Back
गबन के आरोप: पुन्हाहा में सरपंच और JE समेत 15 के विरुद्ध एफआईआर
AMANIL MOHANIA
Dec 18, 2025 14:18:58
Nalhar, Haryana
नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल के गांव तुसैनी में रेनिवेल परियोजना के तहत बने वाटर टैंक पर फर्जी तरीके से कर्मचारियों को दिखाकर सरकारी धन के गबन के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सदर थाना पुन्हाना पुलिस ने सरपंच, जेई समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सरपंच आरिफा, जूनियर इंजीनियर (जेई) मुफीद भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण साबिर ने 8 मार्च 2022 को अदालत में इस्तगासा दाखिल की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2009 में बने वाटर टैंक को कभी चालू नहीं किया गया, लेकिन सरपंच आरिफा, उसके पति हाजर खां और जेई मुफीद ने मिलीभगत से फर्जी कर्मचारियों को पंप ऑपरेटर के रूप में दिखाया और जनवरी 2016 से जनवरी 2019 तक वेतन लिया और आपस में बांट लिया। उसने बताया कि आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजरखां, तालिम, अखलाक, आजम, नंद किशोर, इल्यास, साबिर पुत्र आस मोहम्मद, अलीशेर समेत 8 लोगों को फर्जी तौर पर कर्मचारी दिखाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रामप्रसाद, सुहेल, महेंद्र, असफाक और मोहम्मद इकबाल ने भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता साबिर ने जन स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक विकास अधिकारी से आरटीआई के जरिए बैंक स्टेटमेंट और कर्मचारी डिटेल मांगी। जिसमें पुन्हाना नगर पालिका के खाते में गलत तरीके से राशि ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ। आरोप है कि गांव में केवल एक वाटर टैंक होने के बावजूद कई फर्जी ऑपरेटर दिखाए गए। साबिर ने उपमंडल अभियंता, सीएम विंडो और एसडीओ को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया。
पुन्हाना की अदालत के आदेश पर पुलिस ने 16 दिसंबर को सरपंच, जेई समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश तेज करती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
44
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 18, 2025 19:00:440
Report
कांकेर के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरण विवाद: शव कब्र से निकाला, चर्च में आगजनी, ईसाई समुदाय आने की सूच
0
Report
105
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 18, 2025 18:46:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 18:46:340
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 18, 2025 18:46:150
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 18, 2025 18:45:540
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 18, 2025 18:45:430
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 18, 2025 18:45:240
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 18, 2025 18:30:150
Report
0
Report