणा आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया परंतु परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगते रहे इस दौरान ग्रामीणों ने दूरभाष पर एसडीएम की कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा से बात करवाई जिसपर कृषि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम ने उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद मृतक परिवार को संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया वहीं पालनहार योजना और मुख्यमंत्री सहायता कोष से अधिक से अधिक राशि दिलवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया उसके बाद रात करीब 11 बजे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी जिसपर पुलिस ने मृतक के शव को मलारना डूंगर अस्पताल पहुंचाया जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली से हादसे की सूचना मिली तो मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश मीणा, बौंली थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी और सवाई माधोपुर से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा हालांकि पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया मगर चालक फरार है। बॉडी- पप्पलेश बैंसला निवासी करेल
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMATUL MISHRA
Dec 19, 2025 16:05:09
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक पिकअप वाहन पलटने से 9 लोग घायल हो गए हैं जिनमें चार की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर बांदा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं और मुंडन करवाने के लिए देवी मंदिर जा रहे थे। पिकअप में सवार होकर तब बाइक सवार को बचाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हादसा हो गया। घटना का थाना क्षेत्र कमासिन राजपुर मार्ग की है, जहां छुट्टन वर्मा नाम का व्यक्ति अपने बच्चों का मुंडन करने के लिए परिवार के साथ एक पिकअप में सवार होकर बाकल गांव स्थित जोगनी माता मंदिर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार पिकअप के सामने एक तेज रफ्तार बाइक आ गई, जिसमें बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गया, जिससे पिकअप में सवार 14 लोग खाई में जा गिरे। देखते-देखते चीख पुकार मच गई, आसपास के ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इनमें 9 लोग घायल हो गए, चार गंभीर। चारों गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बांदा भेज दिया गया है, वहीं अन्य 5 का प्राथमिक उपचार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बाइट- गिरजा घायल महिला; बाइट- चिकित्सक सीएचसी इंचार्ज।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Dec 19, 2025 16:02:44
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Dec 19, 2025 16:01:56
Munger, Bihar:लकड़ी तस्करी रोकने गई वन टीम पर पथराव। चार वनकर्मी घायल, विभागीय वाहन क्षतिग्रस्त मुंगेर : जंगल से कीमती लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। मानगढ़–सिंधिया पथ पर चिमनी भट्ठा के पास शुक्रवार को टमटम चालकों ने वनकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें चार वनकर्मी घायल हो गए, जबकि विभागीय वाहन के आगे और पीछे का शीशा टूट गया।रेंजर जंग बहादुर राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मानगढ़–सिंधिया पथ पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान अवैध लकड़ी लदे आठ टमटम को रोका गया। कार्रवाई होते देख दो टमटम चालक वाहन समेत फरार हो गए, जबकि छह चालक टमटम छोड़कर भाग निकले। जब वनकर्मी जब्त टमटम लेकर वापस लौट रहे थे, तभी फरार चालक और उनके साथियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में वन सिपाही विवेक कुमार का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं अभिषेक कुमार, राकेश कुमार और आदेश कुमार को आंशिक चोटें आई हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार धरहरा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और टमटम को जब्त कर लिया गया है।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Dec 19, 2025 16:00:30
Tehran, Tehran Province:ସ୍ଲୋଗ - ଧାନଖଳା ରେ ନିଆଁ ଲାଗି ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ର ଧାନ ନଷ୍ଟ। ଆଙ୍କର୍ - ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ମୋହନା ବ୍ଲକ ଚାନ୍ଦିପୁଟ_Pାଞ୍ଚାୟତ କାଳିଆପଟା ଗ୍ରାମ ରେ ଥିବା ଧାନ ଖଳା ରେ ନିଆଁ ଲାଗି ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ର ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇଛି l ଚାଷୀ ତ୍ରିନାଥ ଦଳାଇ ଏବଂ ତାଙ୍କ ଭାଇ ମହେଶ୍ଵର ଦଳାଇଙ୍କ ଖଳା ରେ ଧାନ ରଖି ମୋହନା ଯାଇଥିଲେ।ହଠାତ୍ ଖବର ପାଇଲେ ତାଙ୍କ ଧାନ ରେ ନିଆଁ ଲାଗିଛି, ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ ମୋହନା ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କୁ ଖବର ଦେବା ପରେ ଦମକଳ ବାହିନୀ ଆସି ନିଆଁ କୁ ଆୟତ କରିଛନ୍ତି। କିନ୍ତୁ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ରୂପେ ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇ ଯାଇଚି, ଚାଷୀଙ୍କ କହିବା ପ୍ରକାରେ ଚାରି ଏକର ଜମି ର ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇଛି,ନିଆଁ କେଉଁ କାରଣରୁ ଲାଗିଲା ତାହା ଜଣା ପଡି ନାହି, ଏଣୁ ସେ ସରକାରଙ୍କୁ ନିବେଦନ କରିଛନ୍ତି କିଛି କ୍ଷତି ପୂରଣ ଦେଲେ ଗରିବ ପରିବାର ବଞ୍ଚି ପାରନ୍ତେ。
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:59:57
1
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:58:24
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 19, 2025 15:48:54
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पुपुनकी में दामोदर नदी किनारे अवैध बालू खनन लम्बे समय से चल रहा था जहाँ चास एसडीओ ने जब जांच की तो पता चला लम्बे समय से अवैध उत्खनन चल रहा था जिसको लेकर छापेमारी की गई और प्रशासन ने तीन ट्रैक्टर को जब्त किया वही बाकी भागने में सफल रहा। वही बड़ी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया गया था। बताते चले कि बोकारो जिले में चल रहे अवैध बालू की तस्करी को लेकर छापा मारा गया। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा की अध्यक्षता में चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी दामोदर नदी के समीप छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दामोदर नदी के पुपुनकी घाट पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में लोड करते हुए तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके साथ ही पुपुनकी के समीप परती जमीन पर अवैध रूप से भंडारित बालू खनिज भी बरामद किया गया। प्रशासन द्वारा तीनों ट्रैक्टरों एवं अवैध रूप से भंडारित बालू को विधिवत जब्त कर चास मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा। बताते चले कि खेतको से बड़ी संख्या में अवैध बालू की तस्करी भी धड़ल्ले से जारी है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Dec 19, 2025 15:48:36
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक रूपेन्द्र सिंह कुनर के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया, सोनिया गांधी ,राहुल गांधी विरुद्ध किये गये मुकदमों को खारिज करने के मामलो में प्रदर्शन किया गया वही राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ईडी एवं अन्य संस्थानों के दुरुपयोग के मामलो में भी कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी, ज्ञापन देने के दौरान विधायक डूंगराराम गेदर, पूर्व विधायक राजकुमार गोड, पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़, जिला प्रमुख दुलाराम, उप जिला प्रमुख_sudesh mor, अंकुर मिगलानी , जगतार समरा, कमला बिश्नोई रहे मौजूद।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Dec 19, 2025 15:48:14
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षा विभाग के 10, पुलिस महकमे से 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड - आरजीएचएस: इलाज के नाम पर लूट करने वाले 17 कर्मचारी बेनकाब भरतपुर . राजस्थान गवर्मेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में सरकारी कोष का दुरुपयोग करने वाले कर्मचारियों की शासन सचिव (वित्त) की ओर से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया 17 कर्मचारी सामने आए हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग में 10 एवं पुलिस महकमे ने 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। पुलिस में 4 महिला पुलिसकर्मी, जबकि शिक्षा विभाग में 10 में से 5 महिला शिक्षक शामिल हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी राजस्थान जयपुर की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को एसपी दिगंत आनंद ने 4 महिला कांस्टेबल समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कई पुलिसकर्मियों ने फर्जी बिल बनाकर दवाओं के नाम पर कैश तक उठा लिया। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से आरजीएचएस स्कीम में अनियमितता बरती है। जांच रिपोर्ट के बाद कांस्टेबल अंजू कुमारी, सत्यवती, योगेश कुमारी, प्रहलाद, जितेंद्र सिंह, मिथलेश और मनोज कुमार को सस्पेंड किया है। इसी प्रकार संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग दलवीर सिंह ने जांच रिपोर्ट के बाद संभाग स्तर से 10 कर्मचारियों को निलंबित किया है। इनमें शिक्षक मनीषा कुमारी, रेखा गर्ग, मनोज कुमार जाट, शुभम कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, लाल सिंह, कृष्णा जाट, महेन्द्र यादव, प्रेमलता एवं अंजना सिंह शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षा के अधीन आने वाले दो शिक्षकों भाग्यश्री और करतार सिंह को पूर्व में निलंबित किया गया था। हालांकि इनमें से करतार सिंह कोर्ट से स्टे ले आए हैं। विभाग ने इनके खिलाफ चार्जशीट के लिए भी लिखा है।
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Dec 19, 2025 15:47:57
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top