Back
जेल से साजिश रचने वाला गैंगस्टर Subhash Chandra विरार बिल्डर हत्याकांड में कस्टडी
APAshwini Pandey
Dec 16, 2025 11:25:04
Mumbai, Maharashtra
कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में मीरा-भाईंदर क्राइम ब्रांच को विरार बिल्डर हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को अदालत ने 22 दिसंबर 2025 तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक संजय मोरे अदालत में पेश हुए। कोर्ट से पिसी मिलने के बाद सुभाष सिंह ठाकुर उर्फ बाबा को वसई विरार क्राइम ब्रांच के सेंट्रल यूनिट में लाया गया। मीरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच टीम ने एक अहम कार्रवाई करते हुए सुभाष सिंह ठाकुर को उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक सुभाष सिंह से विरार बिल्डर हत्याकांड में सुपारी कितने की थी, कोई राजनेता इसमे शामिल था? शूटर्स कहा से लाये, शूटर्स को हथियार कहा से दिए गए? इन तमाम चीजों की जांच की जाएगी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संदीप डोईफोड़े ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि विरार के बिल्डर समय चव्हाण की हत्या की साजिश ठाकुर ने जेल में बैठकर रची थी। 26 फरवरी 2022 को विरार के माणवेल पाड़ा इलाके में बिल्डर समय चव्हाण की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में अब तक 13 आरोपियों को MCOCA के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सुभाष सिंह ठाकुर था, जिसने खुद जेल में रहते हुए शार्प शूटरों के जरिए सुपारी देकर हत्या करवाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुभाष सिंह ठाकुर के अंडरवर्लרד डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध रहे हैं। ठाकुर पर हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले भी MCOCA और TADA जैसे सख्त कानूनों के तहत कार्रवाई हो चुकी है। ठाकुर ने मुंबई के जेजे अस्पताल में AK47 लेकर शूटआउट को अंजाम दिया था। ये शूटआउट उसने दाऊद कहने पर किया था और दाऊद की बहन हसीना पारकर के पति की हत्या का बदला लिया था। ठाकुर इस केस में पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहा था। जानकारी के मुताबिक, ठाकुर ने किडनी, आंख और पेट की बीमारी का हवाला देकर 2019 से वाराणसी स्थित BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में करीब 5 साल तक इलाज के नाम पर ठहराव किया, जिससे उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। आखिरकार 2024 में उसे दोबारा फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे इस केस में गिरफ्तार किया। अब पुलिस कस्टडी के दौरान ठाकुर से पूछताछ कर हत्या की साजिश, शूटरों और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBidhan Sarkar
FollowDec 16, 2025 13:49:260
Report
BSBidhan Sarkar
FollowDec 16, 2025 13:49:040
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 16, 2025 13:48:070
Report
PSPradeep Sharma
FollowDec 16, 2025 13:47:490
Report
HBHemang Barua
FollowDec 16, 2025 13:47:260
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 16, 2025 13:47:100
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 16, 2025 13:46:380
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 16, 2025 13:46:230
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 16, 2025 13:45:540
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 16, 2025 13:45:380
Report
0
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 16, 2025 13:38:550
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 16, 2025 13:35:590
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 16, 2025 13:35:400
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 16, 2025 13:35:29Bharatpur, Rajasthan:14 करोड़ 20 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने भरतपुर के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को खरीदा। भरतपुर में जश्न का माहौल।
0
Report