Back
विजय सिन्हा का सख्त संदेश: भ्रष्टाचार पर कड़े कदम, एक्शन का भरोसा
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Dec 19, 2025 06:35:25
Patna, Bihar
भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला के दौरान बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया कि अब लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस कार्यशाला में राज्य भर से आए अंचल अधिकारी, डीसीएलआर और विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे
कार्यशाला के दौरान मंत्री विजय सिन्हा का तेवर बेहद सख्त नजर आया. उन्होंने निचले पायदान पर खराब प्रदर्शन करने वाले अंचल अधिकारियों को सबके सामने खड़ा कर सवाल-जवाब किए. मंत्री ने पूछा कि अब तक किन मामलों में कार्रवाई की गई और लंबित मामलों को क्यों नहीं निपटाया गया. उन्होंने यह भी कहा कि कई अधिकारी मेडिकल लीव के नाम पर जिम्मेदारी से बच रहे हैं जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है इतना ही नहीं विजय सिन्हा ने साफ तौर पर कहा की सुधार करने के लिए एक अवसर देंगे और नहीं सुधरिएगा तो फील्ड में रहने के लायक नहीं रहने देंगे
अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है RJD के प्रवक्ता ऐजाज अहमद ने कहा
विजय सिन्हा जी? आप हर दिन कवायद करते हैं, हर दिन अधिकारी-पदाधिकारी को कहते हैं कि किसी को बक्सा नहीं जाएगा। लेकिन भ्रष्टाचारी अधिकारी-पदाधिकारी तानाशाही रवैया अपना करके गरीब, शोषित, वंचित... जो कहीं ना कहीं समाज के सबसे कमजोर हैं, उनका काम नहीं हो पाता है, यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित होता है।
आप किसी पर कार्रवाई करना तो दूर, कहीं ना कहीं सार्वजनिक रूप से आप जिस तरह की बातें करते हैं, जिस तरह की घोषणाएं करते हैं.बंद दरवाजे उसके संबंध में दूसरी तरह की चर्चा होती है। इस संबंध में स्पष्ट रूप से बातें सामने आनी चाहिए क्योंकि अधिकारी-पदाधिकारी का तानाशाही रवैया भी जारी है और भ्रष्टाचार को जिस तरह से शिष्टाचार और सदाचार का रूप दे दिया गया है अधिकारी-पदाधिकारी के द्वारा, वह भी खुल करके सामने आते हैं।
इस तरह के मामलों में अधिकारी-पदाधिकारी पर कार्रवाई कीजिए। सार्वजनिक रूप से इस तरह का वातावरण का निर्माण जनता में, लोगों के बीच अपने आप को प्रस्तुतीकरण करने का जो राजनीतिक खेल खेलते है
अब बिहार में जब काम होता है, तो विपक्ष के साथियों के पेट में दर्द होता है और उन्हें मंत्री की कार्यशैली से दिक्कत होती है। यह तो वही बात हो गई कि इनको अपना जमाना याद आता होगा, जहां इनके लिए जनता के प्रति समर्पण का कोई मतलब नहीं रहता था, सिर्फ अपनी जेब भरने से इनको कोई फुर्सत नहीं थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 19, 2025 08:19:38Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 19, 2025 08:19:320
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 19, 2025 08:19:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 19, 2025 08:19:030
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 19, 2025 08:18:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 19, 2025 08:18:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowDec 19, 2025 08:18:080
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 19, 2025 08:17:030
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowDec 19, 2025 08:16:500
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 19, 2025 08:16:400
Report
MVManish Vani
FollowDec 19, 2025 08:16:010
Report
0
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 19, 2025 08:15:510
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 19, 2025 08:15:370
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 19, 2025 08:15:280
Report