Back
फर्रुखाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
ASARUN SINGH
Dec 16, 2025 11:50:40
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के नीचे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 38 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। रिपोर्ट देखिए।
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रखा इलाके में निर्माणाधीन प्लॉट पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि पंडा बाग मंदिर के पास रहने वाले 38 वर्षीय विशाल मिश्रा पुत्र कैलाश चंद्र अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे。
इसी दौरान वह सरिया बांधने के काम में जुटे थे कि अचानक ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए。
करंट लगते ही विशाल मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए और वहां अफरा-तफरी मच गई。
हादसे की जानकारी मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए。
उस समय तक विशाल की सांसें चल रही थीं。
मौके पर एंबुलेंस भी बुलाई गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहुंची एंबुलेंस गंभीर हालत में पड़े घायल को लिए बिना ही हालत नाजुक देखते हुए कोतवाल रणविजय सिंह ने मानवीय पहल करते हुए तत्काल व्यवस्था की और झुलसे विशाल को ई-रिक्शा से निजी अस्पताल लाइफलाइन भिजवाया。
निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया。
हादसे की सूचना पर याकूतगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 16, 2025 18:31:440
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowDec 16, 2025 18:31:190
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 16, 2025 18:31:050
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowDec 16, 2025 18:30:540
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 16, 2025 18:30:400
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 16, 2025 18:30:150
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 16, 2025 18:20:300
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 16, 2025 18:20:180
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 16, 2025 18:19:440
Report