Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sehore466001
सीहोर में ढाबे के विवाद के बाद युवक पर हमला, CCTV में खूनी रिकॉर्ड
DNDinesh Nagar
Dec 20, 2025 01:46:05
Sehore, Madhya Pradesh
सीहोर आपसी विवाद में युवक के साथ मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना सीहोर के बुधनी में ट्राइडेंट कम्पनी के पास बीती रात आपसी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक ढाबे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के चार युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट की। घायल युवक जान बचाकर पास स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर गया, जहां उसके साथ फिर से मारपीट की गई। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। घटना में युवक घायल हो गया। पेट्रोल पंप संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार ढाबे पर शराब सेवन के दौरान विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRajesh Nilshad
Dec 20, 2025 03:50:49
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Dec 20, 2025 03:50:40
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति और पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने लाहुलीवुड कॉलेज परिसर में पुनर्वास केंद्र स्थापित कर कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जीते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। पुनर्वास केंद्र के अंतर्गत संचालित कौशल विकास कार्यक्रम में अब तक 133 आत्मसमर्पित नक्सलली विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि वर्तमान में 110 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिलाई, प्लम्बर, राजमिस्त्री और ड्राइंग जैसे रोजगारपरक कोर्स शामिल हैं, जो स्थानीय जरूरतों और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। यह प्रशिक्षण न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान कर रहा है, बल्कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रहा है। कई प्रशिक्षार्थी अब अपने भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि कौशल विकास के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्थायी आजीविका से जोड़ना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने इस पहल पर जानकारी देते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के जीवन में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक 133 नक्सली प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं और वर्तमान में 110 नक्सली प्रशिक्षणरत हैं। इसके अलावा 70 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान भुगतान भी किया गया है, जिससे वे प्रशिक्षण के बाद अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने में इस राशि का उपयोग कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक पुनर्वास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक पुनर्वास की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। जब आत्मसमर्पित नक्सली सम्मानजनक रोजगार से जुड़ते हैं, तो वे समाज की मुख्यधारा में लौटते हैं और क्षेत्र में स्थायी शांति का वातावरण बनता है। अबूझमाड़ जैसे संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्र में इस तरह का पुनर्वास और कौशल विकास कार्यक्रम एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन, अवसर और समर्थन मिलने पर भटके हुए लोग भी नए सिरे से जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। जिला प्रशासन की यह पहल नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास, विश्वास और बदलाव की एक नई कहानी लिख रही है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Dec 20, 2025 03:50:11
Chatra, Jharkhand:कोहरे की लिहाफ में सिमटा चतरा, ठंड ने किया जीना मुहाल चतरा : जिले में ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पिछले 24 घंटे से कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जिसके कारण सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हो सके। पारा लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शीतलहर और कनकनी के बीच आमजन को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज ठंड और कोहरे के कारण सड़कों पर जनजीवन लगभग ठहर-सा गया है। सुबह और शाम वाहनों की रफ्तार थम-सी जाती है। बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है, वहीं अलाव के सहारे लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे हैं।सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाने से लेकर कक्षा में बैठने तक में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे बुखार और ठंड के कारण अस्वस्थ भी हो रहे हैं। ठंड के असर ने दुकानदारों को भी बेहाल कर दिया है। ग्राहक कम होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम दुकानें खोलना दुकानदारों के लिए चुनौती बन गया है। स्थानीय लोग और समाजसेवी संगठनों ने जिला प्रशासन और नगरपालिका से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन को अविलंब कदम उठाने चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Dec 20, 2025 03:49:56
Anuppur, Madhya Pradesh:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा से यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में आखिरकार पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। बीते तीन दिन से चल रहे छात्र आंदोलन और दबाव के बाद अमरकंटक थाना पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 75(1) यौन उत्पीड़न एवं धारा 351(1) आपराधिक धमकी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। 15 दिसंबर को पीड़ित छात्रा अपनी शिकायत लेकर अमरकंटक पहुंची थी, लेकिन उस समय शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश भड़क उठा था। पुलिस की देरी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर का पुतला दहन किया था। छात्र संगठनों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो आंदोलन न होता। FIR दर्ज होने के बाद भी छात्रों का आक्रोश बना हुआ है। छात्र आरोपी प्रोफेसर को तत्काल बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ पीड़िता के परिजनों में भी भारी आक्रोश है। अमरकंटक पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Dec 20, 2025 03:49:30
New Delhi, Delhi:फॉग और स्मॉग से डबल डेंजर झेल रही है दिल्ली, सुबह-सुबह जीरो विजिबिलिटी. दिल्ली-NCR में घने कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो गई है. AQI 400 तक पहुंच गया है. कई इलाकों में 400 पार है. फ्लाइट और ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुए हैं. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली और NCR में शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और फ्लाइट्स और ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में 20 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता एक बार फिर 'गंभीर' श्रेणी की ओर बढ़ गई है. हवा की क्वालिटी गिरकर 400 हो गई है, जो फिर से गंभीर कैटेगरी के करीब है. ऐसे में दिल्ली फॉग और स्मॉग की वजह से डबल अटैक झेल रही है. कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी है, जिससे यात्रियों सहित पार्क में आए मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण की बात करें तो लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की आसार नजर नहीं आ रहे हैं; लोगों को सांस लेने में दिक्कत आंखों में जलन जैसी दिक्कते झेलनी पड़ रही है. GRAP 4 लागू होने से दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं लेकिन GRAP 4 होने के बाद भी दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. लोगों ने बताया कि अब दिल्ली रहने लायक नहीं रह गई है क्योंकि हर साल जैसे ठंड पड़ती है वैसे-वैसे प्रदूषण बढ़ता चला जाता है.
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 20, 2025 03:48:55
Bihar:समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा के साथ घने कोहरे का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। शुक्रवार का जो दिन का तापमान था वह रात में आधी से भी कम हो गया ,दिन तो ठिठुरन से निकल गई लेकिन रात बिताना मुश्किल, ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब परिवारों को झेलना पड़ा जो दो जून की रोटी की व्यवस्था के लिए अपना घर छोड़कर शहर के फुटपाथ पर रह रहा है। खुली आसमान में रहने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन ने रेन बसेरा की व्यवस्था की है जहां तीन फ्लोर में एक बड़ा सा आश्रय स्थल बना हुआ है। लेकिन इस तीन मंजिला इमारत में फर्स्ट फ्लोर में ही बिछावन लगी हुई है और कुछ लोग सोए हुए हैं लेकिन दो फ्लोर में जिला प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं है बिछावन के जगह कंस्ट्रक्शन का सामान रखा हुआ है। एक तरफ लोग खुले आसमान में सोने को बेबस हैं तो दूसरी तरफ जो गरीबों के लिए आश्रय घर बना हुआ है वहां कंस्ट्रक्शन की समान रखा हुआ है। ऐसे में जो तस्वीरें दिखी और ठंड में रिक्शा चालकों की बातें साफ इशारा कर रही है कि कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब , मजदूर और सड़क पर जीवन गुजारने वाले लोगों को हो रही है। ऐसे में सवाल यही है कि जिला प्रशासन की तैयारियां सिर्फ फाइलों तक सीमित है या जमीन पर भी ठंड से राहत पहुंचाई जाएगी। आश्रय स्थल से स्थिति का जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता मंटून कुमार रॉय ने।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 20, 2025 03:48:36
Tonk, Rajasthan:टोंक शहरी समस्या समाधान शिविर से आमजन को राहत, पट्टे वितरण व मूलभूत सुविधाओं का त्वरित निस्तारण शहरी समस्या समाधान शिविर से आमजन को राहत नगर परिषद द्वारा आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविरों में आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने बताया कि शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में आवासीय पट्टों का वितरण किया गया है। इसके साथ ही लाइट, पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जा रहा है。 आयुक्त ने बताया कि शिविरों में भवन निर्माण की स्वीकृतियां (बिल्डिंग परमिशन) भी दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। आने वाले दिनों में और अधिक संख्या में आवासीय पट्टों का वितरण किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र के नागरिकों को और अधिक लाभ मिलेगा。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 20, 2025 03:48:21
Tonk, Rajasthan:टोंक राजस्व अधिकारी निरमा कुमावत ने किया अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व स्वच्छता पर दिए निर्देश टोंक राजस्व अधिकारी निरमा कुमावत द्वारा अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छावनी चौराहा, टोंक (999) तथा बमौर रोड फ्लाईओवर (721) के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोइयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भोजन वितरण व्यवस्था एवं लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान रसोइयों में स्वच्छता बनाए रखने, भोजन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जरूरीमंदों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
Dec 20, 2025 03:48:15
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 20, 2025 03:46:45
Malda, West Bengal:তৃণমূল কর্মীদের, এবার হাতে লাঠি ও ঝাঁটা দিয়ে মারার নিদান বিজেপি নেতার। প্রকাশ্য সভা থেকে তার এই বক্তব্য ঘিরে ব্যাপক চাঞ্চল্য। পাল্টা তৃণমূল বিধায়কের দাবি, সামনে ভোট আছে, মাঠে ময়দানে দেখা হবে। মালদার বৈষ্ণবনগর এর ১৬ মাইলে, বিজেপির একটি জনসভা থেকে বিজেপি দক্ষিণ মালদা সাংগঠনিক জেলার সহ সভাপতি তারক ঘোষ বক্তব্য রাখতে গিয়ে, বলেন প্রত্যেক মা-বোনদের বলছি, হাতে লাঠি ধরবেন। হাতে ঝাঁটা ধরবেন। যেখানেই দেখবেন সেখানেই পেটাবেন। যতক্ষণ না এদের পশ্চিমবঙ্গ থেকে এদের উৎপাত করতে ফেলছি ততক্ষণ পর্যন্ত সজাগ থাকতে হবে। রক্ষী হতে হবে। আমরা শুধু সরকারের পরিবর্তন করব না। বাংলার পরিবর্তন করব, সোনার বাংলার পরিবর্তন করব। সোনার বাংলা হবে। কেন তিনি ঝাঁটা লাঠি দিয়ে মারার কথা বললেন এ প্রশ্নের জবাবে, তিনি বলেন এই রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী একজন মহিলা, এখানকার বিধায়ক, একজন মহিলা। এই রাজ্যে নারী নির্যাতন চলছে। কোথাও ধর্ষণ হচ্ছে। কোথাও নারী নির্যাতন হচ্ছে। মহিলারা বিচার পাচ্ছে না। আর সেই কারণেই বলেছি হাতে ঝাঁটা লাঠি নিতে হবে। পাল্টা এলাকার তৃণমূল বিধায়ক চন্দনা সরকার বলেন, বিজেপির টিকিট নেবার জন্য এই নেতা এইসব উল্টো পাল্টা কথা বলছে। সামনে নির্বাচন মাঠে ময়দানে দেখা হবে। কার্যতো পাল্টা হুংকার দিয়েছেন তিনি।
0
comment0
Report
Dec 20, 2025 03:46:12
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top