Back
Jamaalpur ke 36 schoolon mein central kitchen se madhyahan bhojan, shikshakon ko milा chuttakar
PKPrashant Kumar
Dec 19, 2025 15:03:43
Munger, Bihar
जमालपुर के 36 सरकारी विद्यालयों में सेंट्रल किचन से मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों को मिला प्रशासनिक कार्यों से छुटकारा मुंगेर जिले में शिक्षा विभाग ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए जमालपुर शहरी क्षेत्र में सेंट्रल किचन मॉडल लागू कर दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एनजीओ द्वारा संचालित सेंट्रल किचन से सभी सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से जहां शिक्षकों को मध्यान्ह भोजन से जुड़े कार्यों से पूर्णतः मुक्ति मिली है, वहीं बच्चों को अब गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और समय पर गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के कुल 36 सरकारी विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन तैयार कर विशेष वाहनों के माध्यम से सीधे विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पिणिकार ने बताया कि इस पहल से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अब प्रधानाध्यापक और शिक्षक प्रशासनिक जिम्मेदारियों से मुक्त होकर पूरी तरह शिक्षण कार्य पर ध्यान दे सकेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि भविष्य में जिले के अन्य प्रखंडों के विद्यालयों में भी इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। साथ ही शिक्षकों को भोजन निर्माण एवं वितरण जैसे अनावश्यक कार्यभार से मुक्त कर उन्हें शिक्षण कार्य में पूरी तरह संलग्न किया जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में सदर प्रखंड के 78 विद्यालयों तथा हवेली खड़गपुर प्रखंड के 18 विद्यालयों में भी सेंट्रल किचन मॉडल शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन पूरी तरह बॉयलर प्रणाली से तैयार किया जाता है और गरमागरम भोजन सुरक्षित कंटेनरों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जाता है। सफियाबाद के समीप स्थापित अत्याधुनिक मध्यान्ह भोजन प्लांट का संचालन ब्लेसिंग सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि बड़े स्टीम प्लांट के माध्यम से स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार किया जाता है। वर्तमान में इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन लगभग 40 हजार बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की है। फिलहाल यहां से 36 विद्यालयों के करीब 3600 बच्चों को मध्यान्ह भोजन की आपूर्ति की जा रही है। दौलतपुर मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें स्वादिष्ट और बेहतर गुणवत्ता का भोजन समय पर मिल रहा है। पहले विद्यालय में मध्यान्ह भोजन देर से मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद मीनू के अनुसार गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं शिक्षकों ने भी बताया कि मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी समाप्त होने से वे अब बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। शिक्षकों ने इसे शिक्षा विभाग की सराहनीय पहल बताते हुए सभी विद्यालयों में इस मॉडल को लागू करने की मांग की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSANDEEP
FollowDec 19, 2025 16:51:200
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 19, 2025 16:47:090
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 19, 2025 16:46:160
Report
TCTanya chugh
FollowDec 19, 2025 16:46:020
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 19, 2025 16:45:530
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 19, 2025 16:45:370
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 19, 2025 16:45:220
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 19, 2025 16:34:560
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 19, 2025 16:34:390
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 19, 2025 16:34:100
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 19, 2025 16:33:540
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 19, 2025 16:33:360
Report
STSumit Tharan
FollowDec 19, 2025 16:33:110
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 19, 2025 16:32:450
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 19, 2025 16:32:220
Report