Back
राजनांदगांव में भाजपा ने मतदाता सूची मजबूत बनाने लिए एसआईआर कार्यशाला का आयोजन किया
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 21, 2025 13:36:28
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
राजनांदगांव के गायत्री स्कूल परिसर में भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता और पूर्णता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में बताया गया कि एसआईआर के प्रथम चरण में जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं, उनके लिए फार्म भरवाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में इच्छुक पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ना रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 21, 2025 15:04:420
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 21, 2025 15:04:060
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 21, 2025 15:03:240
Report
ASAmit Singh
FollowDec 21, 2025 15:02:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 21, 2025 15:01:240
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 21, 2025 15:01:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 21, 2025 15:00:450
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 21, 2025 15:00:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowDec 21, 2025 14:49:110
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 21, 2025 14:48:280
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 21, 2025 14:48:100
Report