Back
नसीराबाद छावनी परिषद रक्षा मंत्री पुरस्कार से सम्मानित
ADAbhijeet Dave
Dec 17, 2025 11:32:27
Ajmer, Rajasthan
नसीराबाद छावनी परिषद को राष्ट्र स्तर पर रक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित करने का यह क्षण ना सिर्फ गौरव और सम्मान का है बल्कि एक ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं युगांतकारी उपलब्धि है। छावनी परिषद नसीराबाद को देश के प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि छावनी परिषद नसीराबाद ने उत्कृष्ट प्रशासन, दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार पूर्ण योजनाओं एवं जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता से राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श संस्थान के रूप में पहचान स्थापित की है। यह गौरवपूर्ण सम्मान छावनी परिषद नसीराबाद के इतिहास में प्रथम बार प्राप्त हुआ है। जिसने नसीराबाद कैंटोनमेंट को देशभर की कैंटोनमेंट की अग्रिम पंक्ति में ला कर खड़ा किया है। यह उपलब्धि पारदर्शी प्रशासन, डिजिटल नवाचार, ई-छावनी मॉड्यूल्स के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिक केंद्रित सेवाओं का जीवंत उदाहरण है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), रक्षा सचिव, महानिदेशक रक्षा संपदा श्रीमती शोभा गुप्ता, वित्तीय सलाहकार (रक्षा) मौजूद रहे। इस अवसर पर मंच पर छावनी परिषद नसीराबाद के अध्यक्ष सेना के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर हरिश कुमार, मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक प्रवीण यादव एवं कनिष्ठ अभियंता विश्वेन्द्र सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्र स्तर का यह सम्मान उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं टीम वर्क का प्रमाण है। समारोह के दौरान छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा किए गए विकासात्मक, जनकल्याणकारी, तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधारों पर आधारित एक संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री भी देश के रक्षामंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई। यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल छावनी परिषद नसीराबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि समूचे नसीराबाद क्षेत्र के लिए गर्व, प्रेरणा एवं भविष्य की नई ऊँचाइयों की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTripurari Sharan
FollowDec 17, 2025 13:19:390
Report
RZRajnish zee
FollowDec 17, 2025 13:19:090
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 17, 2025 13:18:490
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 17, 2025 13:17:250
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 17, 2025 13:17:12Noida, Uttar Pradesh:इमरान मसूद आन गिरिराज सिंह -- उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 13:16:580
Report
0
Report
KSKiranveer Singh
FollowDec 17, 2025 13:16:270
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 17, 2025 13:15:530
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 13:15:270
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 17, 2025 13:15:150
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 17, 2025 13:09:230
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 17, 2025 13:08:430
Report