Back
सुशील गुप्ता का केंद्र-प्रदेश सरकार पर निशाना, कानून व्यवस्था बिगड़ी, फिरौती-हत्या-बलात्कार बढ़े
VKVIJAY KUMAR
Dec 20, 2025 14:03:04
Sirsa, Haryana
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशान। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हत्या, फिरौती, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही। भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं चौटाला परिवार भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी की मदद करता है- सुशील गुप्ता। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का काम किया है- सुशील गुप्ता। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सिरसा में 4 वर्षीय बच्ची की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेशभर में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, जगह जगह फिरौती मांगी जा रही है और मर्डर कर दिए जाते हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं और छोटी बच्चियां घरों से बाहर निकलने में डरती हैं। सुशील गुप्ता ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी के राज में हरियाणा भर में चिट्टा जैसा नशा पैर पसार चुका है। युवा पूरी तरह से नशे की गिरफ्त में है जिसका कारण बेरोजगारी है। बेरोजगार के कारण युवा मानसिक तनाव में है और बेरोजगारी के कारण ही युवक संपत्त्तियां बेचकर डंकी रास्ते से विदेश में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के संरक्षण में प्रदेश में कई फिरौती गैंग पनप चुके हैं। डा. गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बिना भेदभाव के सरकारी नौकरियां दे रही है। यही नहीं सरकार द्वारा अभियान चलाकर नशे पर रोक लगाकर बड़े-बड़े मगरमच्छ तस्करों को जेल में डालने का काम किया है सुशील गुप्ता सिरसा में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने तीन बार सरकार बनाने का काम किया जिसमें उन्होंने अच्छे स्कूल अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छ प्रशासन देने का काम किया है इसी को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में रिपीट करने का काम किया है। सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कुछ ही समय में दिल्ली, पंजाब, गुजरात सहित कई राज्यों में अपनी पार्टी का विस्तार करने में कामयाब रही है और आम आदमी पार्टी लगातार जनता के मुद्दे उठाती रही है। सुशील गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार उसे डरा रहा है नीचे से वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाये हुए है और यह सारे के सारे जेल में जाने से डरते हैं। वही सुशील गुप्ता ने कहा कि आज देश में वोट चोरी पुलिस का राज और भाई का राज ईडी सीबीआई का राज लोगों को चुप कराने पर लगे हुए हैं गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के लोग भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। बाइट - सुशील गुप्ता। सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं इसका उदाहरण यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने का काम किया जिसकी लंबी फेहरिश्त है लेकिन एक भी पैसे की रिकवरी उनसे नहीं कर पाई और कोर्ट में उन्हें बरी करने का काम किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो लगातार कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है उनके किसी भी नेता को आज तक जेल में डालने का काम नहीं किया गया है सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है और देश की जनता यह सब देख रही है और जल्द ही देश में बदलाव देखने को मिलेगा सुशील गुप्ता ने कहा कि आप आदमी की तरफ से लगातार कानून व्यवस्था बदहाल स्कूल और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को भेजने का काम किया लेकिन इस पर किसी भी तरह का कोई एक्शन देखने को नहीं मिला है सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार ऐसी व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowDec 20, 2025 16:17:530
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 20, 2025 16:17:370
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 20, 2025 16:17:190
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 20, 2025 16:16:420
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 20, 2025 16:16:120
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 20, 2025 16:15:530
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 20, 2025 16:15:350
Report
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 20, 2025 16:03:100
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 20, 2025 16:02:37Noida, Uttar Pradesh:Razdhan Top, Bandipora पर हिमपात का वीडियो
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 20, 2025 16:01:450
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 20, 2025 16:01:21Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UP): NOIA POLICE ARRESTS FAKE BANK EMPLOYEES/ VISUALS/ SHAVYA GOYAL (ADCP, NOIDA) S/B & REAX
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowDec 20, 2025 16:01:040
Report