Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonbhadra231219

1856 के ऐतिहासिक थाने की जमीन पर कब्जे के प्रयास से घोरावल में हंगामा

ADArvind Dubey
Dec 15, 2025 11:32:35
Obra, Uttar Pradesh
Sonbhadra ke Ghorewal se ek bahut hi gambhir aur sanvedansheel mamla samne aaya hai, jahan angrezi hukoomat ke daur me bane aitihasik thane ki zameen par kabze ki koshish ka aarop laga hai. Bataya ja raha hai ki varsh 1856 me sthapit purane thane ki zameen par JCB lagakar ek vishesh varg dwara kabze karne ka prayas kiya gaya, jise lekar sthaniya logon me bhari aakrosh hai. Mamla samne aate hi sthaniya nagrikon ne jilaadhikari se milkar poore prakar ki shikayat ki hai. Ab is vivaad ne prashasanik star par bhi tali pakad li hai aur jila adhikari ne janch ke liye teen sadasiya committee ka gathan kiya hai. Gaurav: yeh wahi aitihasik thana parisar hai jahan 1856 me sthapna ki gayi thi. Sthaniya logon ka aarop hai ki pichhle ek saptaah se lagataar is zameen par kabze ki koshish ki ja rahi hai. Aarop hai ki ek real estate vyapari dwara JCB machine lagva kar purane thane ke bhavan aur usse judi zameen ko hadpne ka prayas kiya gaya. Sthaniya nagrikon ne iska virodh kiya aur jilaadhikari ko patra saunp kar shikayat darj karai. Logon ka kehna hai ki yeh vivadit zameen thaana aur nagar panchayat ke naam se rajsva abhilekhon me darj hai, iske baajood kabze ka prayas kiya ja raha hai. Gaur hai ki naye bhavan me thana sangathan shuru hone ke baad kuch samay tak isi purane bhavan me tehsil ka bhi sangathan kiya gaya tha, jisse is zameen ka shashkiya mahatva aur badh jata hai. Mamla ki gambirta ko dekhte hue jilaadhikari ne SDM ki adhyakshata me tritiya janch committee ka gathan kar diya hai, jo poore prakar ki janch kar report saump degi. Filhal ilake me tanav ka mahaul bana hua hai aur sthaniya log is aitihasik dharohar ko bachane ki maang par adhe hue hain.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JKJitendra Kanwar
Dec 16, 2025 03:18:39
Chhattisgarh:बलौदाबाजार में फर्जी डॉक्टर और अस्पताल संचालक अरेस्ट: गर्भवती महिला की मौत मामले में गिरफ्तारी, लापरवाहीपूर्वक डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की गई थी जान। बलौदाबाजार में एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर बिना वैध चिकित्सा योग्यता और लाइसेंस के इलाज करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में फर्जी डॉक्टर दुखित साहू और संस्कार अस्पताल कटगी का संचालक जोहित राम साहू शामिल हैं। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 8 जून को अंजू प्रजापति को प्रसव पीड़ा होने पर एक रिटायर्ड नर्स के पास ले जाया गया था। आरोप है कि वहां लापरवाही से डिलीवरी कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चा मृत पैदा हुआ और महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। गंभीर बिगड़ी तो किया रेफर, रास्ते में मौत। बिगड़ती हालत में अंजू को संस्कार अस्पताल कटगी ले जाया गया, जहां आरोपी दुखित साहू ने लगभग दो घंटे तक उसका इलाज किया। जब महिला की हालत और गंभीर हो गई तो उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं। गिधौरी थाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि दुखित साहू केवल 12वीं पास है और उसके पास मरीजों का इलाज करने के लिए कोई कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं है। वहीं, अस्पताल संचालक जोहित राम साहू ने अपने अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की थी और बिना योग्य चिकित्सा स्टाफ के अस्पताल का संचालन कर रहा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता दुर्गेश पटेल की रिपोर्ट पर 14 दिसंबर को मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Dec 16, 2025 03:17:47
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Dec 16, 2025 03:17:36
Korba, Chhattisgarh:जिले के अंतिम छोर पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अंतर्गत ग्राम रामपुर के सैकड़ों पंडो जनजाति वर्ग के किसान सोमवार को SDM कार्यालय पहुंचे और वन अधिकार पत्र की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. किसानों ने बताया की वे बीते 3 पीढ़ी से है क्षेत्र मे काबिज है और खेतो मे बुवाई कर जीवन यापन कर रहे हैँ लेकिन आज तक उनका वन अधिकार पत्र नहीं बन पाया है, जिसकी वजह से वे समर्थन मूल्य पर अपना धान नहीं बेच पा रहे है। इस दौरान ग्रामीणों ने एक फड़ प्रभारी पर आरोप लगाया है की फण प्रभारी द्वारा 5000 रु लेकर फर्जी वन अधिकार पत्र बनाया गया है. इन सभी मांगो व शिकायत को सुनने मौके पर उपस्थित हुए SDM ने जांच कर उचित कार्यवाही करना का भरोसा दिलाया है और कहा की वन अधिकार पत्र पर कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर हैँ जांच के बाद निश्चित ही कार्यवाही होंगी साथ ही कहा की प्रशासन उक्त क्षेत्र पर निरिक्षण करेगा और वन अधिकार पत्र के दायरे मे आने वाले सभी किसानों का पत्रक बनाया जायेगा। बाइट :- मनोज बंजारे ( SDM पोड़ी उपरोड़ा ) बाइट :- ग्रामीण बाइट :- ग्रामीण
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Dec 16, 2025 03:16:45
Kawardha, Chhattisgarh:पर्यटन हिल स्टेशन छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले चिल्पी सहित आसपास के इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अत्यधिक ठंड के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और आम लोगों की日चर्या पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वही सुबह होते होते ही ओस की बूंदे बर्फ के रूप में तब्दील हो जाती है, जिसे स्थानीय भाषा में खर्रा कहते हैं, यह नजारा खेत खेल खलिहानों, छोटे-छोटे पेड़ पौधों और घास और पैरावटों के ऊपर साफ देखी जा सकती है यह अद्भुत नजारा सुबह के वक्त दिखता है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आ रहे हैं। ठंड के कारण सब्जी-भाजी की आवक भी प्रभावित हुई है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसान और विक्रेता समय पर बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे सब्जियों के दामों में भी हल्का उछाल देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, दूर-दराज से आने वाले सैलानियों के लिए यह बढ़ती ठंड खास आकर्षण बनी हुई है। हिल स्टेशन क्षेत्रों में ठंड का यह मौसम पर्यटकों के लिए आनंददायक अनुभव और मनोरंजन का साधन बन गया है। पर्यटक ठंडी वादियों, कोहरे और अलाव के बीच सेल्फी लेते और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी ठंड का सबसे ज्यादा असर इन इलाकों में हमेशा रहने वाले आदिवासी समुदायों पर पड़ रहा है। सीमित संसाधनों, कच्चे मकानों और पर्याप्त गर्म कपड़ों की कमी के चलते आदिवासी परिवारों को ठंड में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर भी ठंड का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। इस तरह एक ही ठंड का मौसम जहां सैलानियों के लिए आनंद और रोमांच लेकर आया है, वहीं स्थानीय आदिवासी आबादी के लिए यह ठंड जीवन की कठिन परीक्षा बन गई है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Dec 16, 2025 03:15:34
Darbhanga, Bihar:स्लग-बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जी मीडिया से की बात एंकर-बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी अध्यक्ष बनने के बाद सीधे दरभंगा पहुंचे जहां उन्होंने मां श्यामा का दर्शन किया उसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पाग चादर फूल मालाओं ,मखाना के माला पहना स्वागत किया , कार्यकर्ता लगातार नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद के नारे लग रहे थे,वही संजय सरावगी ने जी मीडिया से एक्सक्यूलुसिव बात करते हुए कहा की केंद्रित नेतृत्व ने जिस तरह मुझ पर विश्वास जताया है हम उस पर खड़े उतरेंगे, उन्होंने नरेंद्र मोदी अमित शाह ,जेपी नड्डा समेत शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया, साथ ही उन्होंने नितिन नवीन को राष्ट्रीय भाजपा कार्यकारिणी अध्यक्ष बढ़ाने पर बधाई देते हुए कहा कि हम लोग उनके नेतृत्व में बेहतर से बेहतर काम करेंगे उन्होंने कहा यह भाजपा में ही संभव है एक साधारण कार्यकर्ता को भी दायित्व मिलता है हमारे युवा नेता नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष बनाया गया है हम उनको बहुत बधाई देते हैं जैसे ही मेरे नाम की घोषणा हुई मैं मां श्याम के दरबार में हाजिर हुआ हूं और इन से आशीर्वाद लेने के बाद मैं पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्ड में लग जाऊंगा One to one संजय सरावगी ,बिहार भाजपा अध्यक्ष,
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Dec 16, 2025 03:07:20
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर देहात कोतवाली पुलिस ने हिंदू से ईसाई बना रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में चर्च के पादरी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं. उनके पास से 4 धार्मिक पुस्तक बाइबिल, 10 कॉपी-किताब, 3 स्मार्ट मोबाइल फोन और एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और सात महिलाएं हैं. आरोपियों को आर्थिक लाभ, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल की सुविधा समेत कई लालच देकर ईसाई धर्म में शामिल कराए जाने का आरोप है. कुरकुठिया गांव के आनन्द दूबे ने 14 दिसंबर को नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी. उन्होंने कहा कि धर्म विशेष का प्रचार कर भोले-भाले लोगों को पैसा, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 15 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर खरहरा चर्च के पास से 10 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में भोला पटेल (पादरी), माया पटेल, कृष्णकान्त तिवारी, अंगनू प्रसाद, फूलपत्ती, सुशीला देवी, हीरावती देवी, रेनू, लक्ष्मी और साधना शामिल हैं. सभी भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का काम कर रहे थे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top