Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
CM का अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब, विपक्ष के सवालों पर सख्त संकेत
VRVIJAY RANA
Dec 19, 2025 16:34:39
Chandigarh, Chandigarh
अविश्वास प्रस्ताव पर सीएम का जवाब 50 सुरंगों ने जम्मू कश्मीर को रेल के मानचित्र पर अग्रणी बना दिया है हरियाणा में भी दिल्ली हवाई अड्डे तक एक टनल बनाई गई है -- सीएम इस टनल से पंजाब हरियाणा हिमाचल और जम्मू कश्मीर के लोगों को फायदा हो रहा है सोनीपत बॉर्डर से दिल्ली एयरपोर्ट तक टनल बनाई गई है हरियाणा सरकार ने कुंडली पलवल मानेसर केएमपी में भी एक किलोमीटर लंबी सुरंग बना रही है यह सुरंग हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की वजह से बन रही है -- सीएम 2020 में मनाली और लाहौल स्पीति को जोड़ने वाली अटल टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनाई गई टनल है भारत में सड़कों का जाल बिछाने का विजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने दिया था पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में भारत ने विकास की एक नई गति पकड़ी थी उनके कार्यकाल में 14000 KM राष्ट्रीय राजमार्ग बने थे -- सीएम अटल बिहारी के कार्यकाल में ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया गया ग्राम सड़क योजना का हरियाणा को बहुत लाभ मिला योजना के तहत हरियाणा में 3500 हजार किलोमीटर लंबी सड़क बनी सभी गांव को शहरों से जोड़ा गया -- सीएम यह सब अटल बिहारी की सरकार में हुआ था टनल बनाने का कार्य भी अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में हुई थी कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान ने कहा मुख्यमंत्री उन सवालों के जवाब दे जिनको विपक्ष ने उठाया है अगर विपक्ष को मेरे जवाब से कोई दिक्कत है तो भी अविश्वास प्रस्ताव को वापस ले सकते हैं कांग्रेस विधायक रघुवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जवाब में बात-बात पर हंस रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री और असंविधानिक तरीके से सदन में आए हैं और उनका सदन में कोई विश्वास नहीं है -- रघुवीर कादियान मुख्यमंत्री ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव जी कहते हैं कि सुबह 4:00 बजे उठकर हंसना चाहिए स्वास्थ्य ठीक रहता है, सभी को हंसना चाहिए विधायक रघुवीर सिंह कादियान ने कहा कि योग गुरु रामदेव अपने आपको आर्य समाजी कहते हैं आर्य समाज की मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करते लेकिन योग गुरु ने रोहतक में एक मंदिर निर्माण करवाया है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में आरोप लगाना है इन लोगों ने एक बार भगवान श्री राम को भी काल्पनिक बता दिया था आर्य समाज ने भारत में नवजागरण और आजादी में अहम भूमिका निभाई थी ऐसे में विधायक रघुवीर सिंह के शब्द गलत है, इन्हें वापस लेना चाहिए मैं पूरे सदन को 24 दिसंबर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर निमंत्रण देता हूं इस दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का उद्घाटन करने पंचकूला आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा विजन 2047 का विमोचन भी करेंगे 2047 तक हरियाणा सरकार विकास के लिए क्या करेगी उसकी पूरी जानकारी होगी। अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे एक सम्मानित नेता थे संसद में मैं उनके जन्मदिन पर हर साल पुष्प अर्पित करने जाता हूं विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि 24 दिसंबर 1987 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने हरियाणा विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यवाही को भी देखा था
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Dec 19, 2025 18:17:43
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन की तहसील तराना के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा से चैट मे आपत्तिजनक बातचीत के आरोप लगने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। मामले को लेकर छात्र संघठन के कार्यकर्ता विद्यालय पहुँचे और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्यालय प्रबंधन से बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन का आरोप है कि शिक्षक और छात्रा के बीच कथित चैट की चर्चा विद्यालय में है। हालांकि इन चैट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामला जांच का विषय है। प्रशासन ने एहतियातन संबंधित शिक्षक को विद्यालय से हटाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उज्जैन में अटैच कर दिया है.
0
comment0
Report
NJNeeraj Jain
Dec 19, 2025 18:17:24
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर- जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड की स्टाफ नर्स ने सिविल सर्जन पर लगाये गंभीर आरोप, - स्माल पोप्स की शिकायत लेकर गई सीएस आफिस छुट्टी लेने गई थी स्टाफ नर्स, - स्माल पोप्स दिखाने के लिए एप्रिन उतारने की सीएस भूपेंद्र शेखावत ने कही बात, - मेटरनिटी की स्टाफ नर्स पहुंची कलेक्टरेट, अपर कलेक्टर को दिया लिखित आवेदन, - भावुक होकर मीडिया को सुनाई आपबीती, - शिकायत के दौरान कलेक्टरेट पहुंची सीएमएचओ अलका-trivedi ने उल्टे पीड़ित ओर स्टाफ नर्स को लगाई फटकार, - सिविल सर्जन सहित कलेक्टरेट पहुंची थी सीएमएचओ अलका त्रिवेदी, - सीएमएचओ की प्रताड़ना के बाद स्टाफ नज़रे हुई लामबंद, - सीएमएचओ पर अवकाश स्वीकृत करने 5 हजार रुपये लेने स्टाफ नर्स ने लगाये आरोप, - सीएमएचओ ने आरोपो से झाड़ा पल्ला, - सिविल सर्जन बोले केवल स्माल पोप्स देखने एप्रिन उतारने बोला था, बाइट-लष्मी जायसवाल पीड़ित स्टाफ नर्स बाइट-भूपेंद्र शेखावत,सिविल सर्जन बाइट-अलका त्रिवेदी, CMHO
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 19, 2025 18:16:56
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल हेराल्ड केस में ED ने दिल्ली HC में दायर याचिका में कहा है:- निचली अदालत के जज ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से ये कहते हुए इनकार किया है कि ED का केस एक निजी शिकायत ( सुब्रमण्यम स्वामी की) पर आधारित है ना कि FIR पर।पर ट्रायल कोर्ट के जज ने यह समझने में भूल कर गए कि इस केस से जुड़ी निजी शिकायत पर एक सक्षम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है।निजी शिकायत पर कोर्ट का संज्ञान लेना , पुलिस की ओर से FIR दर्ज करने से कहीं ज़्यादा अहमियत रखता है, (क्योंकि कोर्ट चाहे तो किसी केस में FIR/ चार्जशीट तक दायर होने पर भी संज्ञान लेने से इंकार कर सकता है।) यही नहीं,इस मामले में कोर्ट की ओर से निजी शिकायत पर संज्ञान लेने के फैसले को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ने बरकरार रखा है। इस मामले में ED की जांच और चार्जशीट sheduled offence ( मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून की सूची में शामिल )अपराध पर आधारित है। इस लिहाज से ये केस PMLA क़ानून के तहत ज़रूरी शर्त को पूरा करता है निचली अदालत के जज के संज्ञान लेने के फैसले को SC तक ने बरकरार रखा। इसलिए यहां इस केस में स्पेशल जज का यह कहना कि ED निजी शिकायत वाले sheduled offence पर जाँच नहीं कर سکتی, ग़लत है अगर इस केस में यह फैसला बरकरार रहता है तो मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले एक बड़े तबके को इस आधार पर छूट मिल जाएगी कि अपराध की शिकायत किसी व्यक्ति ने कोर्ट में कराई है ना कि FIR हुई है ।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Dec 19, 2025 18:16:17
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में मस्जिद को लेकर बवाल, प्रशासन ने मस्जिद को किया सील - MP के जबलपुर में नमाज में मचा ऐसा बवाल की मस्जिद करनी पड़ी सील... - जुम्मे की नमाज में आपस में भिड़े नमाजी, प्रशासन को मस्जिद करनी पड़ी सील... - जबलपुर रद्दी चौकी क्षेत्र के अंसार नगर स्थित नमाज़गाह में जुम्मे की नमाज़ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां तय इमाम की जगह दूसरे मौलाना द्वारा नमाज़ पढ़वाए जाने पर दो गुट आमने-सामने आ गए। मस्जिद के भीतर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और इलाके में तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि नियमित इमाम मौलाना रियाज अहमद की तबीयत खराब होने पर कमेटी ने दूसरे इमाम को बुलाया था, जिस पर दूसरे मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति जताई और उसे वहाबी बताकर विरोध शुरू कर दिया। विवाद की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में नमाजी और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हालात बिगड़ते देख तीन थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज मिश्रा ने हस्तक्षेप किया। विवाद सुलझता न देख प्रशासन ने एहतियातन मस्जिद के सभी गेटों पर ताला लगवाकर उसे सील कर दिया। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विवाद खत्म होते ही मस्जिद खोल दी जाएगी। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है... (शॉट्स) बाइट - पंकज मिश्रा SDM
0
comment0
Report
BBBimal Basu
Dec 19, 2025 18:15:49
Basirhat, West Bengal: আগে WHATSAA পাঠিয়েছি এখন 2C তে পাঠিয়েছি 1912ZG_BSH_BJP_MEET_STOP বলে একটা ভিসুয়াল ও তিনটি বাইট 2C তে আইনি জটিলতায় আটকে গেল শুভেন্দু অধিকারী সভা, তবে হাইকোর্ট নির্দেশ মত রোড শো করবেন শুভেন্দু অধিকারী হিঙ্গলগঞ্জের বাইলানি বাজার সংলগ্ন একটি ক্লাবের মাঠে পরিবর্তন সংকল্প সভা করবেন শুভেন্দু অধিকারী কথা ছিল সেইমতো গতকাল থেকেই জোর কদমে রাত ভোর মঞ্চ তৈরীর কাজ চলছিল। বিজেপি অভিযোগ পুলিস সভা করার অনুমতি না দেওয়ায় তারা হাইকোর্টে হাইকোর্ট নির্দেশ দেয় মিটিং বন্ধ রেখে রেলি করতে পারবে বিরোধী দলনেতা সুভেন্দু অধিকারী। বাইট 1) B নিমাই দাস ( বিজেপির জেলা সদস্য ) 2) B1 - কিশোলয় দাস ( বিজেপি কর্মী) 3) B2 - সবিতা কর রায় ( কর্মী ) বিমল বসু বসিরহাট
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 18:09:33
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 19, 2025 18:04:58
Jodhpur, Rajasthan:अरावली को कमजोर करने वाली नई व्याख्या के खिलाफ युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जोधपुर भारत की सबसे प्राचीन पर्वतमाला अरावली आज अपने अस्तित्व की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद 100 मीटर से कम ऊँचाई वाली पहाड़ियों को “पहाड़” न मानने की जो नई व्याख्या सामने आई है, वह अरावली के विशाल भूभाग को कानूनी संरक्षण से बाहर करने का गंभीर खतरा पैदा कर रही है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस जोधपुर देहात ने आज जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय, जोधपुर पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जोधपुर देहात के जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया ने कहा कि यह केवल शब्दों की व्याख्या का मामला नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी परिणाम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के पर्यावरणीय भविष्य को सीधे प्रभावित करेंगे। अरावली पर्वतमाला लगभग 692 किलोमीटर तक गुजरात से दिल्ली तक फैली हुई है और इसे लगभग तीन अरब वर्ष पुरानी पर्वत श्रृंखला माना जाता है। इसका लगभग दो-तिहाई हिस्सा राजस्थान में स्थित है, जो जलवायु संतुलन, वर्षा चक्र और भूजल रिचार्ज की रीढ़ है। दिवराया ने कहा कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के आँकड़े इस संकट की भयावहता को उजागर करते हैं। देश में मैप की गई 12,081 पहाड़ियों में से केवल 1,048 ही 100 मीटर की ऊँचाई के मानक पर खरी उतरती हैं। इसका सीधा अर्थ यह है कि अरावली का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इस नई व्याख्या के चलते कानूनी सुरक्षा से बाहर हो सकता है, जिससे खनन माफिया, रियल एस्टेट और निजी परियोजनाओं को खुली छूट मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अरावली केवल पहाड़ियों की श्रृंखला नहीं, बल्कि 300 से अधिक जीव-जंतुओं और पक्षियों का प्राकृतिक आवास, लाखों पशुपालकों की आजीविका और बनास, साबरमती व लूणी जैसी नदियों का उद्गम स्थल है। इसकी चट्टानी संरचना वर्षा जल को रोककर भूजल रिचार्ज करती है। पहले से जल संकट झेल रहे पश्चिमी राजस्थान के लिए अरावली का कमजोर होना स्थायी सूखे की ओर धकेलने जैसा ہوگا। दिवराया ने सरकार की पर्यावरण नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि खेजड़ी, जो राजस्थान का राज्य वृक्ष और मरुस्थली पारिस्थितिकी तंत्र की जीवनरेखा है, उसे सोलर परियोजनाओं और औद्योगिक लीज़ के नाम पर योजनाबद्ध तरीके से काटा जा रहा है। अब तक लगभग 26 लाख खेजड़ी पेड़ काटे जा चुके हैं, जबकि भविष्य में करीब 50 लाख और पेड़ों की कटाई की तैयारी है। उन्होंने कहा कि एक विकसित खेजड़ी पेड़ को तैयार होने में लगभग 100 वर्ष लगते हैं, ऐसे में यह विनाश आने वाली पीढ़ियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ औसतन 1,200 किलोलीटर ऑक्सीजन प्रतिवर्ष देता है। इस हिसाब से काटे गए 26 लाख पेड़ हर साल लगभग 25 करोड़ किलोलीटर ऑक्सीजन प्रदान करते थे, जो अब समाप्त हो चुकी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और ऊर्जा परियोजनाओं के कारण क्षेत्र का तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ चुका है, जिससे वर्षा में कमी और छोटे जीवों के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Dec 19, 2025 18:04:42
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में गौतस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सरायअकिल थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के पास शुक्रवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गौतस्कर सरताज के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। दरअसल, सरायअकिल थाना क्षेत्र के फाकिराबाद गांव निवासी शिव प्रसाद ने 15 दिसंबर को थाने में सूचना दी थी कि उसके गौवंश की चोरी कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें आरोपियों की पहचान सरताज, निहाल, कैश और खालिद के रूप में हुई। शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि गौतस्कर उस्मानपुर गांव के पास एक बाग में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी सरताज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में सरताज के पैर में गोली लग गई। इसी दौरान दूसरे गौतस्कर निहाल को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है。
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Dec 19, 2025 18:04:27
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: बदामी बादामावाला क्षेत्र में 20 वर्षीय छात्र अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में घायल छात्र उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में BA (LLB) द्वितीय वर्ष का छात्र था; पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं। दरअसल अंश दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटते ही पहले अपने पिता के कमरे में गया, फिर बाहर आकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से गोली की आवाज सुनकर माँ और बहन मौके पर पहुंचीं, जहां अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सिर पर गोली लगी थी और पास में पिता का लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ा हुआ था। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवक ने पिता के कमरे में बने डिजिटल लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी; घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Dec 19, 2025 18:03:44
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम स्टेशन पर गोल्डन टेम्पल ट्रेन से एक गंभीर रूप से घायल युवक को उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घायल के साथी ने बताया कि वे शामगढ़ से मजदूरी के लिए गुजरात जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन के कोच में एक सब्जी बेचने वाली महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने दो साथियों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सामने आया हैँ, जिसमे महिला के हाथ में धारदार हथियार भी दिखाई दे रहा है, वहीं वह चप्पलों से भी युवक को पीटती नजर आ रही है। घायल युवक और उसके साथी का आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। फिलहाल मामला नागदा रेलवे क्षेत्र का बताया जा रहा है और जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top