Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212207

चौकीदारों को एसपी ने किया सम्मानित

Dec 07, 2025 16:20:04
Manjhanpur, Uttar Pradesh
कौशांबी में आज पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने करारी थाने पर ग्राम सेवकों—यानी चौकीदारों—को सम्मानित किया। एसपी ने सभी चौकीदारों को प्रोत्साहित करते हुए कम्बल वितरित किए और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव में होने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, अपराध रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं और पुलिस–जन सहयोग को और मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक करारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Dec 16, 2025 01:47:02
1
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Dec 16, 2025 01:15:49
Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र के ऋषि कर्दम मार्ग 17 नम्बर गली चौहान बांगर इलाके में देर रात दो सगे भाइयों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौक़े पर 30 से अधिक राउंड फायरिंग होने की बात बताई जा रही है। मृतकों की पहचान नदीम और फजिल के रूप में हुई है; वे दोनों जाफराबाद की कश्मीरी बिल्डिंग के पास रहते थे और रोज की तरह स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में ही नदीम बेमौसम घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया; उसके पास 14 से 15 गोलियां मारी गई थीं, वह हैंडिकैप्ड था और चल भी नहीं पाता था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही नदीम की मौत हो चुकी थी, और बाद में फजिल की भी मौत की पुष्टि हो गई। परिजनों ने आपसी रंजिश और धमकियों की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं; इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 16, 2025 01:15:37
Sagar, Madhya Pradesh:गल्ला मुनीम की आंखों में मिर्ची डालकर लूट 14 लाख रुपए, इलाके में फैली दहशत.. बीच बाजार चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं तो बदमाश खुले आम चाकू लहरा कर लोगों को डराने धमकाने के साथ दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और अब बीच बाजार लूट की घटना सामने आई है जब लुटेरों ने एक शख्स की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसके सिर पर हथियार से वार किया तो सुधीर जमीन पर गिर गए और लुटेरों ने उनके हाथ से बैग छीना और भाग खड़े हुए। बैग में बैंक से निकाले 14 लाख रुपए थे और ये बड़ी लूट की वारदात हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मामाला सागर के शहरी इलाके मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित कृषि उपज मंडी के पास का है। यहां गल्ला मंडी में संचालित पंकज ट्रेडर्स के मुनीम सुधीर दीक्षित बैंक से पैसे निकाल कर दुकान आ रहे थे तभी दुकान से कुछ दूरी पर बाइक से आए तीन लुटेरों ने सुधीर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालना और उनके सिर पर हथियार से वार किया तो सुधीर जमीन पर गिर गए और लुटेरों ने उनके हाथ से बैग छीना और भाग खड़े हुए। बैग में बैंक से निकाले 14 लाख रुपए थे और ये बड़ी लूट की वारदात हुई। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। आसपास के लोगों ने जब देखा तो पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लूट की खबर के बाद कृषि मंडी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक संदेही को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है। लूट की इस वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है और देर रात तक व्यापारी मोतीनगर थाने ने बैठे रहे। पुलिस के अनुसार मुनीम से 14 लाख रुपये लूटे गए हैं जिसकी पुष्टि हुई है ये पैसे वो बैंक से निकाल कर आए थे और घटना के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक संदेही को हिरासत में लिया गया है और दो की तलाश की जा रही है और जल्दी ही लूट के आरोपी गिरफ्त में होंगे।
0
comment0
Report
ALArup Laha
Dec 16, 2025 01:15:20
Belna, West Bengal:টোটোকে পাশ দিতে গিয়ে নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে নয়ানজুলিতে উল্টে গেল বরযাত্রীবোঝাই বাস। দুর্ঘটনায় আহত কমবেশী ১০ জন। সোমবার সন্ধ্যায় দুর্গটনাটি ঘটে পূর্ব বर्धমানের ভাতার থানার সাহেবগঞ্জে। জানা গেছে, সাহেবগঞ্জ গ্রাম থেকে বরযাত্রী নিয়ে বাসটি গলসীর আদ্রাহাটির উদ্দেশে যাচ্ছিল। গ্রামের রাস্তা ধরে কিছুটা এগোনোর পর হঠাৎ সামনে চলে আসা একটি টোটোকে পাশ দিতে গিয়ে চালক বাসের নিয়ন্ত্রণ হারান। এর ফলেই বাসটি রাস্তার পাশের নয়ানজুলিতে উল্টে যায়। দুর্ঘটনার পর তড়িঘড়ি উদ্ধারকাজে হাত লাগান স্থানীয় বাসিন্দারা। খবর পেয়ে দ্রুত দুর্ঘটনাস্থলে পৌঁছায় ভাতার থানার পুলিশ। স্থানীয়দের সহযোগিতায় আহতদের উদ্ধার করে চিকিৎসার জন্য বর্ধমান মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে পাঠানো হয়। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, আহতদের মধ্যে কয়েকজনের অবস্থা গুরুতর হলেও বর্তমানে সকলেই চিকিৎসাধীন।
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Dec 16, 2025 01:02:15
Buxar, Bihar:बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब घात लगाए अपराधियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में दो लोग गोली का शिकार हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था और देर शाम घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Dec 16, 2025 01:01:59
Saharsa, Bihar:सहरसा के विधायक ई आईपी गुप्ता ने एंबुलेंस चालकों की बैठक में कही यह बात मरीजों को बेचना छोड़िए. मैं पागल आदमी हूं, सायनाइड खाकर पैदा हुआ हूं. किसी को छोड़ूंगा नहीं... इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आइआइपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा के विधायक ई आईपी गुप्ता ने सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में एंबुलेंस चालकों के साथ हुई बैठक में यह बातें कही. विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बैठक को संबोधित करते आइपी गुप्ता ने कहा कि सहरसा से आइजीआइएमएस, पीएमसीएच, डीएमसीएच या किसी अन्य हाइयर सेंटर रेफर किए जाने के बाद कई बार वे मरीज एंबुलेंस चालकों या फिर साथ जाने वाले कर्मियों के बहकावे में आकर किसी लोकल निजी अस्पताल में पहुंच जाते हैं. इस तरह मरीज को बेचना बंद कीजिए, क्योंकि मैं पागल आदमी हूं. सायनाइड खाकर पैदा हुआ हूं. किसी को छोड़ूंगा नहीं. एक भी शिकायत मिली तो पांच की खैर नहीं विधायक ने कहा कि कोई अपनी बेटी की शादी के लिए 40 हजार रुपये जमा कर रखता है. बीमार होने पर वह रकम भी डॉक्टरों को दे देनी पड़ती है. किसी को आधा कट्ठा जमीन है, वह भी बेच देना पड़ता है. यदि आज के बाद यह हुआ ओर पेशेंट कह दिया और पुर्जे में लिखा हुआ है कि वह रेफर हुआ है. आइजीआइएमएस के बदले वह राधिका अस्पताल पहुंचा दिया जाता है तो टीम में साथ जाने वाले चारों कर्मियों पर जांच बैठाउंगा. चारों को अंदर भेजवा दूंगा. दुनियां को कोई ताकत बचाने वाला पैदा नहीं होगा. मेरे पास एक भी क्लेम आ गया तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा. रेफर करने वाले अस्पताल के डॉक्टर, साथ जाने वाले चार कर्मी और एजेंसी को छोड़ूंगा नहीं. शिकायत आते ही जांच बैठाउंगा. पेशेंट बेचने की परंपरा को भूल जाओ. बदले में आपकी जो लड़ाई है, वह मैं लड़ूूगा. विधानसभा में बवाल काट दूंगाृ. सर कलम होने तक लड़ते रहेंगे. लेकिन यदि पेशेंट को बेचा गया तो इन पांचों को भी सर कलम होने तक नहीं छोड़ेंगे.
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Dec 16, 2025 01:01:28
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Dec 16, 2025 01:00:23
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच .मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में अचानक फटी आक्टोक्लेव मशीन,मचा हड़कम्प। बहराइच जिले के मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में लगी ऑटोक्लेव मशीन अचानक तेज धमाके से फट गई। इस धमाके से मेडिकल कालेज में अफ़रा तफरी छा गयी, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नियमित की तरह काम चल रहा था। ऑपरेशन थिएटर में कॉटन और सर्जिकल कपड़ों को स्टरलाइज किया जा रहा था। मशीन चालू करने के बाद नर्सिंग स्टाफ बाहर निकल गया था, तभी कुछ ही देर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ मशीन फट गई और पूरे ओटी में धुआं भर गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि उस समय ओटी के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आवाज सुनते ही दौड़े डॉक्टर और कर्मचारी तेज आवाज सुनते ही मौजूद डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्टाफ तुरंत ऑपरेशन थिएटर की ओर भागे। इस धामके की वजह से कुछ समय के लिए मेडिकल कॉलेज का काम प्रभावित रहा। हालांकि हालात को सभालते हुए काम चालू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. MMM त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मशीन के अंदर अधिक स्टीम बनने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी कर्मचारी या कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top