Back
बागपत में अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
KCKULDEEP CHAUHAN
Dec 17, 2025 08:32:13
Baghpat, Uttar Pradesh
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है। बागपत में आज अधिवक्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया और दिल्ली–सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया। वकीलों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कचहरी से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट की बेंच बनना बेहद जरूरी है, क्योंकि करोड़ों लोगों को न्याय के लिए आज भी 400 किलोमीटर दूर इलाहाबाद जाना पड़ता है। प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता अजय सिंह ने बताया कि एक छोटी-सी पिटीशन फाइल करने के लिए भी लोगों को रातभर ट्रेन में सफर करना पड़ता है, जो बेहद कष्टदायक और खर्चीला है। उनका कहना है कि अगर पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित कर दी जाए, तो लाखों लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा—सब कुछ बचेगा। वकीलों ने हाथों में ‘हाई कोर्ट बेंच की मांग’ लिखी तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह लड़ाई जनता के हित की है और वे तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक केंद्र सरकार उनकी मांग पर फैसला नहीं करती। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर डीएम बागपत को ज्ञापन सौंपेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 17, 2025 10:32:170
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 17, 2025 10:31:370
Report
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 17, 2025 10:31:18Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक मशरूम फार्म में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है
0
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 17, 2025 10:31:050
Report
0
Report
MSManish Shanker
FollowDec 17, 2025 10:30:48Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali AGTF ਵੱਲੋਂ ਜਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਲਾਲੜੂ ਵਿਖੇ ਰਾਣਾ ਬਲਾਚੌਰੀਆ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਨ ਵਾਲੇ ਅਦਿਤਿਆ ਕਪੂਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਨਕਾਊਂਟਰ। ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ。
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowDec 17, 2025 10:30:140
Report
1
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 17, 2025 10:25:220
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 17, 2025 10:24:370
Report
RMRam Mehta
FollowDec 17, 2025 10:24:090
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 17, 2025 10:23:310
Report
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 10:23:020
Report