Back
सतना के SNCU में चूहों की धमाचौकड़ी का वीडियो वायरल, अस्पताल प्रशासन सख्त
SLSanjay Lohani
Dec 21, 2025 09:47:29
Satna, Madhya Pradesh
सतना जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल जिला चिकित्सालय की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) में चूहों की धमाचौकड़ी का सनसनीखेज वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में एक चूहा मुंह में मंगौड़ी (मुगौड़ी) दबाकर उपकरणों के बीच उछल-कूद करता नजर आ रहा है, जो अस्पताल की बदहाली को उजागर करता है। अतिसंवेदनशील वार्ड में जिसमें ड्यूटी स्टाफ द्वारा ही चूहे को नमकीन मंगौड़ी खिलाकर वीडियो बनाए जाने के संकेत मिले हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए वार्ड इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर पूजा कुशवाहा को नोटिस जारी किया है। उन्होंने CCTV फुटेज की जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि स्टाफ की लापरवाही सामने आई है – अतिसंवेदनशील वार्ड में ड्यूटी कर्मचारियों ने ही नमकीन मुंगौड़ी खाकर अवशेष फेंके, जिससे चूहे आकर्षित हुए। पूरे स्टाफ को नोटिस देकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना तब सामने आई जब अस्पताल पहले से थैलेसीमिया मरीजों को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने के मामले में सुर्खियों में है। इंदौर और जबलपुर के बाद सतना में भी चूहों का आतंक स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठा रहा है, जहां 40-45 नवजात भर्ती हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowDec 21, 2025 11:37:020
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 21, 2025 11:36:340
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 21, 2025 11:36:230
Report
HBHemang Barua
FollowDec 21, 2025 11:36:070
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 21, 2025 11:35:360
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 21, 2025 11:35:240
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 21, 2025 11:35:040
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 21, 2025 11:34:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 21, 2025 11:33:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 21, 2025 11:32:430
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 21, 2025 11:32:330
Report
VVvirendra vasinde
FollowDec 21, 2025 11:32:020
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 21, 2025 11:31:090
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowDec 21, 2025 11:30:540
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 21, 2025 11:30:180
Report