Back
दिल्ली-कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइटें डायवर्ट, कई रद्द-लेट
KCKashiram Choudhary
Dec 19, 2025 07:57:42
Jaipur, Rajasthan
जयपुर उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर कोहरा होने के चलते शुक्रवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन गड़बड़ा गया। एक तरफ जहां दिल्ली में को कोहरे के चलते दिल्ली जा रही 4 फ्लाइट्स डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। वहीं जयपुर से संचालित अलग-अलग शहरों की फ्लाइट भी रद्द और लेट हुई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात कोहरे का असर रहा। कम दृश्यता के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग में परेशानी आई। इस दौरान रात 3 बजे से लेकर तड़के सुबह 6 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग प्रभावित हुई। दिल्ली जाने वाली 4 फ्लाइट्स की वहां लैंडिंग नहीं हो पाने के चलते ये फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। इनमें इंडिगो की एक फ्लाइट, स्पाइसजेट की एक फ्लाइट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। जयपुर एयरपोर्ट पर कई घंटे तक ये फ्लाइट खड़ी रही। इस कारण दो फ्लाइट के पायलटों का ड्यूटी टाइम पूरा होने के चलते पायलटों ने एफडीटीएल नियमों के तहत विमान छोड़ दिए। बाद में यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया। वहीं जयपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट रद्द कर दी गई। जबकि इंडिगो की गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट - इंडिगो की नागपुर से दिल्ली फ्लाइट 6E-6618 हुई जयपुर डायवर्ट - स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट SG-386, - एयर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा से दिल्ली फ्लाइट IX-1221 और - एयर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा से दिल्ली फ्लाइट IX-1348 हुई डायवर्ट - फ्लाइट IX-1221 और SG-386 हुई वापस दिल्ली रवाना - इंडिगो फ्लाइट 6E-6618 में FDTL के चलते यात्रियों को उतारा गया - एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1348 के यात्रियों को भी उतारा गया - दोनों फ्लाइट्स के यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया दिल्ली 6 घंटे लेट बताते रहे, फिर कहा रद्द दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर कोहरा होने के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन गड़बड़ाया रहा। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुबह की 3 फ्लाइट रद्द कर दी गई। स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली फ्लाइट में पहले तकनीकी खराबी बताई गई। इसे करीब 7 घंटे लेट बताया गया था। लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। इन फ्लाइट्स का बिगड़ा संचालन - इंडिगो की गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6E-748 हुई रद्द - जयपुर से सुबह 6:40 बजे गुवाहाटी जाती है फ्लाइट - एयर इंडिया की दिल्ली की फ्लाइट AI-1767/1834 हुई रद्द - दिल्ली से सुबह 7:55 बजे जयपुर आकर 8:30 बजे जाती है दिल्ली - स्पाइसजेट की सुबह 5:20 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट SG-1077 भी हुई रद्द शारजाह फ्लाइट साढ़े 7 घंटे लेट हुई रवाना - इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की फ्लाइट करीब साढ़े 7 घंटे लेट रवाना हुई। इंडिगो की सुबह साढ़े 5 बजे बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट भी करीब 3 घंटे लेट रही। इसी तरह Etihad Airways की आबूधाबी की फ्लाइट ढाई घंटे से अधिक लेट रही। वहीं स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे से अधिक लेट हुई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 19, 2025 09:50:510
Report
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowDec 19, 2025 09:50:060
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 19, 2025 09:49:260
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 19, 2025 09:49:030
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 19, 2025 09:48:480
Report
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 19, 2025 09:48:290
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 19, 2025 09:48:180
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 19, 2025 09:47:430
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 19, 2025 09:47:280
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 19, 2025 09:47:010
Report
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर एसपी मुहम्मद मुश्ताक की कार्यवाही से अपराधियों में दहशत,एक साल में 40 इनामिया अपराधियो पर बड़ी कार्यवाही,25 हजार के 31 इनामिया,50 हजार के 3 और 15 हजार के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
0
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 19, 2025 09:46:260
Report