Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741101
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, प्रवास प्रभावित; क्या स्थिति ट्रैक पर रहेगी?
ADAnup Das
Dec 19, 2025 11:52:20
Krishnanagar, West Bengal
বাংলাদেশ এই মুহূর্তে উত্তাল গুলিবিদ্ধ ওসমান হাদি মৃত্যু। উত্তাল ঢাকা। একের পর এক সংবাদমাধ্যমের অফিসে আগুন। আওয়ামী লিগের হিন্দু সমর্থককে পুড়িয়ে খুন। ভারত -বাংলাদেশ সীমান্ত এলাকায় কি নিরাপত্তা বাড়ানো হয়েছে কিনা খোঁজ নিতে আমরা পৌঁছে গিয়েছিলাম ভারত বাংলাদেশের সীমান্ত গেদে তে, মৈত্র ট্রেন চলাচল বন্ধ আছে আগে থেকেই, সাধারণ পাসপোর্ট থাকা মানুষ খুব কম যাওয়া আসা করছে, কড়া নিরাপত্তা রয়েছে সীমান্তে, বাংলাদেশি মানুষ তার দেশের ঘটনা নিয়ে নিন্দা করেন, এদেশের মানুষ দরকারে যাচ্ছেন,আবার ভারত বাংলাদেশের সীমান্ত রোডে কর্মরত টলি ভ্যান বালা বলেন বাংলাদেশে দিকে মিটিং হচ্ছে তাই ভীড় জমে আছে ওদিকে,লোকজন পাসপোর্ট নিয়ে আসতে পারছে না, লোকজন কম যাওয়া আসা করছে, মানি এক্সচেঞ্জার রা ও বলেন বাংলাদেশে যা চলছে তাদের ব্যবসাতেও ভাটা পড়েছে।এই মুহুর্তে গেদে সীমান্ত শান্ত তবে বাংলাদেশিরা তেমন কিছু বলতে চাইছে না,তাদের ভয় কাজ করছে।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PJPrashant Jha2
Dec 19, 2025 13:48:20
Patna, Bihar:पटना में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है इसका यह CCTV वीडियो उदाहरण है. सीसीटीवी पिछले सोमवार यानी 15 दिम्बर का पटना के सिटी इलाके के खत्री गली का है जहाँ अपराधियों ने सिर दाढ़ी के कारण एक मुलिम पर स्लैब उठाकर हमला किया और जान मारने की कोशिश की . घायल व्यक्ति एक बैग बनाने वाली फक्ट्री में मजदूर है और रात 8 बजे जब वह अपने फैक्ट्री से घर लौट रहा था उसी दौरान मौजूद अपराधियों ने पहले हमला किया और उसके बाद बड़ा पत्थर से उसे कुचलने की कोशिश की . आपको बता दें की यह घटना तब हुई जब पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र के खत्री लेन में कारखाना से काम कर लौट रहे कादिर अहमद को घेर कर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी . हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त खत्री लेन का रहने वाले संतोष राय के पुत्र रबिश कुमार के साथ दो और को गिरफ्तार किया पर पर बाद में दो को छोड़ दिया . बताया गया की हमला के आरोप में गिरतार रबिश पर आपराधिक मामला भी दर्ज है . वह पूर्व में भी दो कांड में नामजद रहा है. इसका आपराधिक इतिहास निकलवाया जा रहा है. इस मामले में घायल कादिर अहमद की पत्नी ने तीन को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था इसमें अभी दो नामजद गुड्डू रंगीला और गांधी फरार है. वहीं गंभीर रूप से घायल कादिर अहमद का इलाज बिस्कोमान गोलंबर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. अब तक वह होश में नहीं आया है. इस कारण से पुलिस भी उससे पूछताछ नहीं कर पाई है. घायल के भाई मो अकिल अहमद ने बताया कि उनका भाई करीब 40 साल का खत्री लेन में रशीद अंसारी के यहां बैग कारखाना में काम समाप्त कर लौट रहा था, तभी देर शाम उसे रोक कर कुछ लोग उस् के साथ मारपीट करने लगे. पत्थर से उस पर प्रहार किया . इससे उसके सिर, गर्दन, छाती आदि में गंभीर चोट आई. आज परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं की उनके परिजन का इलाज कराये और आरोपियों की गिरफ्तारी हो . परिजन कहते हैं हैं की आज इलाके में मुस्लिम भयभीत है और हमलावर घुमते हैं . परिजन कहते हैंकि हमलावर यादव है जो इलाके में दबंग है और उनके भय से परिजन डरे हुए हैं.
0
comment0
Report
MVManish Vani
Dec 19, 2025 13:47:58
Alirajpur, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा महिला का हिजाब (घूंघट) खींचने को लेकर आलिराजपुर मुस्लिम समाज में आक्रोश, मुख्यमंत्री ने माफी नहीं मांगी तो सड़कों पर उतर कर करेंगे प्रदर्शन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम जिसमें महिला डॉक्टर को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते समय हिजाब खींचने को लेकर आलिराजपुर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री पर कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा; ज्ञापन में कहा गया कि यदि माफी नहीं मांगी तो हम सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे, साथ ही कहा गया कि इस तरह से मुस्लिम लड़की का हिजाब खींचना संविधान नहीं देता और ये गैर कानूनी होकर एक अपराध है। मगर इस तरह से ओछी हरकत कर के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पद की गरिमा को तार-तार किया है, साथ ही देश की नारी व घूँघट प्रथा का भी अपमान किया है जो कि नारी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा। इसी के विरोध में आज तसद्दुक जिया चंदेरी के नेतृत्व मे आलिराजपुर मुस्लिम समाज ने महामहिम राज्यपाल के नाम आवेदन दिया है।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Dec 19, 2025 13:46:35
Jalore, Rajasthan:परोपकार का पर्याय हैं त्रिवेणी मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल भीनमाल सुदूर ग्रामीण अंचल में उच्च स्तरीय उपचार हेतु अभाव झेल रहे आमजन के लिए भीनमाल स्थित त्रिवेणी हॉस्पिटल संजीवनी साबित हुआ है। 2020 में स्थापित हुए इस हॉस्पिटल में मरीजों का उपचार नर सेवा नारायण सेवा की तर्ज पर किया जा रहा है उच्च स्तरीय आधुनिक मशीनों द्वारा गुणवत्ता युक्त दवाईयों के उपयोग व विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा इस हॉस्पिटल में विगत कई वर्षों से किया जा रहा इलाज जन मानस के भरोसे पर खरा उतरा हैं । लोगो की जरूरत ,भावनाओ के साथ साथ स्थिति व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निरंतर सेवाओ में समय समय पर अपडेट व अपग्रेड किया जा रहा है । वर्तमान में यहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग ,जनरल फिजीशियन , व उच्च प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन ,चर्म रोग,मानसिक रोग व शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा यहाँ पर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं । *वी ट्रीट विथ ह्यूमनिटी...* का मूलमंत्र लिए भीनमाल क्षेत्र से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से नियमित यहाँ मरीजो का मुख्य विश्वसनीय उपचार केंद्र हैं । नरता बाईपास ,नीलकण्ठ महादेव मंदिर के पास भीनमाल स्थित हॉस्पिटल वर्तमान समय आमजन में स्वास्थ्य व सेहत के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है ।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Dec 19, 2025 13:46:20
Kurukshetra, Haryana:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने 25 दिसंबर को क्रिसमस मानने वाले स्कूलों को चेतावनी दी। कहा-कोई भी ना मनाए क्रिसमस डे और बच्चों को ना पहनाएं सेंटा क्लॉज। कुरुक्षेत्र: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता की। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने वाले स्कूलों को चेतावनी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर 25 दिसंबर को कोई स्कूल क्रिसमस मनाएगा और स्कूली बच्चों को सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनाएगा तो वे उन स्कूलों में जाकर रोकेंगे। उन्होंने कहा हमारा देश संत महात्माओं का देश है, इसलिए सभी से अपील है और चेतावनी भी कि क्रिसमस डे मनाएं और किसी बच्चे को सेंटा क्लॉज की ड्रेस न पहनाएं।
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 13:37:39
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Dec 19, 2025 13:36:07
Dholpur, Rajasthan:एक दिवसीय धौलपुर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन धौलपुर में बोले मुख्यमंत्री, प्रदेश में हो रहा चहुमुखी विकास, डबल इंजन की सरकार से महिलाएं हुई सशक्त, मचकुंड महाराज और गिर्राज महाराज के जयकारे लगाकर सीएम ने किया अभिवादन, धौलपुर जिले के दौरे पर रहे जहां गांव पचगांव में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने डबल इंजन की सरकार को गरीब किसान मजदूर एवं महिलाओं की हितेषी बताया है। मंच से सीएम ने सरकार की कई योजनाओं का बताते हुए आम जन को लाभ पहुंचाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधकर तुष्टीकरण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा महिलाओं के सम्मान को लेकर डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान एवं स्वाभिमान को लेकर शुरू से ही आगे रहे हैं। राजस्थान प्रदेश में महिला दिया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाया गया। राष्ट्रीय शक्ति बनाने का संकल्प: सरकार ने नारी शक्ति को राष्ट्रीय शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। देश की महिलाएं अब नीति निर्माता बन रही है। लाडो योजना से राजस्थान प्रदेश की बेटियों को सम्मान मिल रहा है। इसके अलावा टैबलेट योजना उच्च छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से बेटियां सबल बन रही है। मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का रोजगार सृजित करने के लिए 100 करोड रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा शास्त्रों में कहा गया है जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। लक्ष्मी सरस्वती और दुर्गा इसके प्रमाण है। माता बहनों के अनेकों स्वरूप समाज में होते हैं। उन्होंने कहा महिला सम्मेलन का पूरा कार्यक्रम धौलपुर जिले में हुआ है, यह एक सुखद अवसर है। देश के प्रधानमंत्री माता बहन और बेटियों के सम्मान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सरकार ने 1100 करोड रुपए महिलाओं के खाते में भेजे हैं। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सरकार द्वारा चलाकर राहत दी है। एक दौर था जब माता बहने चूल्हे पर खाना बनाती थी। महिलाओं की स्थिति को देख देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस का प्रबंध किया। महिलाओं के सम्मान को बरकरार रखने के लिए घर-घर शौचालय बनाकर समाज को बड़ा संदेश दिया है। स्वच्छ मिशन भारत से सरकार ने नए भारत की शुरुआत की है। मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर समाज में भेदभाव की मानसिकता को खत्म कर दिया है। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 700 करोड़ की राशि लाडो योजना के अंतर्गत दी जा रही है। धौलपुर में 2000 करोड़ के विकास कार्य कराए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा गति 2 साल में सरकार ने धौलपुर जिले में 2000 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। जबकि कांग्रेस के नेताओं ने धौलपुर को विकास के क्षेत्र में अछूत रखा था। कांग्रेस के नेता सिर्फ ट्विटर पर बात करते हैं मेरी बात का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के पांच एवं हमारे 2 साल विकास के लिए काफी हैं। कांग्रेस में रही तुष्टिकरण की नीति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कांग्रेस में शुरू से तुष्टिकरण की नीति रही है। कांग्रेस की जहां सरकार रही है महिलाओं पर अत्याचार रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। कांग्रेस राज्य में हमेशा भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन हम भ्रष्टाचार को प्रदेश में पनपने नहीं देंगे। राजस्थान में आज के युवा नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि देने वाले हैं। इससे पूर्व डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी महिलाओं को संबोधित कर सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दूसरे राज्यों में भी होगा निशुल्क इलाज: महिला सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेश को एक सौगात दी है, जिसमें आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के लोग राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी जाकर अपना निशुल्क इलाज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ राजस्थान ही ऐसा करने वाला पहला प्रदेश है
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Dec 19, 2025 13:35:39
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, नकद व गोमांस एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आज शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। उस दौरन पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल पशु तस्कर की पहचान असहद के रूप में हुई, जिस पर चोरी तथा गैंगस्टर के मुकदमें दर्ज हैं। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत केशवपुर वन विभाग कार्यालय के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त जिले की ओर से जीयनपुर की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास किया गया तथा पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल अभियुक्त की पहचान अशहद, निवासी चांदपार, थाना जीयनपुर के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ग्राम के सिवान या एकांत स्थानों में गोवंश का अवैध रूप से वध करता था। वध के उपरान्त प्रतिबंधित मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर चार पहिया वाहन के माध्यम से चोरी-छिपे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर फुटकर में बिक्री करता था, ताकि किसी को संदेह न हो। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह पुलिस की नजर से बचने के लिए स्थान व समय बदल-बदलकर बिक्री करता था तथा ग्राहकों से नकद धनराशि प्राप्त करता था। पुलिस घायल अभियुक्त के कब्जे से नाजायज तमंचा, 3 खोखा व जिंदा कारतूस, चार पहिया वाहन, प्रतिबंधित 19 किलोग्राम गोमांस, 1400 रुपये नकद बरामद किया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top