Back
फसल बर्बाद करने पर किसान की चोटी उखाने का आरोप, मामला दर्ज
SKSandeep Kumar
Dec 20, 2025 04:31:48
Hamirpur, Himachal Pradesh
फसल बर्बाद करने से मना करने पर मारपीट कर किसान की चोटी उखाड़ने का आरोप, पुलिस ने चोटी उखाड़ने की बात नkari।
यूपी के हमीरपुर जिले में फसल बर्बाद करने से मना करने पर किसान ने आरोपियों पर मारपीट करने और चोटी उखाड़ने का आरोप लगाया है किसान का आरोप है जब वह अपने खेत पहुंचा तो कुछ लोग खेत से हरियाली करने के साथ फसल भी बर्बाद कर रहे थे जिन्हें मना करने पर आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गए और उसकी चोटी उखाड़ ली जिसके बाद पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
मामला मुस्करा थाने के मिहुंना गांव का है जहाँ निवासी किसान अजय तिवारी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि 17 दिसंबर को वह अपने खेत में बोई फसल देखने गया था। तभी गांव निवासी रज्जू निषाद उसके खेत में खड़ी फसल को बर्बाद कर रहा था जब उसने यह सब देखा तो उसने आरोपियों को फसल बर्बाद करने से मना किया लेकिन आरोपी मानने के बजाय उससे विवाद करने लगे और 2 महिलाओं के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी और उसकी चोटी भी उखाड़ दी जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है वही पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच में चोटी उखाड़ने की बात असत्य पाई गई है पीड़ित की तहरीर पर मारपीट गालीगलौज औऱ धमकाने को लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 20, 2025 06:37:560
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 20, 2025 06:37:410
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 20, 2025 06:37:240
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 20, 2025 06:34:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 20, 2025 06:34:340
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 06:34:170
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 06:34:050
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 06:33:530
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 20, 2025 06:33:230
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 20, 2025 06:33:070
Report
MSManish Sharma
FollowDec 20, 2025 06:32:500
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 20, 2025 06:32:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 20, 2025 06:32:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 06:32:020
Report