Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

सीतापुर में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने नहर में छलांग, शव बरामद

RDRAJKUMAR DIXIT
Dec 16, 2025 10:04:59
Sitapur, Uttar Pradesh
सीतापुर। परिवारिक कलह के चलते नहर में युवक ने लगाई छलांग। छलांग लगाते युवक को स्थानीय लोगों ने देखा। लोग ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग 800 मीटर की दूरी पर शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिसवां कोतवाली क्षेत्र का मामला。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Dec 16, 2025 13:11:37
Delhi, Delhi:नंद नगरी थाने की सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने कुख्यात झपटमार को गिरफ्तार किया; बटन वाला चाकू, छीना हुआ मोबाइल फोन और कैश बरामद। वारदात की फिराक में घूम रहा था बदमाश, पुलिस ने किया काबू। एंकर -- उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शाम के समय की जा रही गश्त के दौरान पुलिस ने एक कुख्यात झपटमार को दबोच लिया। आरोपी के पास से बटनदार चाकू, छीना गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद होने से इलाके में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों पर एक बार फिर से पुलिस की पैनी नजर साफ दिखाई दी। वीओ -- पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम कांस्टेबल सतेंद्र और मयंक जिला पार्क की ओर नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक इलाके में घूम रहा है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बटनदार चाकू, एक मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में युवक की पहचान 25 वर्षीय सोहेल उर्फ भैया, निवासी ई ब्लॉक सुंदर नगरी के شکل में हुई। वीओ -- जांच में सामने आया कि बरामद मोबाइल और नकदी पहले दर्ज एक झपटमारी के मामले से जुड़ी है, जिसकी शिकायत थाने में पहले ही दी जा चुकी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी पहले भी लूट, झपटमारी और चोरी के तीन मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके साथियों और अन्य वारदातों के सुराग जुटाने में लगी है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Dec 16, 2025 13:10:37
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में मंगलवार को स्टाफ नर्सों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 घंटे काम बंद कर सांकेतिक प्रदर्शन किया, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले मेकॉज की 120 नर्सिंग स्टाफ ने राज्य सरकार से उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने बताया बाकी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, सहायक नर्सिंग सिस्टर, उप नर्सिंग अधीक्षक और नर्सिंग अधीक्षकों का ग्रेड पे बेहद कम है इसलिए उन्होंने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग सरकार की है, इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में खाली पड़े नियमित पदों पर मेडिकल कॉलेज में संविदा और कलेक्टर दर पर काम कर रही स्टाफ नर्सों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती करने की मांग की है, इसके अलावा पदोन्नति सहित अन्य मांगे स्टाफ नर्सों द्वारा की गई है। मांगे पूरी नहीं होने पर 29 दिसंबर से 31 दिसम्बर तक हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है। बाइट पूर्णिमा कोर्राम अध्यक्ष नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 16, 2025 13:07:53
Damoh, Madhya Pradesh:रनेह महिला डिलीवरी मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने कहा कुछ की जाएगी नौकरी कुछ होंगे सस्पेंड.. एंकर/ दमोह के रनेह में बीती रात सरकारी अस्पताल गई गर्भवती महिला के लिए अस्पताल का गेट न खोले जाने और फिर महिला की सड़क पर डिलीवरी के मामले में अब जिला कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। सुबह कलेक्टर के निर्देश के बाद बीएमओ ने रनेह अस्पताल जाकर हालात देखे थे और पूरे घटनाक्रम पर मुहर लगाई थी तो अब कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। डीएम सुधीर कोचर ने पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए बताया है कि इस मामले में दोषियों में से कुछ को नौकरी से बाहर किया जाएगा वहीं स्टाफ सस्पेंड किया जा रहा है वहीं इस अस्पताल के डाक्टर का बांड प्रीरियड बतौर सजा बढ़ाया जाएगा। बाइट/ सुधीर कोचर ( कलेक्टर दमोह)
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Dec 16, 2025 13:07:25
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर से 20 किलोमीटर दूर पोटका मे एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी. पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक महिला चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गईं. मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेब्रम के रूप में हुई है, जो पोटका थाना में पदस्थापित थीं. दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया. सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना स्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. BDоअरुण मुंडा ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में चाकू मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं मृत महिला चौकीदार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ज्योतिका की चाकू से गोदकर हत्या की गई है. परिजनों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. वहीं थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि लड़की का किसी लड़के से प्यार मोहब्बत था; लड़का का नाम गणेश माझी था और वह हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मन करता था. आज उसने अपनी प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि प्रेमी चौकीदार को काम करने से मना करता था; इस वर्ष ही युवती की चौकीदार मे नियुक्ति हुई थी, प्रेमी प्रेमिका की हत्या के बाद खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है.
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Dec 16, 2025 13:06:57
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर छापेमारी करने गए जिला खनन अधिकारी सुभाष सिंह को आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि बीसलपुर तहसील के ग्राम बिहारीपुर निवासी अरविंद गंगवार और उसके साथी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की, सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। जिला खनन अधिकारी ने मामले मे आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल सोमवार को ग्राम भिलईखेड़ा में अवैध खनन की सूचना पर टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी जब्त की, जबकि कई वाहन भाग निकले। जब्त वाहनों को थाने लाते समय यह घटना हुई। खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद गंगवार समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और एसडीएम को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों。
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Dec 16, 2025 13:06:00
Dhamtari, Chhattisgarh:फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर शहर में छापेमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार. पुलिस जिला पुलिस ने उस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जो फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर शहर में छापेमारी कर रहा था. पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामला रत्नाबांधा रोड का है, जहां डॉक्टर दिलीप राठौर के घर कुछ लोग इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर बिना पहचान पत्र और वारंट के घुस गए थे. करीब ढाई घंटे तलाशी के बाद जब कुछ नहीं मिला तो वे दो कारों में बैठकर फरार हो गए. प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम नागपुर, रायपुर, दुर्ग-बालोद और दल्लीराजहरा तक पहुंची. कई दिन की मेहनत के बाद सभी आरोपी पकड़े गए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को झूठी सूचना मिली थी कि राठौर के घर में 200 करोड़ रुपये रखे हैं. उसी लालच में उन्होंने फर्जी इनकम टैक्स टीम बनाकर षड्यंत्र रचा और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों से तीन कारें, मोबाइल फोन और नकदी रखने की बोरियां जब्त की हैं. मुख्य आरोपी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हैं — नागपुर, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा और धमतरी. इनमें से कुछ पर पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Dec 16, 2025 13:04:34
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद शिवा अंसारी, मैनपुरी की रहने वाली, पहले मुस्लिम युवक से शादी कर चुकी थीं। तलाक और परेशानियों के बाद उन्होंने सनातन धर्म अपनाकर श्रष्टि श्रीवास्तव बनने का फैसला किया। भक्तों की मौजूदगी में फतेहगढ़ के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी गौरव श्रीवास्तव से कराई गई। इसके बाद शिवा अंसारी अब श्रष्टि श्रीवास्तव के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली शादी में कई तरह की परेशानी रहीं, तलाक के बाद उन्होंने खुद को अकेला पाया। अब अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने के लिए हिंदू परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ करेंगी और अपने पति के साथ نئی जिंदगी शुरू करना चाहती हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ एक धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि घर वापसी और एक पीड़ित महिला की नई शुरुआत है। समाज को नफरत नहीं, सहयोग और सम्मान का संदेश देना चाहिए।
0
comment0
Report
EGE GOPI
Dec 16, 2025 13:04:04
Kharagpur, West Bengal:পরিবর্তন সভায় হামলার প্রতিবাদে ডেবরা থানায় বিজেপির অবস্থান, পুলিশকে ৭ দিনের নির্দিষ্ট সময়সীমা দুদিন আগে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার ডেবরা ব্লকের ২ নম্বর ভরতপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের বৌলাসিনী বাজারে বিজেপির ‘পরিবর্তন সভা’ চলাকালীন তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মীরা হামলা চালায় বলে অভিযোগ ওঠে। বিজেপির দাবি, ওই হামলায় মণ্ডল সভাপতিকে মারধর করা হয় এবং সভাস্থলের চেয়ার-টেবিল ভাঙচুর করা হয়। এই ঘটনার প্রতিবাদে ও দোষীদের শাস্তির দাবিতে মঙ্গলবার ডেবরা থানায় অবস্থান বিক্ষোভ কর্মসূচি পালন করে বিজেপি। বালিচক থেকে মিছিল করে থানার সামনে গিয়ে অবস্থানে বসেন বিজেপি কর্মী-সমর্থকরা। বিক্ষোভ কর্মসূচিতে উপস্থিত ছিলেন বিজেপির ঘাটাল সাংগঠনিক জেলার সভাপতি তন্ময় দাস-সহ দলের অন্যান্য নেতৃত্ব。 প্রায় এক ঘণ্টা ধরে চলা এই অবস্থান বিক্ষোভের পর তা তুলে নেওয়া হয়। এদিন পুলিশকে সাত দিনের সময়সীমা বেঁধে দেন বিজেপি নেতৃত্ব। নির্দিষ্ট সময়ের মধ্যে অভিযুক্তদের গ্রেপ্তার না করা হলে আগামী দিনে থানা ঘেরাওয়ের ডাক দেন বিজেপির ঘাটাল সাংগঠনিক জেলার সভাপতি তন্ময় দাস।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Dec 16, 2025 13:01:36
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीरे सामने आई है जहाँ राजनगर तहसील के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला देवगांव का है जहाँ शिक्षक की लापरवाही ने न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई ठप कर दी, बल्कि सरकार की महत्वाकांक्षी मिड-डे मील योजना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल में शिक्षक नहीं पहुँचे, बच्चों घंटों इंतज़ार करते रहे, और अंत में उनके लिए बना खाना जानवरों को खिलाना पड़ा। यहाँ आज घोर लापरवाही का मामला सामने आया। स्कूल में पदस्थ शिक्षिका राधा रैकवार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे, सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे स्कूल पहुँचे लेकिन कक्षाओं में न तो शिक्षक थे और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था। घंटों तक बच्चे अपने शिक्षक का इंतज़ार करते रहे, लेकिन जब कोई नहीं आया, तो मायूस होकर सभी बच्चे एक-एक कर घर लौट गए, शिक्षक की गैरहाजिरी के कारण पूरी शिक्षण व्यवस्था ठप रही। सबसे गंभीर स्थिति तब सामने आई जब बच्चों के लिए मिड-डे मील योजना के तहत जो भोजन तैयार किया गया था, वह वितरित ही नहीं हो सका। शिक्षक की अनुपस्थिति में बच्चों को खाना परोसने वाला कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था। अंततः मजबूरी में स्कूल परिसर में बना यह भोजन जानवरों को खिला दिया गया। यह घटना न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि बच्चों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या लापरवाह शिक्षकों पर कोई कार्रवाई होगी? और क्या भविष्य में बच्चों को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा? इस मामले मे संकुल प्राचार्य ने संबंधित लापरवाह शिक्षिका को नोटिस देने की बात कही, वही जिला शिक्षाधिकारी ने कारवाई करने की बात कही।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Dec 16, 2025 13:01:16
Hajipur, Bihar:पटना पुलिस की गिरफ्त में आई लेडी डॉन का असली नाम सुमन देवी है जिसपर पटना के अलावा वैशाली में भी शराब के तीन मामले दर्ज है। हालांकि वैशाली के रुस्तमपुर थाना में दर्ज तीनो ही मामले में वह जमानत पर है लेकिन अन्य कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।दरअसल सुमन देवी के लेडी डॉन बनने के पीछे उसके पति का हाथ है जो एक कुख्यात अपराधी है और फ़िलहाल भागलपुर जेल में बंद है।राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत सुकumarपुर निवासी संजीवन राय के पुत्र जयकांत राय एक कुख्यात अपराधी है जो पिछले 15 - 20 वर्षों से पटना सिटी में घर बनाकर रहता है।लेकिन जयंतकांत के अन्य तीन भाई सुकुमारपुर गांव में ही रहता है।जयंतकांत पहली बार 2019 में उस वक्त चर्चा में आया जब सुकुमारपुर गांव में पंचायती के दौरान तीन व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक में दिया जिसमें उसके ऊपर केस दर्ज किया गया और उसके विरुद्ध हत्या समेत शराब के कई मामला रुस्तमपुर थाना एवं पटना में दर्ज हो गया है।इसी दौरान जयंतकांत ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुमन देवी से लव मैरिज कर दूसरी शादी कर ली।जिसके बाद लेडी डॉन यानी सुमन देवी पति के अपराध में साथ निभाने लगी और उसके विरुद्ध भी कई मामले दर्ज हो गए जिसमे शराब तस्करी का तीन केस शामिल है।लेडी डॉन का पति जयकांत राय फिलहाल भागलपुर जेल में बंद है लेकिन जयकांत राय के जेल में जाने के बाद उसकी पत्नी शराब के धंधे संभाल रही है।इतना ही नहीं बीते दिनों पटना खाजेकला थाना क्षेत्र में राहुल कुमार की हत्या के मामले में भी सुमन देवी उर्फ लेडी डॉन नामजद आरोपित बनाई गई है।इधर सुमन देवी को बीते दिनों धवलपुरा पुलिस चौकी के निकट से गिरफ्तार किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top