Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845438

बेतिया में जाम: तीन घंटे से यातायात ठप, शहर बेहाल

DDDHANANJAY DWIVEDI
Dec 13, 2025 08:09:10
Bettiah, Bihar
बेतिया से बड़ी खबर है जहां शहर जाम से कराह रहा है पिछले तीन घंटे से स्टेशन चौक से लेकर मोहर्रम चौक तक जाम लगा हुआ है सभी गाड़ियां फंसी हुई है पैदल चलने वाले भी परेशान है बता दें इसी सड़क के किनारे बेतिया डीएम एसपी नगर आयुक्त सभी का कार्यालय है सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठे है और सड़क पर आम जनता घंटों से हलकान है ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है जिम्मेदार अपने कार्यालयों में बैठे है और जनता सड़क पर कराह रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPravesh Kumar
Dec 13, 2025 09:47:37
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के मणिरामदास छावनी में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। बैठक से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राम मंदिर परिसर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महापुरुषों और कारसेवकों की स्मृति में भी परिसर के भीतर स्मारक निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राम मंदिर आंदोलन के इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इस बाउंड्री वॉल में कुल 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे। बाउंड्री वॉल पूरी तरह सीधी होगी, इसके लिए यदि जरूरत पड़ी तो मंदिर परिसर की जमीन का विस्तार किया जाएगा या बाहर की जमीन खरीदी जाएगी। सप्त मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण को लेकर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस विषय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विचार कर रहा है और उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि 31 दिसंबर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है, जिसे लेकर आज शाम 3 बजे मणिरामदास छावनी में होने वाली बैठक में द्वादशी प्रतिष्ठा सहित कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Dec 13, 2025 09:47:22
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी – जिले की अमेठी कोतवाली पुलिस पर लगा गंभीर आरोप। युवक को बिना किसी FIR के अवैध रूप से लगभग 32 घंटे तक हिरासत में रखने, मारपीट करने, जबरन बयान करवाने, सामान बदलने और धमकाने का आरोप है। 9 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे बिना किसी FIR, नोटिस अथवा वारंट के जामो थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक को जगदीशपुर मार्केट से अमेठी कोतवाली पुलिस ने एक साथ तीन लोगों को उठाया गया। बताया जा रहा है कि काले रंग की शीशा लगी हुई स्कॉर्पिओ से कोतवाली पुलिस ने तीनों लोगों को जबरन हिरासत में लिया था।जिसमें से एक व्यक्ति को चार घंटे बाद छोड़ा गया, जबकि दूसरे को 23 घंटे बाद छोड़ा गया और तीसरे को लगभग 32 घंटे हिरासत में रखा गया था। इस दौरान युवक के साथ कोतवाली प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने एवं जबरन झूठे बयान रिकॉर्ड कराए जाने का आरोप। युवक को छोड़ने के बाद भी पुलिस ने उसका मोबाइल पैसा पर्स तथा सोने की अंगूठी नहीं लौटाई। बाद में पुलिस ने युवक की सोने की अंगूठी की जगह पर चांदी की अंगूठी देकर वापस भेजने का प्रयास किया। मना करने पर थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ बदतमीजी करते हुए जेल भेजने की धमकी। इसके बाद डरकर युवक ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत कर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध फिर दर्ज करवाने की गुहार।
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Dec 13, 2025 09:46:49
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी सदर नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर आए दिन मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आज जिला अधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सख्त रुख दिखाते हुए एसडीएम को सड़क की गुणवत्ता चेक करने के निर्देश दिए जिसके बाद पूरे मामले की हरकत में अधिकारियों ने एसडीएम को मौके पर बुलाकर मामले की जांच करने के आदेश दिए। सड़क की गुणवत्ता की जांच अधिशासी अभियंता सीडी फर्स्ट को सौंप गई है। मौके पर एसडीएम की निगरानी में सड़क का नमूना इकट्ठा कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मामला एक भाजपा नेता से जुड़ा बताया जा रहा है जिनके ठेकेदारी में उक्त सड़क का निर्माण किया गया है। फिलहाल मामले में जिला प्रशासन कुछ भी खाने से बचता नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 13, 2025 09:46:30
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ର ଅଗ୍ରଣୀ କଳା ଅନୁଷ୍ଠାନ 'ମେଘ ମହ୍ଲାର କଳା ପରିଷଦ' ର ୫ମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବ ଅନୁଷ୍ଠିତ। ପାରାଦୀପ ଜୟଦେବ ସଦନ ସମ୍ମୁଖ ପଡିଆରେ ଆୟୋଜିତ ଉତ୍ସବ ରେ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ ଯୋଗ ଦେଇ ଏହାକୁ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ। ମେଘ ମହ୍ଲାର କଳା ପରିଷଦର ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବ ରେ କୁନିକୁନି କଳାକାର ମାନେ ନୃତ୍ୟ ଗୀତ ପରିବେଷଣ କରିଥିବା ବେଳେ ଓଡ଼ିଶାର ସୁପ୍ରସିଦ୍ଧି କଣ୍ଠଶିଳ୍ପୀ ଜାଗୃତି ମିଶ୍ର ଙ୍କ ଗୀତରେ ଝୁମିଥିଲେ ଦର୍ଶକ। କଣ୍ଠଶିଳ୍ପୀ ଜାଗୃତି ମିଶ୍ର ପ୍ରଥମେ ଏହି ଅନୁଷ୍ଠାନ ରୁ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ପାଇ ଆଜି ଏହି ସ୍ଥାନରେ ପହଞ୍ଚି ପାରିଛନ୍ତି ବୋଲି କହିବା ସହିତ କୁନିକୁନି କଳାକାର ମାନଙ୍କୁ ପାଠପଢା ସହିତ ସଂଗୀତ କଳା ଉପରେ ପ୍ରେରଣା ଦେଇଥିଲେ। ଏହି ପରିପ୍ରେକ୍ଷୀରେ ଅତିଥି ମାନେ ଅନୁଷ୍ଠାନ ସମସ୍ତ କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଓ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଦେଉଥିବା ସଂଗୀତ ଗୁରୁ ବିଜୟ ମାଛୁଆ ଙ୍କ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ କୁ ପ୍ରଶଂସା କରିଥିଲେ। ଏହି ଅନୁଷ୍ଠାନ ଅନେକ କଳାକାର ମାନଙ୍କୁ ଡଢି ତୋଳିଥିବା ବେଳେ ଆଜି କଳା ସଂସ୍କୃତି ରେ କ୍ଷେତ୍ରରେ ପାରାଦୀପ ଅନେକ ସୁନାମ ଅର୍ଜନ କରିପାରିଛି ବୋଲି ଅତିଥି ମାନେ ଏହି ଅନୁଷ୍ଠାନ କୁ ଭୂୟ斯ୀ ପ୍ରଶଂସା କରିଥିଲେ। ବାଇଟ -୧- ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ। ( ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି,ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ, ପାରାଦୀପ ) ବାଇଟ -୨- ଜାଗୃତି ମିଶ୍ର। ( କଣ୍ଠଶିଳ୍ପୀ) ବାଇଟ -୩- ବିଜୟ ମାଛୁଆ ( ସଂଗୀତ ଗୁରୁ,ମେଘମହ୍ଲାର କଳା ପରିଷଦ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Dec 13, 2025 09:46:02
Delhi, Delhi:यमुनापार का मौजपुर गांव बना दिल्ली का एक पहला ऐसा इलाका जहां के लोगों ने तंबाकू को कहा ना, दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली का मौजपुर गांव एक नई मिसाल बनकर उभरा है, इस गांव को ग्रामवासियो के सहयोग से तंबाकू मुक्त घोषित किया गया, इस पहल की वजह से मौजपुर गांव लोगो की जुबान पर चढ़ गया है। इस गांव को तम्बाकू मुक्त बनाने में प्रशासन का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शाहदरा जिला प्रशासन के निरंतर और सख्त प्रयासों के बाद आज मौजपुर गांव को नशा मुक्त घोषित किया गया। यह अभियान पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों ने मिलकर काम किया। अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं और स्थानीय लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। एसडीएम शाहदरा तपन झा ने बताया कि मौजपुर गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए नियमित निगरानी, काउंसलिंग, जनजागरूकता शिविर और पुनर्वास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर संवाद स्थापित कर लोगों को इस मुहिम से जोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि नशा मुक्त गांव की पहचान बनाए रखने के लिए आगे भी सतर्कता और निगरानी जारी रहेगी। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने का भरोसा जताया。
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Dec 13, 2025 09:45:45
Bhiwani, Haryana:भिवानी -पुलिस का हॉटस्पॉट डोमिनेशन -डोमिनेशन के तहत नशे का सौदागर चढ़ा पुलिस के हत्थे -आरोपी से 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद -पूछताछ जारी भिवानी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के सहायक उप-निरीक्षक जसवंत सिंह अपनी Team के साथ भिवानी-दादरी रोड, गांव नीमड़ीवाली के पास गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आईसर कैंटर में डोडा पोस्त लेकर भिवानी की ओर आ रहा है सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टोल प्लाजा कितलाना से पहले नाकाबंदी की और संदिग्ध आईसर कैंटर को रोककर उसकी नियम अनुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे रखे एक कट्टे तथा कंडक्टर सीट के पीछे रखे एक कट्टे से कुल 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राज सिंह पुत्र मानसिंह निवासी प्रहलादगढ़ जिला भिवानी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी पर पहले भी थाना सदर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान यह जांच की जाएगी कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इस तस्करी में और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी पुलिस नशीले पदार्थ रखने या उनकी तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Dec 13, 2025 09:45:24
Banka, Bihar:बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर प्रोन्नत मध्यम विद्यालय में प्रधानाध्यापक को जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि विद्यालय के अध्यक्ष पंकज दास द्वारा स्कूल के प्रधानाध्यापक को गाली गलौज एवं धमकी दी जा रही है। इस घटना से भयभीत प्रधानाध्यापक ने स्कूल आना छोड़ दिया, जिससे मध्यान भोजन योजना बंद हो गई। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद के द्वारा शिक्षा विभाग एवं अमरपुर थाना में लिखित शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राहुल कुमार तथा MDM प्रभारी सुभाष पंडित आज जांच हेतु स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम मध्यान भोजन सुचारू रूप से चले इसके लिए शिक्षक अमित कुमार को प्रभार लेते हुए कार्य करने का आदेश दिया। लेकिन शिक्षक ने प्रभार लेने से इनकार कर दिया और भावुक होकर रो पड़े, कहा इस माहौल में वह प्रभार नहीं ले सकते हैं, क्योंकि जो मंजर उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ होते देखा उसके साथ भी हो सकता है। मौके पर मौजूद CRC लक्ष्मण पासवान को मध्यान भोजन पुनः चालू करने की जिम्मेदारी अधिकारियों ने दी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की प्रधानाध्यापक ने अपनी सुरक्षा को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया था जिसमें बताया गया कि विद्यालय समिति के अध्यक्ष पंकज दास ने कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट करने की धमकी तथा गाली गलौज किया जिसके डर से वह स्कूल नहीं आ रहे थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया की विद्यालय में लॉ इन ऑर्डर की समस्या आ गई है, डर से दूसरा शिक्षक भी प्रभार लेना नहीं चाह रहा है। थाने को सूचित किया गया है जल्दी स्थिति सामान्य होगी।
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 09:45:04
Basti, Uttar Pradesh:#अम्बेडकरनगर ।। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर जनपदीय आए दबंगों ने #विवादित जमीन को अपना बताकर इधर पुलिस से बातचीत चल ही रही थी अचानक दो #बुलडोजरों ने मकान को धराशाही कर दिया, पुलिस खड़ी मूक दर्शक बनी रही। हद तो तब हो गई जब पूरा मकान मिट्टी में मिल गया तब नायब साहब की एंट्री होती है। लगभग 30 मिनट तक चला बुलडोजर, फिर वहीं पुलिस जेसीबी मशीन को सीज करने के लिए कोतवाली ले जाया गया। गैर जनपदीय आए व्यक्ति को थाने की पुलिस तब गिरफ्तार करती है तब नायब तहसीलदार द्वारा यह कहा गया कि बिना राजस्व कर्मी की मौजूदगी में आप लोगों के द्वारा बुलडोजर कैसे चलवाया गया। ।। गजब की रही अंबेडकर नगर जिला प्रशासन की यह कार्यवाही।। योगी आदित्यनाथ जी MYogiAdityanath UP Police
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 09:44:04
Hathras, Uttar Pradesh:

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़ी राधे में एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां खेत में काम करने गए 45 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक खेत में आवारा पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए लगाए गए विद्युत झटका मशीन के तारों में उलझ गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह के पुत्र, 45 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार रोज़ की तरह खेती करने के लिए खेत पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला तो वे खेत पहुंचे। वहां उन्होंने राजकुमार को झटका मशीन के तारों में उलझा हुआ मृत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि राजकुमार का शव करीब 10 घंटे तक खेत में ही पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Dec 13, 2025 09:38:24
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Dec 13, 2025 09:38:10
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित लोकभवन में आज झारखंड के युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर राजद नेता रंजन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से मुलाक़ात की। इस दौरान युवाओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर पाँच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मुलाक़ात के बाद राजद नेता संजय यादव ने कहा कि राज्यपाल ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है。 आज झारखंड के युवाओं से जुड़ा एक बहुत ही गंभीर मामला है, जिसकी वजह से हमारे राज्य के युवा लगातार संघर्ष कर रहे हैं। चाहे वो छात्र हों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा हों या फिर वे परीक्षार्थी जो परीक्षा पास कर चुके हैं — सभी इससे प्रभावित हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज हम पाँच सूत्री मांगों के साथ महामहिम राज्यपाल महोदय से मिले हैं। राज्यपाल महोदय ने हमें आश्वासन दिया है कि वे इन मामलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। हमारी पहली मांग यह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए किराया भाड़ा माफ किया जाए, क्योंकि दूर-दराज़ के इलाकों से आने वाले छात्रों पर इसका बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। दूसरी मांग छात्रवृत्ति से जुड़ी है। कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बहुत बड़ा सहारा होती है, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है, जिससे छात्रों को पढ़ाई छोड़ने तक की नौबत आ रही है। तीसरी मांग कॉलेजों में ली जा रही अतिरिक्त फीस को लेकर है। वाई-फाई के नाम पर, स्पोर्ट्स के नाम पर ऐसी फीस वसूली जा रही है, जिनका कई छात्रों को कोई लाभ नहीं मिलता। जो छात्र खेल से नहीं जुड़े हैं, उनसे स्पोर्ट्स फीस क्यों ली जाए? जो छात्र अपना मोबाइल और खुद का इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं, उनसे वाई-फाई शुल्क क्यों लिया जाए؟ चौथा मुद्दा डीएसपी सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ाई गई फीस का है। हाल के दिनों में छात्रों ने इसके खिलाफ आंदोलन भी किया है। इतनी अधिक फीस वृद्धि गरीब और कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए बेहद कष्टदायक है। और पाँचवी अहम मांग सेना भर्ती को लेकर है। पहले हर जिला मुख्यालय में भर्ती कैंप लगाए जाते थे, जिससे युवाओं को आने-जाने और रहने में सुविधा होती थी। अब पूरे राज्य के युवाओं को राजधानी बुलाया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई युवा सड़कों पर सोने को मजबूर हो जाते हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है。 इन सभी मुद्दों पर हमें राज्यपाल महोदय से आश्वासन मिला है। अगर इन मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ेंगे। पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो युवाओं को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Dec 13, 2025 09:37:49
Jasa, Bihar:स्लग - व्यवहार न्यायालय भभुआ में लोक अदालत का भव्य आयोजन संपन्न कैमूर जिले के व्यवहार न्यायालय भभुआ परिसर में लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनुराग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सुमन सौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच आम लोगों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा किया जाता है, जिससे लंबे समय से लंबित विवादों का समाधान संभव हो पाता है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने मामलों के समाधान के लिए लोक अदालत का सहारा लिया। इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे आयोजन के दौरान विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी मामले, बैंक ऋण और अन्य दीवानी मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। उपस्थित जनसमूह ने लोक अदालत की प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 13, 2025 09:37:00
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी राजकीय आयुर्वेद सीमावृत्ति ए श्रेणी चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया । रामनगर में बने इस भवन में एक करोड़ 4 लाख की लागत आई है। जहां अत्यधिक फैसिलिटी के साथ ही पंचकर्म सहित अन्य आयुर्वेद इलाज की सुविधाएं शामिल होंगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि रसायन शाला में इस आयुर्वेद हॉस्पिटल का लोकार्पण किया गया है जिसमें पंचकर्म के साथ ही आयुर्वेद की तमाम इलाज के साथ दवा उपलब्ध हो पाएगी आयुर्वेद के माध्यम से इलाज मिलने के साथ ही मरीज स्वस्थ होकर घर लोट इसकी भी कामना की गई है उन्होंने कहा कि सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ ही उसके माध्यम से मिलने वाले इलाज और अलग-अलग विधाओं को लेकर लगातार अग्रसर है और इसी उद्देश्य से आयुर्वेद हॉस्पिटल को बढ़ावा दियाजा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आयुर्वेद की हाथ से दबाव बनाई जाती थी लेकिन 15 करोड़ की लागत से अब उनको ऑटोमेटिक तरीके से बनाने की विधि भी शुरू की गई है इसमें भी भरतपुर के साथ एक अस्पताल अजमेर का है ऐसे में आयुर्वेद लगातार आम जनता के लिए बेहतर स्थापित हो और इसे इलाज मिल सके इसे लेकर कार्रवाई की जारी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top