Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक साथ कई वाहनों में मारी टक्कर

Dec 16, 2025 02:22:51
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली : रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक साथ कई वाहनों में मारी टक्कर साइड में खड़ी कई गाड़ियों मे ट्रक ने मारी टक्कर हादसे के बाद मची अफरा तफरी हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल वही ट्रक चालक को राहगीरों ने बेरहमी से पीटा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkhilesh Sharma
Dec 16, 2025 08:34:05
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - भाजपा सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, सभापति नाराज - डूंगरपुर स्वच्छता में देश में टॉप, विकास पुस्तिका में नाम तक नहीं लिखा डूंगरपुर जिले में राज्य सरकार के 2 साल के कार्यकाल पूरा होने पर विकास प्रदर्शनी का आज मंगलवार को शहर के विजया राजे सिंधया ऑडिटोरियम में उद्घाटन किया गया। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व सभापति अमृतलाल कलासुआ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया वही इसके साथ ही डूंगरपुर जिले की विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। उधर प्रदर्शनी के साथ ही विकास पुस्तिका में स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रपति के हाथों प्रदेश की एक मात्र नगरपरिषद के सम्मानित होने के बाद भी डूंगरपुर नगर परिषद का जिक्र नहीं होने से नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ ने नाराजगी जताई। सभापति अमृतलाल कलासुआ ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में डूंगरपुर नगर परिषद छोटे शहरों में देशभर में टॉप पर है। लगातार पांचवीं बार ये खिताब हासिल किया है। इस बार नगर परिषद को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला है। लेकिन राज्य सरकार की विकास प्रदर्शनी ओर पुस्तिका में नगर परिषद की इस उपलब्धि का कोई जिक्र नहीं है। सभापति अमृत कलासुआ ने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के सामने इस पर नाराजगी जताई। इस पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने दिखवाने का भरोसा दिया। इससे पहले कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, सभापति अमृत कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन, भाजपा महामंत्री पंकज जैन, बंशीलाल कटारा, नगर अध्यक्ष नयन सुथार ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वही पिछले दो साल में हुए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद सरकार के 2 साल के कार्यकाल में जिले में विभिन्न विभागों की ओर से विकास कार्यों ओर उपलब्धियों की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Dec 16, 2025 08:33:34
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) में अधिवक्ता की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर लिव इन का मामला सामने आया है. एक निजी स्कूल संचालक पर प्रेम जाल में फंसाने के लगाए आरोप हैं. घटना के बाद साथी अधिवक्ताओं और अन्य स्कूल संचालकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया. स्कूल के मुख्य द्वार पर लगभग एक घंटे से विरोध जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया गया. विवाहित होते हुए अधिवक्ता की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाने के आरोप लगे. मामला बढ़ने पर स्थानीय थाने का पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है. अधिवक्ता की पत्नी ने सभी आरोपों को निराधार बताया. किशनगढ़-रेनवाल कस्बे की सिद्धि विनायक इंटरनेशनल एकेडमी इसका मामला है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Dec 16, 2025 08:33:11
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Dec 16, 2025 08:33:01
Tehran, Tehran Province:ସ୍ଲଗ- ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ଜିରାଙ୍ଗ ପଦ୍ମ ସମ୍ભବ ବିହାର ବୁଲିଲେ ୧୦ ବିଧାୟକ ଙ୍କ ସହ ମନ୍ତ୍ରୀ ବିଭୁତି ଭୂଷଣ ଜେନା। ଆଙ୍କର - ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲାର ପର୍ଯ୍ୟଟନ ସ୍ଥଳୀ ଗସ୍ତ କଲେ ମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ସହ ୧୦ ବିଧାୟକ l ପ୍ରଥମେ ଜିଲ୍ଲାର ଦେବଭୂମି ମହେନ୍ଦ୍ରଗିରି ଗସ୍ତ କରି ପ୍ରଭୁ ଗୋପନେଶ୍ୱରଙ୍କ ପାଖରେ ପୂଜା ଅର୍ଚ୍ଚନା ପରେ ରାତ୍ରୀ ଯାପନ କରି ସକାଳ ସୂର୍ଯ୍ୟଦୟ ଦେଖିଥିଲେ lପରେ ମନ୍ତ୍ରୀ ଓ ବିଧାୟକ ମାନେ ଜିରାଙ୍ଗ ସ୍ଥିତ ବୌଦ୍ଧ ମନ୍ଦିର ଗସ୍ତ କରିଥିଲେ l ସେଠାରେ ପହଞ୍ଚିବା ପରେ ମନ୍ଦିରର କୁନି କୁନି ଲାମାମାନେ ମନ୍ତ୍ରୀ ଓ ବିଧାୟକଙ୍କୁ ତିବତିୟ ଉତ୍ତରୀୟ ଦେଇ ଭବ୍ୟ ସ୍ବାଗତ କରିଥିଲେ l ତାପରେ ଲାମା ଗୁରୁଜୀଙ୍କୁ ସାକ୍ଷାତ କରି ବୁଦ୍ଧଙ୍କ ଦର୍ଶନ କରିବା ସହ ତାଙ୍କର ସାନିଧ୍ୟ ଲାଭ କରିଥିଲେ l ସରକାରଙ୍କ ତରଫରୁ ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲାରେ ପର୍ଯ୍ୟଟନ ସ୍ଥଳୀର ବିକାଶ ପାଇଁ ସଦା ସର୍ବଦା ଚେଷ୍ଟିତ ଥିବା ନେଇ ମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ସହ ବିଧାୟକ ମାନେ କହିଥିଲେ l ସବୁଠୁ ବଡ଼ କଥା ହେଉଛି ପାରଳାଖେମୁଣ୍ଡି ବିଜେଡି ବଧାୟକ ରୁପେଶ କୁମାର ପାଣିଗ୍ରାହୀ ଏହି ସମସ୍ତ ବିଧାୟକ ଗଣ ରେ ଉପସ୍ଥିତ ରହିଥିଲେ। ବାଇଟ -୧- ବିଭୁତୀ ଭୂଷଣ ଜେନା , ଖଣି ଇସ୍ପାତ ଓ ପରିବହନ ମନ୍ତ୍ରୀ ବାଇଟ -୨- ବାବୁ ସିଂ, ବିଜେପି ବିଧାୟକ, ସର୍ବୀବ ସମର୍ଥନ ବୁବାନେଶ୍ୱର ଏକାମ୍ର ବାଇଟ -୩- ରୁପେଶ ପାଣିଗ୍ରାହୀ ( ବିଜେଡି ବଧାୟକ ପାରଳାଖେମୁଣ୍ଡି)
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Dec 16, 2025 08:32:17
Baran, Rajasthan:बारां जिला विकास प्रदर्शनी की शुरुआत , विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन । एंकर- राज्य सरकार के 2 वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय सभागार में विकास प्रदर्शनी की शुरुआत की गई । इस तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का उदघाटन किशनगंज विधायक ललित मीणा व जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस दौरान बारां जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया । इस अवसर पर किशनगंज विधायक ललित मीणा, जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर , भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार , पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन , सूचना जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहें । इस अवसर पर विधायक ललित मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस आकांक्षी जिले बारां में विकास के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं , केंद्र और राज्य सरकार द्वारा यहां विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी गई है । यहां ईआरसीपी , अकावद सिंचाई परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं फिलहाल चल रही है । वहीं जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है , लगातार आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है । बाइट01- ललित मीणा , विधायक , किशनगंज । बाइट02- रोहिताश्व सिंह तोमर , जिला कलेक्टर , बारां。
0
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Dec 16, 2025 08:32:01
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Dec 16, 2025 08:31:30
Banka, Bihar:कटोरिया थाना क्षेत्र के भनरा ग्रामीण सड़क किनारे निरीक्षक मदनिषेध सह उत्पाद थाना कटोरिया के थानाध्यक्ष श्री जीवस कुमार के नेतृत्व में मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्त देवेंद्र यादव ( Demodara village ) और पिंटू कुमार ( नेयाडीह गांव ) के साथ 3.750 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और वाहन जप्त किया गया। जिलेबिया मोड़ के पास निरीक्षक मदनिषेध धर्मवीर कुमार के पर्यवेक्षण में सहायक अवर निरीक्षक मदनिषेध सुनील कुमार के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार के सहयोग से हुंडई कार से 108.000 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गोपाल कुमार ( चालक ) को गिरफ्तार किया गया और वाहन जप्त किया गया। सूइया थाना अंतर्गत सवा दो लाख मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर निरीक्षक मदनिषेध धर्मवीर कुमार के पर्यवेक्षण में सहायक अवर निरीक्षक मदनिषेध सुनील कुमार के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार के सहयोग से हल्का वाहन के साथ 93.000 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त सूरज कुमार शर्मा ( चंद्रदेव शर्मा ) को गिरफ्तार किया गया और वाहन जप्त किया गया। बौसी थाना अंतर्गत गुरुधाम मोड़ के समीप सहायक अवर निरीक्षक मदनिषेध विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त जितेंद्र कुमार के साथ 5.250 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब सेवन के आरोप में कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से वे जुर्माना देकर मुक्त हुए।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Dec 16, 2025 08:31:12
Haridwar, Uttarakhand:खबर लक्सर से हैं। खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी संदीप शर्मा के 13 वर्षीय बेटे अंशुमन और 12 वर्षीय बेटी मीठू को लक्सर की ओर से आ रहे खनन सामग्री से भरे तेज गति ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गोवर्धनपुर कस्बे में हुई, जहां दोनों बच्चे बैटरी चलित स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने मौके पर घंटों हंगामा किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खानपुर-लक्सर हाईवे पर स्कूल के समय भी खनन सामग्री से लदे वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने बताया कि ट्रक मालिक बुलाया गया है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Dec 16, 2025 08:30:58
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सिकंद्राराऊ कस्बे में एक तीन साल की बच्ची दूध गर्म होकर गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई... उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है... बच्ची की पहचान सिकंद्राराऊ निवासी दीपक की तीन साल की बेटी सोना के रूप में हुई है... वह हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखनूं स्थित अपनी ननिहाल आई हुई थी... गैस चुल्हा पर दूध गर्म हो रहा था... परिवार के सदस्यों का भी बच्ची पर ध्यान नहीं गया... खेलते-खेलते सोना दूध के पास पहुंच गई और अनजाने में दूध का भगोना अपने ऊपर गिरा लिया... गर्म दूध गिरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई... परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया... जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Dec 16, 2025 08:21:03
Patna, Bihar:लोकेशन पटना नीतीश कैबिनेट में सात निश्चय पार्ट 3 लागू करने को लेकर के मोहर लगी है जिस पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार जी के 20 वर्षों के शासन को देखेंगे तो सात निश्चय पार्ट वन और पार्ट 2 में बिहार के योजनाबद्ध विकास को लेकर एक रूप रेखा तैयार की और उसके बाद बिहार ने अविश्वसनीय ऊंचाई हासिल की अब यह जो 5 वर्षों का जो जनता से किया हुआ वादा है जिसमें नौकरियां रोजगार औद्योगिकरण निवेश है साथ ही साथ समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण है. यह जो साथ निश्चय पार्ट 3 है यह बिहार को विकसित राज्य का स्वरूप देने में और पहुंचने में इससे काफी मदद मिलेगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला के हिजाब हटाने को लेकर और विपक्ष द्वारा सवाल खड़े किए जाने पड़ JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि कई बार राजद के नेताओं के बौखलाहट और बेचैनी को समझा जा सकता है. मुंगेरीलाल के हसीन सपने उन लोगों ने पाल रखे थे मुख्यमंत्री की कार्य शैली और उनके प्रति जो जनता का भरोसा है वही जनादेश में परिवर्तित हुआ है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top