Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

फुरसतगंज बाइक बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

Dec 16, 2025 13:58:38
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली सुल्तानपुर राज मार्ग के मर्दान के पुरवा के पास बाइक बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार सुफियान उम्र 25 वर्ष टेवहा थाना नसीराबाद जिला रायबरेली वा दुसरी बाइक सवार प्राजल सिह उम्र 24 वर्ष निवासी अहुरी थाना मोहनगंज गंभीर रूप से घायल हो गये राहगीरो की सूचना पर पहुची 108 एम्बूलेश से घायलो को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद फुरसतगंज लाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की हालत गंभीर देखते हुये जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया गया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 16, 2025 16:12:03
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Dec 16, 2025 16:04:04
Delhi, Delhi:दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली समेत देश के सभी सांसदों को एक पत्र लिखकर चिंता जताई देवेन्द्र यादव ने कहा कि पत्र एक वेक-अप कॉल है। हमें अपने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदारी लेनी होगी। पत्र में अनुरोध किया कि इस अति-गंभीर विषय पर आपके हस्तक्षेप और मदद से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं माननीय सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा संसद में विशेष चर्चा की मांग को पूरा करने के लिए सहयोग चाहते हैं। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते जानलेवा प्रदूषण के कारण राजधानी एक “गैस चैंबर“ में बदल चुकी है। यहां के लोग सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा को तरस रहे है। वायु गुणवत्ता सूचकांक नियमित रूप से ’गंभीर’ श्रेणी 400-500 एक्यूआई तक पहुँच रहा है, जिससे हर किसी के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। यह संकट अब केवल सर्दियों की एक मौसमी समस्या नहीं रह गया है, बल्कि एक बारंबाही स्वास्थ्य आपातकाल बन गया है। वाहनों के उत्सर्जन से प्रदूषण 38-40 प्रतिशत, निर्माण कार्य से टूटी फूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल से प्रदूषण का 22-24 प्रतिशत, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना, भौगोलिक कारक, औद्योगिक और अन्य उत्सर्जन से प्रदूषण से हानिकारक प्रदूषक निकलता है, जिस पर नियंत्रण लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। सर्वदलीय बैठक बुलाने की कई बार मांग की थी और हमारा यह मानना है कि इस समस्या के समाधान के लिए सभी दलों के अलावा मह्त्वपूर्ण सामाजिक संगठनों से और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर इस पर ठोस और दीर्घकालीन योजना पर काम होना चाहिए।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Dec 16, 2025 16:03:48
Karnaprayag, Uttarakhand:पोखरी ब्लाक के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो के लोग इन दिनों जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से परेशान है. जिससे आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पोखरी ब्लाक मुख्यालय पर जनआक्रोश रैली निकाली, रैली में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर वन्य जीवों के हमलों पर गहरा रोष जताया. ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में घुसने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. प्रदर्शन कर रहे लोगो ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा. बीओ 1 / जंगली जानवरों के आतंक से परेशान होकर पोखरी ब्लाक मुख्यालय पर स्थानीय लोगो ने आक्रोश आक्रोश रैली निकाली और उपजिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा. रैली को संबोधित करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और पूर्व प्रधान धीरेन्द्र राणा ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक के कारण ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द से जल्द भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है. उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी लगातार दिन-रात गश्त कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
0
comment0
Report
Dec 16, 2025 16:01:43
0
comment0
Report
Dec 16, 2025 16:00:56
0
comment0
Report
BCBasudeb Chatterjee
Dec 16, 2025 16:00:35
Asansol, West Bengal:SIR নিয়ে শুভেন্দু অধিকারী বলেন, আমার বুথে মাত্র ১১ জনের নাম বাদ হয়েছে, আর মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় যেখানে ভোট দেন সেখান থেকে ১২৭ টি নাম বাদ গেছে। এটা খুব বড় অংক কারণ এক একটি বুথের 800 থেকে হাজার ভোটার থাকে, সেখান থেকে ১২৭ টি বাদ হয়ে যাওয় মানে অনেক বড় অংশ বাদ হয়ে গেল। মূলত সিপিএম ও কংগ্রেস ভোট কাটার কাজ করে, আমাদের সঙ্গে তৃণমূলের মূলত লড়াই। ২১ লক্ষ ভোটের ডিফারেন্স ছিল। এখন ৫৮ লক্ষ বাদ হয়ে যাওয়ায় এখন বিজেপি ও তৃণমূল প্রায় সমান সমান হয়ে গেল। আমার ৩৫ থেকে ৩৬ বছরের অভিজ্ঞতা থেকে বলছি ১৪ই ফেব্রুয়ারি যে লিস্ট বেরোবে সেই লিস্ট দেখলেই বুঝতে পারবেন আরো অনেক নাম বাদ যাবে। আমি আগে যত নাম বাদ যাবে বলেছিলাম তার থেকেও বেশি নাম বাদ যাবে। মিলিয়ে নেবেন আপনারা। এখন কনক্লিউশন এ যাব না।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 16, 2025 15:47:30
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के भुने चने में ज़हर! कपड़ा रंगने वाला केमिकल मिलाकर भुना हुआ 30 टन चना बरामद। फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में मिलावट की पुष्टि हुई। यह ज़हरीला केमिकल असरामाइन-ओ (ओरामाइन-ओ) था, जिसका इस्तेमाल कपड़ा और चमड़ा रंगने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह रसायन लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, डीएनए में बदलाव कर कैंसर तक का खतरा पैदा कर सकता है। बरामद चने में से 400 बोरी मध्य प्रदेश से और 350 बोरी छत्तीसगढ़ से मंगाई गई थीं। फूड विभाग ने मौके पर मोबाइल लैब से जांच की, जिसमें मिलावट की पुष्टि हो गई। फूड विभाग ने गोरखपुर की फर्म मेसर्स मां तारा ट्रेडर्स, मध्य प्रदेश की श्रीराम दाल इंडस्ट्रीज (कटनी) और छत्तीसगढ़ की एसवीजी पल्सेज (बलूटा बाजार) के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित राज्यों के खाद्य सुरक्षा विभागों को पत्र भी भेजा जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top