Back
हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर चौटाला ने भाजपा सरकार को कड़ा निशाना
DRDivya Rani
Dec 18, 2025 08:39:50
Panchkula, Haryana
पंचकूला।जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा एवं युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज पंचकूला में पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने जुलाना में आयोजित स्थापना दिवस की ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए योगदान के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में ओपी सिहाग, अध्यक्ष भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और सरकार का इस दिशा में काम शून्य है। भाजपा केवल बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन धरातल पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा का किसान परेशान है, युवा बेरोजगार है और मौजूदा मुख्यमंत्री पूरी तरह फेलियर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि रोहित धनखड़
जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यह किसी एक घटना की बात नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर जीरो पर है।
उन्होंने दयानंद विश्वविद्यालय में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है।
दिग्विजय चौटाला की पुलिस सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह पुलिस विभाग का मामला है और वही इस पर निर्णय ले।
आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह देखने वाली बात होगी कि सरकार जनता के लिए क्या लेकर आती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने हालात खराब किए हैं—चाहे वह विधवा पेंशन काटने का मामला हो, फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याएं हों या राशन कार्ड से जुड़े मुद्दे—प्रदेश के सामने कई गंभीर सवाल खड़े हैं, जिनका जवाब सरकार को देना होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
44
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 18, 2025 19:00:440
Report
कांकेर के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरण विवाद: शव कब्र से निकाला, चर्च में आगजनी, ईसाई समुदाय आने की सूच
0
Report
105
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 18, 2025 18:46:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 18:46:340
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 18, 2025 18:46:150
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 18, 2025 18:45:540
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 18, 2025 18:45:430
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 18, 2025 18:45:240
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 18, 2025 18:30:150
Report
0
Report