Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
राजस्थान के RTOs आठ माह में राजस्व लक्ष्य से पीछे; जयपुर RTO 11वें स्थान पर
KCKashiram Choudhary
Dec 17, 2025 09:23:11
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान के RTOs की रैंकिंग - परिवहन विभाग 8 माह में लक्ष्य से काफी पीछे, लक्ष्य की तुलना में 82.74 फीसदी राजस्व अर्जन - जयपुर RTO द्वितीय प्रदेशभर में अव्वल, जयपुर RTO प्रथम 11वें नंबर पर फिसले जयपुर। राजस्थान का परिवहन विभाग पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार की राजस्व उम्मीदों पर खरा उतरता रहा है। वर्ष 2023-24 में तो राज्य सरकार के 5 राजस्व वाले विभागों में परिवहन विभाग ने सर्वाधिक लक्ष्य प्रतिशत अर्जित किया था। लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में परिवहन विभाग की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही है। बीते 8 माह में विभाग लक्ष्य की तुलना में बहुत पीछे है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाने को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हुए हैं। विभाग में राजस्व लीकेज को रोका जाए तो राजस्व लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में परिवहन विभाग अपने राजस्व लक्ष्य को पूरा करने में बहुत पीछे चल रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष के 8 माह बीत चुके हैं, लेकिन विभाग अभी तक 49 फीसदी राजस्व ही अर्जित कर सका है। आपको बता दें कि परिवहन विभाग को इस वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने 9860 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया है। पिछले साल के 8500 करोड़ रुपए की तुलना में विभाग का लक्ष्य 1360 करोड़ रुपए बढ़ा है। विभाग ने अब तक 4841 करोड़ रुपए अर्जित कर लिए हैं। यह अर्जित राजस्व कुल राजस्व लक्ष्य की तुलना में महज 49 फीसदी है। वहीं नवंबर तक के लक्ष्य और अर्जन की बात करें तो नवंबर तक विभाग को 5851 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया था। नवंबर तक के लक्ष्य से भी विभाग करीब 17 फीसदी पीछे चल रहा है। नवंबर तक कितना टारगेट, अचीवमेंट कितना ? जयपुर RTO द्वितीय- टारगेट 369.12 करोड़, प्राप्ति 335.78 करोड़ अजमेर RTO- टारगेट 517.04 करोड़, प्राप्ति 451.70 करोड़ सीकर RTO- टारगेट 467.41 करोड़, प्राप्ति 406.94 करोड़ उदयपुर RTO- टारगेट 505.27 करोड़, प्राप्ति 428.25 करोड़ दौसा RTO- टारगेट 176.61 करोड़, प्राप्ति 149.12 करोड़ जोधपुर RTO- टारगेट 572.31 करोड़, प्राप्ति 480.35 करोड़ बीकानेर RTO- टारगेट 436.01 करोड़, प्राप्ति 360.10 करोड़ कोटा RTO- टारगेट 344.31 करोड़, प्राप्ति 282.67 करोड़ पाली RTO- टारगेट 264.30 करोड़, प्राप्ति 216.03 करोड़ चित्तौड़गढ़ RTO- टारगेट 357.85 करोड़, प्राप्ति 290.21 करोड़ जयपुर RTO प्रथम- टारगेट 1044.14 करोड़, प्राप्ति 817.54 करोड़ अलवर RTO- टारगेट 260.89 करोड़, प्राप्ति 202.70 करोड़ भरतपुर RTO- टारगेट 192.50 करोड़, प्राप्ति 149.18 करोड़ जयपुर RTO प्रथम की रैंक हुई खराब परिवहन विभाग के अधीन RTOs की रैंकिंग में राज्य में सबसे बुरे हाल जयपुर RTO प्रथम के रहे हैं। पिछले साल तक राजस्व में जयपुर आरटीओ प्रथम प्रदेशभर में दूसरे नम्बर पर थे। लेकिन इस बार फिसलकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल की तुलना में जयपुर आरटीओ प्रथम 9 रैंक नीचे चले गए हैं। वहीं जयपुर RTO द्वितीय प्रदेशभर में पिछले साल की तरह इस साल भी नम्बर 1 बने हुए हैं। अजमेर आरटीओ पिछले साल तीसरे नम्बर पर थी, जो बढ़कर इस बार दूसरे नम्बर पर जा पहुंची हैं। सीकर आरटीओ तीसरे, उदयपुर RTO चौथे स्थान पर हैं। उदयपुर आरटीओ ने अपनी परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार किया है। दौसा 5वें, जोधपुर छठे, बीकानेर 7वें स्थान पर हैं। वहीं कोटा आरटीओ 8वें, पाली 9वें, चित्तौड़गढ़ 10वें स्थान पर हैं। अलवर 12वें और भरतपुर RTO सबसे नीचे 13वें नंबर पर रहे हैं.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAlok Tripathi
Dec 17, 2025 11:16:47
0
comment0
Report
MMManoj Mondal
Dec 17, 2025 11:15:57
Kolkata, West Bengal:বুধবার উত্তর ২৪ পরগনার পঞ্চায়েত সমিতির সদস্যা পম্পা মন্ডল ঘোষ কে বিডিও অফিসের মধ্যে অসম্মান জনক কথা এবং অসম্মানিত করা হয়েছে তারই প্রতিবাদে গাইঘাটা বিডিও অফিসে বিজেপির বিক্ষোভ ডেপুটেশন কর্মসূচি চলাকালীন উত্তেজিত কর্মীরা বিডিও অফিসের গেটে লাথি মেরে বিডিও অফিসে ঢোকার চেষ্টা করে। মুহূর্তেই ধুন্ধুমার পরিস্থিতি সৃষ্টি হয় বিডিও অফিসে। উপস্থিত ছিলেন বনগাঁ দক্ষিণের বিজেপি বিধায়ক স্বপন মজুমদার। পুলিশের পর এবার জয়েন বিডিওকে খাল খিচে নেওয়া ও চ্যালা কাঠ দিয়ে পেটানোর হুঁশিয়ারি দিলেন বনগাঁ দক্ষিণের বিজেপি বিধায়ক স্বপন মজুমদার। বুধবার গাইঘাটা ব্লক অফিসে বিক্ষোভ ডেপুটেশন কর্মসূচিতে এসে এমনই হুঁশিয়ারি দিলেন তিনি।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Dec 17, 2025 11:10:47
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Dec 17, 2025 11:10:28
Noida, Uttar Pradesh:ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट राजस्थान से खबर 5 दवाई और सर्जिकल ग्लव्स क़ो लेकर अलर्ट विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बिक्री पर लगाई गई रोक कुल 6 प्रोडक्ट टेस्ट में फेल पाए गए एलर्जी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, इंफेक्शन से जुड़ी दवाएं और डिस्पोजेबल लेटेक्स सर्जिकल ग्लव्स शामिल Levocetirizine Dihydrochloride tablet Voglibose Tablets IP 0.3 mg Ofloxacin Tablets IP 200 mg Telmisartan & Amlodipine Tablets IP Cefixime Oral Suspension IP Disposable Latex Surgical Gloves ड्रग कंट्रोल विभाग ने सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को दिए निर्देश इन दवाओं और उत्पादों का स्टॉक तुरंत बाजार से वापस लिया जाए ताकि आम जनता की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो। साथ ही संबंधित दवा निर्माताओं और सप्लायर्स के खिलाफ Drugs & Cosmetics Act, 1940 के तहत कार्रवाई करने के आदेश
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Dec 17, 2025 11:09:03
Anuppur, Madhya Pradesh:जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में सनसनी शिक्षक पर छात्र से अनैतिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप, थाने में शिकायत के बाद उबाल विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन का छात्रों ने किया घेराव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। विश्वविद्यालय के एक विभाग में अध्ययनरत छात्र ने अपने ही विभाग के प्रोफेसर पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए अमरकंटक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप जिस प्रोफेसर पर लगे हैं, वह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में महासचिव पद पर भी पदस्थ बताया जा रहा है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। पीड़ित छात्रा का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र अपनी आपबीती बताते हुए मानसिक प्रताड़ना और दबाव का आरोप लगा रहा है। वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय परिसर में माहौल गरमा गया है। छात्रों में आक्रोश, प्रशासनिक भवन का घेराव इस मामले के सामने आते ही विश्वविद्यालय परिसर में रह रहे छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर दिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच व तत्काल कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यदि इस तरह के मामलों में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो विश्वविद्यालय की छवि और छात्राओं की सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। वहीं कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी शिकायतों को दबाने का प्रयास किया गया है। पुलिस जांच शुरू, प्रशासन पर दबाव अमरकंटक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरा मामला आरोप–प्रत्यारोप के बीच जांच के अधीन है, लेकिन इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक निगरानी तंत्र पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 17, 2025 11:07:18
Noida, Uttar Pradesh:शामली में बुर्का ना पहनने पर कत्ल , आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में बारा लोगों को मारा जाना मानवता के खिलाफ है। बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जिला शामली के कस्बा कांधला में पति फारूख द्वारा अपनी बिवी और दो बच्चों के कत्ल करने पर कड़ी निन्दा की है। और साथ ही आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में 12 लोगों को मार दिए जाने को आतंकवादी घटना बताया‌। मौलाना ने कहा इस्लाम अपने अनुयायियों को आसानी से अमल करने की इजाजत देता है, और साथी मुस्लिम महिलाओं के लिए यह भी हुकुम दिए की महिलाएं अपनी नुमाइश ना करें, और पर्दे में रहे। इसी के साथ इस्लाम ने महिला के ऊपर जोर जबरदस्ती या दबाव डालने को नहीं कहा। महिला के विवेक और जमीर पर छोड़ दिया कि वह अपनी मर्जी और विवेक के साथ लिबास का इस्तेमाल करें, इसी के साथ जो घटना जिला शामली के कस्बा कांधला में अंजाम दी गई, और वह कत्ल करने वाला व्यक्ति फारूक नामी व्यक्ति है। जिसने अपनी बीवी और दो बच्चों को कत्ल कर दिया, और यह मुद्दा बनाया की बीवी बुर्का नहीं पहनती है। दरअसल फारूक ने सिर्फ अपनी बीवी का ही कत्ल नहीं किया , बल्कि उसने पूरी इंसानियत का क़त्ल किया है । कुरान कहता है की एक इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का क़त्ल हैं । पैगंबर इस्लाम ने मर्दों को यह हुक्म दिया कि वह अपनी बीवियों के साथ हुस्ने सुलूक( अच्छा व्यवहार)के साथ पेश आए , जब कुरान और पैगंबर इस्लाम अपने अनुयायियों को इस तरह का हुक्म दे रहे हैं, तो फिर यहां पर कत्ल करने का मामला समझ में नहीं आता। फारूक ने शर्मसार करने वाली घटना अंजाम दी , इस तरह की घटनाओं से मुसलमान और इस्लाम की बदनामी होती है। मौलाना ने आस्ट्रेलिया की घटना पर कहा कि ये आतंकवादी घटना है, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, ये एक बिमारी है, इस बिमारी का खात्मा बहुत जरूरी है। कुछ नौजवान कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर सही रास्ते से भटक गए हैं, और इस तरह की आतंकवादी घटनाएं अंजाम दे रहे हैं, ये मुस्लिम समाज और मुस्लिम धर्मगुरुओं के लिए चिंता की बात है। सभी लोगों को मिलजुलकर आतंकवाद के खात्मे और भटके हुए नौजवानो को सिधे रास्ते पर लाने के लिए विश्वव्यापी आंदोलन चलाने की जरूरत है। इस्लाम ने अम्न व शांति का पैगाम दिया है, अमेरिका की सत्ता में बैठे हुए लोग इस्लाम मज़हब को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उनको पहले अपने यहां के हालात देखने चाहिए, मैं इस घटना की निन्दा करता हूं।
0
comment0
Report
BPBramh Prakash Dubey
Dec 17, 2025 11:06:46
Delhi, Delhi:Giriraj सिंह ने कहा काश बंटवारे के वक्त सारे मुसलमान को भेज दिया गया होता पाकिस्तान तो यह दिक्कत नहीं होती। देश में जो मुसलमान आबादी का पांचवा छटवा फ़ीसदी हिस्सा है उसको अल्पसंख्यक कैसे कहा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मांग अल्पसंख्यक का पैमाना जिले के आधार पर तय किया जाए जिलों को यूनिट माना जाए। अल्पसंख्यक की आज देश में परिभाषा तय नहीं हुई तो देश के बहुसंख्यक लोगों के साथ यह जुल्म है मुसलमान को जो राजनीतिक अल्पसंख्यक माना गया एक दुर्भाग्य है। धर्म परिवर्तन भी तुरंत बंद होना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा बंगाल में 23 ऐसे जिले हैं जहां मुसलमान की आबादी तेजी से बड़ी है चाहे बांग्लादेशी घुसपैठियों हो या रोहिंग्या। भारत के नागरिक होने के नाते मेरी आज एक पीड़ा है कि देश इस समस्या से जूझ रहा है। बंगाल में कर्मचारियों के बल पर ममता सरकार ने बांग्लाशियो का बंगालीकरण और भारतीयकरण किया है। मैं देश में जागरूकता लाने की कोशिश करूंगा और इस मुद्दे को उठाऊंगा कि देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा तय होनी चाहिए
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top