Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Murshidabad742149
बाबरी मस्जिद शिलान्यास पर भीड़ बढ़ने की आशंका, पुलिस 12 नंबर मार्ग पर तैनात
SMsoma maity
Dec 15, 2025 04:15:32
Murshidabad, West Bengal
হুমায়ুন কবিরের বাবরি মসজিদের শিলান্যাস ঘিরে শুক্রবার থেকেই উৎসাহী মানুষের ভিড় বেল্ডাঙ্গা থানার ছেতীয়ানের মাঠে। বহরমপুর ও কলকাতার মাঝে ১২ নম্বর জাতীয় সড়কের পাশে মাঠের কাল হবে মসজিদের শিলান্যাস। শুক্রবার বহু মানুষের ভিড়ে ব্যাহত যান চলাচল। ধীর গতিতে পাড় হচ্ছে ট্রাক, বাস। জাতীয় সড়ক থেকে সাধারণ মানুষকে সরাতে মাঝেমধ্যে আসছেন পুলিশ কর্মীরা। হুমায়ুন কবির আগেই দাবি করেছেন, মসজিদ শিলান্যাস ঘিরে লক্ষাধিক মানুষের সমাগম হবে। এত মানুষ একত্রিত হলে ১২ নম্বর জাতীয় সড়কে জানজট তৈরি হওয়ার সম্ভাবনা রয়েছে বলেই মনে করছে ওয়াকিবহাল মহল। বহরমপুর এবং কলকাতার মাঝে ১২ নম্বর জাতীয় সড়ক সচল রাখতে সক্রিয় পুলিশAdministration।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAbhishek Nirla
Dec 15, 2025 06:04:23
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महादेव सिमरिया बाजार स्थित शकुंतला ज्वेलर्स में रविवार देर रात हथियारबंद नकाबपोशों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। पीड़ित मुकेश कुमार साव (पिता—लोहा साव), जो अलीगंज निवासी हैं, करीब 30 वर्षों से पाठकचक रोड पर घर बनाकर दुकान चला रहे थे। रात करीब 12 बजे लगभग एक दर्जन नकाबपोश अपराधी लोहे की रॉड से शटर उखाड़कर दुकान में घुसे और फिर घर में प्रवेश किया। सो रहे परिवार के सदस्यों की कनपटी पर हथियार सटाकर सभी को बंधक बना लिया गया। पीड़ित के अनुसार अपराधियों ने करीब दो घंटे (12 से 2 बजे) तक घर-दुकान में तांडव मचाया, जान से मारने और बच्ची को उठा लेने की धमकी दी। इस दौरान 6.40 लाख रुपये नकद, करीब 400 ग्राम सोना और लगभग 50 किलो चांदी समेत कुल करीब 60 लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। परिवार का दावा है कि एक-दो अपराधियों की पहचान हो चुकी है। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इलाके में इतनी बड़ी डकैती से दहशत का माहौल है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Dec 15, 2025 06:04:02
Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत अगवानपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, बर्तन सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिए। बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी हुई है, उसमें कोई नहीं रहता था। घर के मालिक परिवार के साथ उत्तर प्रदेश में रहते थे। आज सुबह जब घर के मालिक वापस अपने गांव पहुंचे, तब देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से सभी जेवरात व अन्य सामान गायब हैं। इसके बाद पीड़ित ने बाढ़ थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 15, 2025 06:03:18
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) उन्हेल (झालावाड़) झालावाड़ जिले के उन्हेल स्थित विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ में चल रहे जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर कस्बे में एक भव्य विशाल रथ यात्रा निकाली गई। देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में भाग लिया। रथयात्रा में इन्द्रध्वजा, हाथी, घोड़े, बग्गी एवं बैंड बाजे सहित भगवान का रथ शामिल था। श्रद्धालुओं के जत्थों ने भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के जयकारों के साथ रथ को अपने हाथों से खींचा। रथयात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई जैन तीर्थ पहुंची। इस दौरान कस्बेवासियों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान डग विधायक कालूराम मेघवाल, उनीेल भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे。 जन्म कल्याणक महोत्सव पर लगे मेले में भी काफी भीड़ रही। ग्रामीणजनों सहित तीर्थ यात्रियों ने भी मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की और बच्चों व युवक-युवतियों ने झूले-चकरी का लुत्फ उठाया। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर भोजन प्रसादी का भी लाभ लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम एवं उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया, गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी भी मय जाप्ते के मौजूद रहे。
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Dec 15, 2025 06:03:01
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग पर चेतक कॉम्प्लेक्स के सामने रात को पैदल चल रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी, इस हादसे में अवी कंसारा नाम के 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को स्थानीय लोगों ने शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया, घटना की जानकारी राजतालाब थाना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस चिकित्सालय पहुंची और घटना की जानकारी ली, वहीं पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक पिकअप दिखाई दे रही है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी "वीओ- सीसीटीवी फुटेज और घायल युवक" "बाइट- परिजन"
0
comment0
Report
DPdnyaneshwar patange
Dec 15, 2025 06:01:57
Dharashiv, Maharashtra:धाराशिव जिल्ह्यात पूरग्रस्तांना दिलासा, शिवसेनेच्या वतीने 101 गायांचे वाटप पालकमंत्री प्रताप सरनाईक यांच्या हस्ते ऑनलाइन पद्धतीने करण्यात आले. शेतकऱ्यांना गाईचे वाटप झाले, गाये मिळालेल्या शेतकऱ्यांच्या चेहऱ्यावर हसू, शेतकऱ्यांनी प्रताप सरनाईकांचे आभार मानले. धाराशिव जिल्ह्यात अतिवृष्टीने उद्ध्वस्त झालेल्या शेतकऱ्यांना शिवसेनेच्या वतीने आधार देण्यात आलाय. भूम, परंडा, वाशी आणि कळंब तालुक्यातील पूरग्रस्त शेतकऱ्यांना पालकमंत्री प्रताप सरनाईक यांच्या वतीने ऑनलाइन पद्धतीने 101 गायाचे वाटप करण्यात आले. धाराशिव जिल्ह्यातील भूम, परंडा, वाशी आणि कळंब या तालुक्यामध्ये अतिवृष्टीत अनेक शेतकऱ्यांचे पशुधन वाहून गेले होते. दूध देणाऱ्या जनावरे वाहून गेल्याने कुटुंबांचा आर्थिक आधार नाहीसा झाला होता. त्याच शेतकऱ्यांना शिवसेनेच्या वतीने गाय वाटप करून आधार देण्यात आलाय.
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 15, 2025 06:01:21
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर स्टेशन पर कोच के अंदर महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरयू-यमुना एक्सप्रेस में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के एस-1 कोच में एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिससे ट्रेन रुककर यात्रियों को अस्थायी रूप से नीचे उतारना पड़ा और डॉक्टरों ने भीतर ही सुरक्षित.delivery कराई। ममता देवी ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी लेकिन प्राथमिक इलाज और जरूरी दवाइयों के बाद वह अपने पति और नवजात बेटी के साथ उसी ट्रेन से आगे की यात्रा पर रवाना हो गईं। आरपीएफ और डॉक्टरों की टीम ने समय पर कार्रवाई कर एक नई जिंदगी को सुरक्षित दुनिया में लाने का काम किया।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Dec 15, 2025 06:00:31
0
comment0
Report
Dec 15, 2025 05:58:57
0
comment0
Report
Dec 15, 2025 05:57:36
Balrampur, Uttar Pradesh:सर्व शिक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश टैलेंट ओलंपियाड परीक्षा में सफल छात्र–छात्राओं के सम्मान में शैक्षिक सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन T2 वर्ल्ड स्कूल, तुलसीपुर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में विभिन्न जनपदों से आए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रोफेसर नसीम अहमद खान, प्रधानाचार्य मुमताज पीजी कॉलेज, लखनऊ रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. विमल प्रकाश वर्मा, प्रोफेसर, एम.एल.के. पीजी कॉलेज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में T2 वर्ल्ड स्कूल के फाउंडर सलिल सिंह, एमडी ग्लोबल के संस्थापक तथा अटल इंटेलिजेंस करियर इंस्टिट्यूट के फाउंडर डॉ. मेहदी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Dec 15, 2025 05:52:14
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top