Back
मनरेगा के नाम बदले जाने के प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध और पुतला दहन
SKSATISH KUMAR
Dec 17, 2025 12:40:14
स्लग मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, भाजपा सरकार का पुतला दहन
शहर रामनगर
रिपोर्टर (हट गया)
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस ने संसद से लेकर सड़कों तक आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत रावत प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना है, जिसे विश्व बैंक ने भी मान्यता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा सदन में इस योजना को कांग्रेस की असफलताओं का स्मारक बताना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान भी है।
रणजीत रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब देशभर में फैक्ट्रियां, दुकानें, स्कूल और अन्य रोजगार के सभी साधन बंद हो गए थे, उस कठिन समय में मनरेगा ही गरीबों और ग्रामीणों के लिए जीवन रेखा बनी। लाखों लोगों को इस योजना के माध्यम से रोजगार मिला और उनके परिवारों का भरण-पोषण संभव हो सका। ऐसी जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलने का प्रस्ताव मोदी सरकार की जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की “डबल इंजन सरकार” लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने का प्रस्ताव लाई है, जिसका कांग्रेस देशभर में विरोध कर रही है। यह विरोध राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के खिलाफ है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी सरकार ने खादी ग्राम उद्योग से गांधी जी की तस्वीर हटाई, चरखे के साथ गांधी जी की पहचान को खत्म करने का प्रयास किया और अब मनरेगा से उनका नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।
रणजीत रावत ने तीखे शब्दों में कहा कि यह सरकार डरी हुई है और इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को देश के इतिहास और जनता के दिलों से हटाया नहीं जा सकता। देश के विकास के हर पन्ने और हर पत्थर पर इन नेताओं के नाम अंकित हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज मनरेगा का नाम बदला जा रहा है, कल नोटों से गांधी जी की तस्वीर हटाने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस ऐसे हर प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी। इसी के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।
बाइट रणजीत रावत,पूर्व विधायक कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRohit Kumar
FollowDec 17, 2025 14:19:150
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 17, 2025 14:18:550
Report
RSRavikant Sahu
FollowDec 17, 2025 14:18:330
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 17, 2025 14:18:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 17, 2025 14:17:540
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 17, 2025 14:17:390
Report
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowDec 17, 2025 14:17:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 17, 2025 14:16:450
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 17, 2025 14:16:050
Report
0
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 17, 2025 14:15:490
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 17, 2025 14:15:190
Report
0
Report
0
Report