Back
शामली कत्ल मामले पर मौलाना की निंदा; सिडनी हमले पर मुस्लिम समाज की चिंता
RRRakesh Ranjan
Dec 17, 2025 11:07:18
Noida, Uttar Pradesh
शामली में बुर्का ना पहनने पर कत्ल , आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में बारा लोगों को मारा जाना मानवता के खिलाफ है। बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जिला शामली के कस्बा कांधला में पति फारूख द्वारा अपनी बिवी और दो बच्चों के कत्ल करने पर कड़ी निन्दा की है। और साथ ही आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में 12 लोगों को मार दिए जाने को आतंकवादी घटना बताया। मौलाना ने कहा इस्लाम अपने अनुयायियों को आसानी से अमल करने की इजाजत देता है, और साथी मुस्लिम महिलाओं के लिए यह भी हुकुम दिए की महिलाएं अपनी नुमाइश ना करें, और पर्दे में रहे। इसी के साथ इस्लाम ने महिला के ऊपर जोर जबरदस्ती या दबाव डालने को नहीं कहा। महिला के विवेक और जमीर पर छोड़ दिया कि वह अपनी मर्जी और विवेक के साथ लिबास का इस्तेमाल करें, इसी के साथ जो घटना जिला शामली के कस्बा कांधला में अंजाम दी गई, और वह कत्ल करने वाला व्यक्ति फारूक नामी व्यक्ति है। जिसने अपनी बीवी और दो बच्चों को कत्ल कर दिया, और यह मुद्दा बनाया की बीवी बुर्का नहीं पहनती है। दरअसल फारूक ने सिर्फ अपनी बीवी का ही कत्ल नहीं किया , बल्कि उसने पूरी इंसानियत का क़त्ल किया है । कुरान कहता है की एक इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का क़त्ल हैं । पैगंबर इस्लाम ने मर्दों को यह हुक्म दिया कि वह अपनी बीवियों के साथ हुस्ने सुलूक( अच्छा व्यवहार)के साथ पेश आए , जब कुरान और पैगंबर इस्लाम अपने अनुयायियों को इस तरह का हुक्म दे रहे हैं, तो फिर यहां पर कत्ल करने का मामला समझ में नहीं आता। फारूक ने शर्मसार करने वाली घटना अंजाम दी , इस तरह की घटनाओं से मुसलमान और इस्लाम की बदनामी होती है। मौलाना ने आस्ट्रेलिया की घटना पर कहा कि ये आतंकवादी घटना है, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, ये एक बिमारी है, इस बिमारी का खात्मा बहुत जरूरी है। कुछ नौजवान कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर सही रास्ते से भटक गए हैं, और इस तरह की आतंकवादी घटनाएं अंजाम दे रहे हैं, ये मुस्लिम समाज और मुस्लिम धर्मगुरुओं के लिए चिंता की बात है। सभी लोगों को मिलजुलकर आतंकवाद के खात्मे और भटके हुए नौजवानो को सिधे रास्ते पर लाने के लिए विश्वव्यापी आंदोलन चलाने की जरूरत है। इस्लाम ने अम्न व शांति का पैगाम दिया है, अमेरिका की सत्ता में बैठे हुए लोग इस्लाम मज़हब को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उनको पहले अपने यहां के हालात देखने चाहिए, मैं इस घटना की निन्दा करता हूं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowDec 17, 2025 13:06:410
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 17, 2025 13:06:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 17, 2025 13:05:560
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 17, 2025 13:05:43Noida, Uttar Pradesh:Protesters are chanting slogans: Follow the path of Babar, liberate the Seven Sisters.
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 17, 2025 13:05:330
Report
NJNitish Jha
FollowDec 17, 2025 13:05:170
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 17, 2025 13:05:040
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 13:04:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 17, 2025 13:04:230
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 13:04:020
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 17, 2025 13:03:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:03:220
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 17, 2025 13:02:550
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:02:360
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 17, 2025 13:02:200
Report