Back
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय घेराव, यूपी में प्रदर्शन
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 18, 2025 12:16:53
Mathura, Uttar Pradesh
कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का किया घेराव
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर लगभग 1:00 बजे पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया गया। कांग्रेसजन महोली रोड स्थित बजरंग धर्म कांटा पर एकत्रित हुए, जहां से वे नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्य को दबाने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के आसपास पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी कार्यकर्ता को कार्यालय तक पहुंचने नहीं दिया गया। जब कुछ कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर गेट पर ही बैठ गए और नारेबाजी करते हुए जाम जैसी स्थिति बना दी।
यह प्रदर्शन मुकेश धनगर, जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और आक्रोश देखने को मिला।
मुकेश धनगर
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RRRikeshwar Rana
FollowDec 18, 2025 13:53:400
Report
NJNitish Jha
FollowDec 18, 2025 13:53:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 18, 2025 13:53:030
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 18, 2025 13:52:420
Report
NJNitish Jha
FollowDec 18, 2025 13:52:130
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 18, 2025 13:51:470
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 18, 2025 13:50:550
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowDec 18, 2025 13:49:320
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 18, 2025 13:49:040
Report
DTDinesh Tiwari
FollowDec 18, 2025 13:48:270
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 18, 2025 13:47:490
Report