Back
पहलाद पटेल का दो साल: ग्रामीण विकास में बड़े लाभ और सुरक्षा योजनाएं
ANAnil Nagar1
Dec 19, 2025 09:47:43
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने 2 वर्ष के कामकाज की जानकारी दी। दो वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत लाखों श्रमिकों ने लाभ प्राप्त किया, कई सामाजिक सुरक्षा भुगतान किए गए। पिछले 2 वर्ष में 1,07,536 प्रकरणों में 2,333 करोड़ का भुगतान किया गया। Shree अवधारणा के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, औद्योगिक संबंधों पर जोर दिया गया। औद्योगिक एरिया जैसे मन्दीदीप, पीथमपुर, उज्जैन में कारखानों के सेफ्टी अधिकारियों एवं मानव संसाधन अधिकारियों को प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गए। महिलाओं के नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने के लिए आवश्यक शर्तों के साथ अधिसूचना जारी की गई। कारखाने में 14 खतरनाक प्रक्रिया में गर्भवती और स्थान पर काम करने वाली महिलाओं को छोड़कर बाकी सभी महिलाओं को कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई। पंचायत भवन के लिए 2772 अटल ग्राम सेवा सदन के लिए 922.20 की स्वीकृति दी गई। पंचायत भवन का निर्माण तीन मंजिले का किया जाएगा। नर्मदा परिक्रमा पथ पर असर स्थल के लिए 10 करोड़ से ज्यादा की राशि से स्वीकृति। 20 से 25 किलोमीटर के बीच में नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए आवश्यक भवन बनेगा। तामिया और भीमबेटका के पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम से स्वीकृति। जल गंगा सर्वेक्षण अभियान 2025 में SIPRI सॉफ्टवेयर को बनाया गया। मां नर्मदा को हम जीवित इकाई मानते हैं; पिछले अनुभव से हमने सीखा है। नर्मदा जी के किनारे पौधे लगाने के लिए आसपास फेंसिंग होनी अनिवार्य है। नर्मदा किनारे हमारे आश्रय स्थल बनायेंगे, इसके लिए शर्त है 2 एकड़ जमीन जिसमें आधा एकड़ में प्लांटेशन हो। श्मशान भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे मुक्त करेंगे; आस-पास फेंसिंग कराएंगे। 2026 तक हमने समय सीमा रखी है। पांचवे वित्त का पैसा हमने लगाया है। सिंगरोली पेड़ कटाई पर टिप्पणी: संबंधित विभाग जवाब देगा। मध्य प्रदेश में नई गौशालाओं के निर्माण को लेकर पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल का बड़ा बयान: 'पहले से ही 1000 सफेद हाथी हैं, पालना मुश्किल है; ऐसे में मैं गोसेवक हूँ और कहूंगा कि गौशालाएं नहीं बननी चाहिए।'
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowDec 19, 2025 11:18:340
Report
PKPushpender Kumar
FollowDec 19, 2025 11:18:120
Report
0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowDec 19, 2025 11:17:550
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 19, 2025 11:17:160
Report
VRVikash Raut
FollowDec 19, 2025 11:17:000
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 19, 2025 11:16:250
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 19, 2025 11:15:570
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 19, 2025 11:15:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report