Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

कोटा पुलिस की नाकाबंदी: 495 वाहनों की चेकिंग, 54 चालान, 6 जप्त, 4 शराबी चालक गिरफ्तार

KRKishore Roy
Dec 20, 2025 01:16:03
Noida, Uttar Pradesh
कोटा शहर पुलिस की शहरभर में लगातार जारी नाकाबंदी, अवैध वाहनों व नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, MV Act में 54 वाहनों के बनाए चालान, नाकाबंदी के दौरान कुल 495 वाहनों को किया चेक, कागजात नहीं होने पर 207 MV Act में 6 वाहनों को जप्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 चालक, उत्पाद मचाने वाला 8 व्यक्ति गिरफ्तार, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में समस्त वृत क्षेत्रों के थानाों में हुई नाकाबंदी, SP, ASP एवं DSP स्तर के अधिकारियों ने की मॉनिटरिंग
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAbhay Pathak
Dec 20, 2025 03:49:56
Anuppur, Madhya Pradesh:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा से यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में आखिरकार पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। बीते तीन दिन से चल रहे छात्र आंदोलन और दबाव के बाद अमरकंटक थाना पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 75(1) यौन उत्पीड़न एवं धारा 351(1) आपराधिक धमकी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। 15 दिसंबर को पीड़ित छात्रा अपनी शिकायत लेकर अमरकंटक पहुंची थी, लेकिन उस समय शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश भड़क उठा था। पुलिस की देरी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर का पुतला दहन किया था। छात्र संगठनों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो आंदोलन न होता। FIR दर्ज होने के बाद भी छात्रों का आक्रोश बना हुआ है। छात्र आरोपी प्रोफेसर को तत्काल बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ पीड़िता के परिजनों में भी भारी आक्रोश है। अमरकंटक पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Dec 20, 2025 03:49:30
New Delhi, Delhi:फॉग और स्मॉग से डबल डेंजर झेल रही है दिल्ली, सुबह-सुबह जीरो विजिबिलिटी. दिल्ली-NCR में घने कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो गई है. AQI 400 तक पहुंच गया है. कई इलाकों में 400 पार है. फ्लाइट और ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुए हैं. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली और NCR में शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और फ्लाइट्स और ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में 20 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता एक बार फिर 'गंभीर' श्रेणी की ओर बढ़ गई है. हवा की क्वालिटी गिरकर 400 हो गई है, जो फिर से गंभीर कैटेगरी के करीब है. ऐसे में दिल्ली फॉग और स्मॉग की वजह से डबल अटैक झेल रही है. कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी है, जिससे यात्रियों सहित पार्क में आए मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण की बात करें तो लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की आसार नजर नहीं आ रहे हैं; लोगों को सांस लेने में दिक्कत आंखों में जलन जैसी दिक्कते झेलनी पड़ रही है. GRAP 4 लागू होने से दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं लेकिन GRAP 4 होने के बाद भी दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. लोगों ने बताया कि अब दिल्ली रहने लायक नहीं रह गई है क्योंकि हर साल जैसे ठंड पड़ती है वैसे-वैसे प्रदूषण बढ़ता चला जाता है.
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 20, 2025 03:48:55
Bihar:समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा के साथ घने कोहरे का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। शुक्रवार का जो दिन का तापमान था वह रात में आधी से भी कम हो गया ,दिन तो ठिठुरन से निकल गई लेकिन रात बिताना मुश्किल, ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब परिवारों को झेलना पड़ा जो दो जून की रोटी की व्यवस्था के लिए अपना घर छोड़कर शहर के फुटपाथ पर रह रहा है। खुली आसमान में रहने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन ने रेन बसेरा की व्यवस्था की है जहां तीन फ्लोर में एक बड़ा सा आश्रय स्थल बना हुआ है। लेकिन इस तीन मंजिला इमारत में फर्स्ट फ्लोर में ही बिछावन लगी हुई है और कुछ लोग सोए हुए हैं लेकिन दो फ्लोर में जिला प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं है बिछावन के जगह कंस्ट्रक्शन का सामान रखा हुआ है। एक तरफ लोग खुले आसमान में सोने को बेबस हैं तो दूसरी तरफ जो गरीबों के लिए आश्रय घर बना हुआ है वहां कंस्ट्रक्शन की समान रखा हुआ है। ऐसे में जो तस्वीरें दिखी और ठंड में रिक्शा चालकों की बातें साफ इशारा कर रही है कि कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब , मजदूर और सड़क पर जीवन गुजारने वाले लोगों को हो रही है। ऐसे में सवाल यही है कि जिला प्रशासन की तैयारियां सिर्फ फाइलों तक सीमित है या जमीन पर भी ठंड से राहत पहुंचाई जाएगी। आश्रय स्थल से स्थिति का जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता मंटून कुमार रॉय ने।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 20, 2025 03:48:36
Tonk, Rajasthan:टोंक शहरी समस्या समाधान शिविर से आमजन को राहत, पट्टे वितरण व मूलभूत सुविधाओं का त्वरित निस्तारण शहरी समस्या समाधान शिविर से आमजन को राहत नगर परिषद द्वारा आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविरों में आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने बताया कि शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में आवासीय पट्टों का वितरण किया गया है। इसके साथ ही लाइट, पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जा रहा है。 आयुक्त ने बताया कि शिविरों में भवन निर्माण की स्वीकृतियां (बिल्डिंग परमिशन) भी दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। आने वाले दिनों में और अधिक संख्या में आवासीय पट्टों का वितरण किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र के नागरिकों को और अधिक लाभ मिलेगा。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 20, 2025 03:48:21
Tonk, Rajasthan:टोंक राजस्व अधिकारी निरमा कुमावत ने किया अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व स्वच्छता पर दिए निर्देश टोंक राजस्व अधिकारी निरमा कुमावत द्वारा अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छावनी चौराहा, टोंक (999) तथा बमौर रोड फ्लाईओवर (721) के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोइयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भोजन वितरण व्यवस्था एवं लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान रसोइयों में स्वच्छता बनाए रखने, भोजन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जरूरीमंदों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
Dec 20, 2025 03:48:15
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 20, 2025 03:46:45
Malda, West Bengal:তৃণমূল কর্মীদের, এবার হাতে লাঠি ও ঝাঁটা দিয়ে মারার নিদান বিজেপি নেতার। প্রকাশ্য সভা থেকে তার এই বক্তব্য ঘিরে ব্যাপক চাঞ্চল্য। পাল্টা তৃণমূল বিধায়কের দাবি, সামনে ভোট আছে, মাঠে ময়দানে দেখা হবে। মালদার বৈষ্ণবনগর এর ১৬ মাইলে, বিজেপির একটি জনসভা থেকে বিজেপি দক্ষিণ মালদা সাংগঠনিক জেলার সহ সভাপতি তারক ঘোষ বক্তব্য রাখতে গিয়ে, বলেন প্রত্যেক মা-বোনদের বলছি, হাতে লাঠি ধরবেন। হাতে ঝাঁটা ধরবেন। যেখানেই দেখবেন সেখানেই পেটাবেন। যতক্ষণ না এদের পশ্চিমবঙ্গ থেকে এদের উৎপাত করতে ফেলছি ততক্ষণ পর্যন্ত সজাগ থাকতে হবে। রক্ষী হতে হবে। আমরা শুধু সরকারের পরিবর্তন করব না। বাংলার পরিবর্তন করব, সোনার বাংলার পরিবর্তন করব। সোনার বাংলা হবে। কেন তিনি ঝাঁটা লাঠি দিয়ে মারার কথা বললেন এ প্রশ্নের জবাবে, তিনি বলেন এই রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী একজন মহিলা, এখানকার বিধায়ক, একজন মহিলা। এই রাজ্যে নারী নির্যাতন চলছে। কোথাও ধর্ষণ হচ্ছে। কোথাও নারী নির্যাতন হচ্ছে। মহিলারা বিচার পাচ্ছে না। আর সেই কারণেই বলেছি হাতে ঝাঁটা লাঠি নিতে হবে। পাল্টা এলাকার তৃণমূল বিধায়ক চন্দনা সরকার বলেন, বিজেপির টিকিট নেবার জন্য এই নেতা এইসব উল্টো পাল্টা কথা বলছে। সামনে নির্বাচন মাঠে ময়দানে দেখা হবে। কার্যতো পাল্টা হুংকার দিয়েছেন তিনি।
0
comment0
Report
Dec 20, 2025 03:46:12
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 20, 2025 03:45:52
Uttarkashi, Uttarakhand:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' न्याय पंचायत चन्देली में शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के तहत विकासखंड पुरोला के न्याय पंचायत चन्देली के इंटर कॉलेज हुडोली में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया न्याय पंचायत चन्देली में आयोजित शिविर में कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 08 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं शिविर में लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए साथ ही कई ग्रामीण पात्र लोगों के विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाए गए。
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Dec 20, 2025 03:45:38
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कोतवाली देहात पुलिस की मुठभेड़, ₹25 हज़ार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल होकर गिरफ्तार... सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई जारी है। सहारनपुर पुलिस की थाना कोतवाली देहात टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद चोरी व हत्या के प्रयास के मुक़दमों में वांछित ₹25,000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया..थाना देहात कोतवाली पुलिस. बिजूबुरा–चिलकाना नहर पटरी रोड पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। बाइट सवार युवकों ने बाइक मोड़कर भागते हुए पुलिस पर फ़ायरिंग की। पीछा करने पर बाइक फिसली और गिर गई। बदमाशों ने खेतों की ओर भागते हुए दोबारा फ़ायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरा अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फ़रार हो गया। फ़रार की तलाश में कॉम्बिंग जारी है। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान सलीम उर्फ सगीर पुत्र शकूर, निवासी ग्राम पठलोकर, थाना बेहट जनपद सहारनपुर के रूप में हुई...अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा (.315 बोर), तीन ज़िंदा व दो खोखा कारतूस (.315 बोर), एक बिना नंबर प्लेट मोटर साइकिल, मंदिर से चोरी गया एक घंटा और 5,000 नक़द बरामद किया गया। पकड़े गये बदमाश का अपराधिक इतिहास है। अभियुक्त थाना बेहट का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित करीब ढाई दर्जन मुक़दमे दर्ज हैं। कोतवाली देहात में दर्ज चोरी व हत्या के प्रयास के मामलों में भी यह वांछित था
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Dec 20, 2025 03:45:23
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग चन्दौली - अवैध अतिक्रमणकारियों पर वन विभाग का चला हटंर - प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिवशंकर के निर्देश पर रेन्जर ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान - 40 विघा सरकारी वन भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया - जेशीबी मशीन व रोटावेटर से खड़ी सरसों की फसल को जमीदोंज कराया - खाली जमीन पर खोदी गई सुरक्षा खाई व बोना नाली - अतिक्रमणकारी महिलाये करती रही अभद्र भाषा का प्रयोग - रेन्जर अमित श्रीवास्तव के साथ भारी संख्या मे राजस्व,व पुलिस विभाग साथ मे रही मौजूद - 06 माह पुर्व वन विभाग के स्टाफ को धमकाकर वन भुमि कब्जा कर बनाया गया कच्ची झोपड़ी - सभी अतिक्रमणकारी को चेताया, वनभूमि पर खेती गैरकानूनी तरीकें से होने नहीं दिया जायेगा - नौगढ़ तहसील अंतर्गत जयमोहनी रेन्ज के भैसोड़ा कम्पार्टमेंट संख्या 14 का मामला.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top