Back
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर गिरफ्तार, 3 हत्याओं में शामिल
AKAshok Kumar1
Dec 17, 2025 09:51:32
Noida, Uttar Pradesh
तीन बड़े हत्याकांड में शामिल थे ये तीनोshooters
क़त्ल के बाद सोशल मीडिया पर करते थे ऐलान
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है। इनमे से दो शूटर्स 1 दिसम्बर को चंडीगढ़ में हुई इंद्रप्रीत पैरी की हत्या में शामिल थे।
पकड़ में आये शूटर्स के नाम अंकुश, पीयूष पिपलानी, कुँवर बीर, लोवप्रीत और कपिल खत्री है।
पुलिस के मुताबिक 1 दिसम्बर को जब पैरी की हत्या की गई थी तो अंकुश और पीयूष शामिल थे। दोनो को हैरी बॉक्सर और आरजू की तरफ से आदेश मिला था। हैरी की हत्या में पीयूष पिपलानी मेन शूटर था। इस्की तलाश में पंजाब में पुलिस लगातार रेड कर रही थी। इस बीच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी मिली की कुँवरबीर शान्ति पथ पर आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाके कुँवर को गिरफ्तार कर लिया, कुँवर के साथ उसके दो साथी लवप्रीत और कपिल भी थे।
पूछताछ में पुलिस को में शूटर पीयूष और और उसके साथी अंकुश की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को तीन घंटे बाद सराय काले खान से 8 बजे दिन में गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक जो पांच शूटर पकड़े गए हैं ये सभी लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर के लिए काम करते हैं। इनमे पीयूष और अंकुश दोनो करीबी दोस्त है और पांच महीने में तीन हत्याओं में शामिल रहे हैं। हालांकि पीयूष और अंकुश पहले जोगेंद्र के गैंग में थे लेकिन बाद में ये हेयरी बॉक्सर के संपर्क में आये और फिर उनके नेटवर्क के लिए काम करने लगे।
दिल्ली
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरजू और हैरी बॉक्सर की तरफ से दो महीने पहले जबरन उगाही और वर्चस्व के लिए दिल्ली में कई लोगों को धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इनके गैंग कुछ लड़कों की गिरफ्तारी भी की थी लेकिन पीयूष और अंकुश का दिल्ली आने का साफ संकेत था कि दिल्ली में पैर जमाने के लिए ये कुछ भी करना चाहते थे। लेकिन वक़्त रहते दिल्ली पुलिस ने इंहे गिरफ्तार कर लिया।
पांच महीने तीन क़त्ल
1 दिसम्बर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या
5 जून को पिंजौर पंचकूला में कब्बडी खिलाड़ी सोनू नोलता की हत्या
1 सितम्बर को रेस्टोरेंट मलिके आशु महाजन की अमृतसर में हत्या
वजह
ज्यादातर हत्या के पीछे वजह वर्चस्व के अलावा उगाही भी है लेकिन कब्बडी खिलाड़ी की सोनू नोलता की हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी क्योंकि पुलिस को इस बात की आशंका थी कि कहीं इन गैंगस्टर्स के निशाने पर कबड्डी लीग तो नही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowDec 17, 2025 11:35:510
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 17, 2025 11:35:210
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 17, 2025 11:34:360
Report
0
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowDec 17, 2025 11:33:080
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 17, 2025 11:32:470
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 11:32:270
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 11:32:070
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 17, 2025 11:31:510
Report
JAJhulan Agrawal
FollowDec 17, 2025 11:31:310
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 17, 2025 11:31:110
Report
STSharad Tak
FollowDec 17, 2025 11:30:530
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 17, 2025 11:30:240
Report
SSANDEEP
FollowDec 17, 2025 11:30:140
Report
RZRajnish zee
FollowDec 17, 2025 11:25:000
Report