Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
तृणमूल ने पुरानी मालदा नगर निगम के चेयरमैन पद पर विभूति घोष की नियुक्ति घोषित
RSRanajoy Singha
Dec 17, 2025 09:01:32
Malda, West Bengal
বিধানসভা ভোটের আগে পুরাতন মালদা পুরসভার চেয়ারম্যান পদে নতুন মুখ আনল তৃণমূল। দলীয় নির্দেশে আজ চেয়ারম্যান পদে শপথ নিলেন তৃণমূল কাউন্সিলর বিভূতি ঘোষ। এরআগে গত ২৫ নভেম্বর পুরসভার চেয়ারম্যান পদ থেকে ইস্তফা দেন কার্তিক ঘোষ। মূলত গত বিধানসভা এবং লোকসভা ভোটে পুরাতন মালদা পুরসভা এলাকায় তৃণমূলের ফল খারাপ হয় তৎকালীন চেয়ারম্যান কার্তিক ঘোষ কে সরিয়ে দেওয়া হয়। আজ নতুন চেয়ারম্যান নির্বাচন ঘিরে টানটান উত্তেজনার ছবি ধরা পড়ে পুরাতন মালদা পুরসভা চত্বরে। মোতায়ন করা হয় বিশাল পুলিশ বাহিনী। সকালে নির্দিষ্ট সময় মেনে পুরসভার চেয়ারম্যান নির্বাচন বৈঠকে হাজির হন ২০জন কাউন্সিলর। বৈঠকের ঠিক আগেই তৃণমূল জেলা সভাপতি আব্দুর রহিম বক্সী দলের নির্দেশ মতো নতুন চেয়ারম্যান হিসেবে বিভূতি ঘোষের নাম প্রকাশ্যে আনেন। এরপর কাউন্সিলরদের বৈঠকে অন্যান্য কাউন্সিলররা নতুন চেয়ারম্যান হিসেবে বিভূতি ঘোষ কে সমর্থন করেন। এদিকে পুরসভার এই গুরুত্বপূর্ণ বৈঠক শেষ হওয়ার আগেই বেরিয়ে যান ৫ নম্বর ওয়ার্ডের তৃণমূল কাউন্সিলর বৈশিষ্ট্য ত্রিবেদী। নতুন চেয়ারম্যান প্রসঙ্গে তিনি বলেন যা বলার জনসাধারণ বলবেন। অন্যদিকে চেয়ারম্যান হিসেবে নাম ঘোষণা হওয়ার পরেই পুরসভার চুট্টরে উল্লাস শুরু করেন। তবে ভোটের কমাস আগে চেয়ারম্যান বদল করে আগামী বিধানসভা ভোটে দলের খারাপ ফল কতটা কাটবে তা নিয়ে প্রশ্ন রয়েছে। শপথ নেওয়ার পরই নতুন চেয়ারম্যান বিভূতি ঘোষ জানান, দলকে সাথে নিয়ে কাজ করব এবং সকলের সহমত নিয়ে উন্নয়ন করবো। পাশাপাশি এই বোর্ড মিটিংয়ে ভাইস চেয়ারম্যান শফিকুল ইসলামকে তার পদে বল রাখা হয় এবং তাকেও শপথ বাক্য পাঠ করানো হয়। চেয়ারম্যান গঠনকে কেন্দ্র করে পৌর দপ্তরের বাইরে তৃণমূল কর্মী সমর্থকরা আনন্দ উল্লাস করে সেই প্রসঙ্গে বিদায়ী চেয়ারম্যান কার্তিক ঘোষ জানান ,আজকে যেভাবে কর্মী সমর্থকরা আনন্দ উল্লাস করছে এই তৃণমূল কর্মীরা যেন নিজেদের এলাকায় আগামী বিধানসভা ভোটে ভালো ফলাফল করার পর যেন এভাবে আনন্দ উল্লাস করে তবেই এই উল্লাস কার্যকরী হবে।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Dec 17, 2025 10:48:22
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में पिछड़े वर्ग के छात्रों को एक लंबे वक्त se छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। छात्रवृत्ति का मामला सड़क से सदन तक जा पहुंचा है हालांकि सदन के पटल पर सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया है जबकि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि बकाया होने के पीछे राज्य सरकार को दोषी मान रही है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि हेमंत सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिये केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने की अभ्यस्त हो गई है । हेमंत सरकार को राज्य के विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है। प्रवक्ता अजय शाह ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार से पैसे आ रहे हैं लेकिन उसका यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट झारखंड सरकार नहीं दे रही है। हेमंत सरकार फाइनेंशियल मिस मैनेजमेंट से गुजर रहा है और ठीकरा केंद्र पर फोड़ा जाता है। बीजेपी के छात्रवृत्ति पर दिए गए बयान को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने थोथी दलील बताया है। राज्य सरकार ने अपनी बातों को स्पष्ट रूप से विधानसभा के पटल पर रखा है उसके बाद भी अगर बीजेपी ऐसा बयान देगी तो यह सिर्फ छात्रों को नौजवानों को दिगभ्रमित करने की कोशिश कर रही है लेकिन छात्रों के भविष्य के साथ में हम खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Dec 17, 2025 10:48:01
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Dec 17, 2025 10:47:47
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए एक अहम फैसला लिया है सरकार के आदेश के अनुसार 18 तारीख से राजधानी दिल्ली में बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट वाले किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। यह नियम टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर सभी वाहनों पर समान रूप से लागू होगा। इस फैसले के एक दिन पहले यानी 17 तारीख को दिल्ली के पेट्रोल पंपों और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट सेंटरों पर खासा असर देखने को मिला। 17 तारीख को दिल्ली के कई पेट्रोल पंपों के आसपास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने वालों की लंबी कतारें नजर आईं। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने आए श्रीकृष्ण ने बताया कि उनका PUC सर्टिफिकेट समाप्त हो चुका था। उन्होंने समाचार माध्यमों से सुना कि 18 तारीख से बिना सर्टिफिकेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, इसलिए वे समय रहते सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे। वहीं राधेश्याम गर्ग ने बताया कि उनका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 17 तारीख को ही समाप्त हो रहा था। उन्होंने कहा कि वे एक जागरूक नागरिक हैं और नियमों का पालन करना अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्हें मीडिया के जरिए इस नए नियम की जानकारी मिली और वे उसी के अनुसार सर्टिफिकेट बनवाने आए। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे सुमित ने कहा कि मात्र ₹100 में एक साल के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बन जाता है, जिससे सालभर की टेंशन खत्म हो जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोगों में डर पैदा करने के लिए जुर्माने की राशि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर देनी चाहिए, ताकि लोग नियमों का और सख्ती से पालन करें। वहीं गुरदीप सिंह ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह कदम जरूरी है। उनका मानना है कि सरकार नियम बनाती है, लेकिन उन्हें लागू करने की जिम्मेदारी आम जनता की भी है। अगर लोग खुद नियमों का पालन करेंगे तो ऐसे फैसले और प्रभावी साबित होंगे। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने वाले कर्मचारी अंश सचदेवा ने बताया कि सरकार की घोषणा के बाद पॉल्यूशन सेंटरों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। आम दिनों में वे रोज करीब 50 सर्टिफिकेट बनाते थे, लेकिन 17 तारीख को कुछ ही घंटों में 50 सर्टिफिकेट बन चुके थे और यह संख्या 80 से 90 तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि सर्वर पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण गति मध्यम है, लेकिन काम सुचारु रूप से चल रहा है। वहीं विवेक विहार स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के जनरल मैनेजर संजय ने बताया कि उन्हें अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश मिल चुके हैं। 18 तारीख से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप प्रबंधन दिल्ली सरकार के इस फैसले में पूरा सहयोग करेगा और यदि सरकार की ओर से कोई कर्मचारी तैनात किया जाता है तो उसे भी पूरा समर्थन दिया जाएगा。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 17, 2025 10:34:58
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस शहर और देहात इकाइयों की ओर से बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक और देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस तरह कोर्ट ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दोषमुक्त किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ईमानदारी के रास्ते पर चली है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाने के लिए कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। इस दौरान कांग्रेस ने यह भी घोषणा की कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर 21 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे。 बाईट. रामलाल जाट -जिलाध्यक्ष कांग्रेस देहात ( ब्लेक चश्मा) बाईट शिवराम खटीक- जिलाध्यक्ष कांग्रेस शहर
0
comment0
Report
SSSAURABH SAURABH
Dec 17, 2025 10:34:35
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top