Back
मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में चोरी: 4 लाख से अधिक आभूषण, डॉग स्क्वॉड 36 घंटे बाद पहुंचेगा आश्वासन
JPJAY PRAKASH KUMAR
Dec 17, 2025 09:31:47
Gaya, Bihar
मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में भीषण चोरी, 36 घंटे बाद पहुंचेगी डॉग स्क्वॉड, पुलिस ने दिया आश्वासन
गया जिले के बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अतिया पंचायत में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित नागेंद्र सिंह ने बताया कि वे सोमवार की शाम शेखपुरा से अपने गांव अतिया लौटे, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर के अंदर गए तो पाया कि चारों ने कमरों के ताले हथौड़े से तोड़े दिये हैं। चोरों ने घर से करीब 4 लाख रुपये से अधिक के गहने और 2 लाख रुपये से ज्यादा नकद की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के द्वारा 36 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 9 बजे करीब डॉग स्क्वॉड व टेक्निकल की टीम के पहुंचने का आश्वाशन देने की बात की है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि डॉग स्क्वॉड फिलहाल नवादा में है और कल सुबह डॉग स्क्वॉड के पहुंचते ही जांच शुरू की जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल पीड़ित परिवार को घर में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी है, जिस कारण परिवार पिछले दो दिनों से ठाकुरवाड़ी में शरण लिए हुए है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की गहन जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 17, 2025 11:22:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 17, 2025 11:21:240
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 17, 2025 11:21:030
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 17, 2025 11:20:280
Report
STSharad Tak
FollowDec 17, 2025 11:20:140
Report
MSManish Sharma
FollowDec 17, 2025 11:19:570
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 17, 2025 11:19:380
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 17, 2025 11:19:270
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 11:19:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 17, 2025 11:18:540
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 11:18:320
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 17, 2025 11:18:150
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 17, 2025 11:18:020
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 17, 2025 11:17:380
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 17, 2025 11:16:470
Report