Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
Baramulla में Republic Day-2026 की तैयारी की समीक्षा; सभी विभागों के समन्वय पर जोर
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Dec 18, 2025 11:19:44
Gulmarg,
DC Reviews Arrangements for Republic Day-2026 Celebrations Baramulla, December 18: Deputy Commisioner, Baramulla, Minga Sherpa, today chaired a meeting at the Main Meeting Hall of DC office to review the preparation for the upcoming Republic Day-2026 celebration across Baramulla. The DC directed all concerned departments to work in close coordination to ensure seamless arrangements for the national event. The DC issued strict instructions for setting up awareness stalls highlighting various Government-sponsored schemes, while the DYSSO were tasked with organizing a cricket match as part of the celebrations. The Chief Medical Officer was instructed to organize a medical camp during the event. Directions were also issued to concerned departments to ensure proper sanitation, uninterrupted essential services, adequate fire and emergency preparedness, and robust security arrangements. Further, the District Information Officer was directed to ensure proper sound system arrangements and comprehensive media coverage of the event while ARTO Baramulla was instructed for ensuring transport for the students performing during the Republic Day function For felicitation during the celebrations, all departments were asked to submit nominations of employees for exemplary performances on or before 10 January. The Deputy Commissioner emphasized coordinated efforts among all stakeholders to ensure successful celebrations of Republic Day-2026. The meeting was attended by the officers from the civil administration, police, army, BSF and other concerned agencies.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VTVinit Tyagi
Dec 18, 2025 13:05:35
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की के मंगलौर कोतवाली इलाके में पोक्सो अधिनियम और अपहरण के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मंगलौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल दोनों नामजद आरोपी मोहम्मद अब्बास गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी ने अपने परिजनों के जरिए यह अफवाह फैलाई कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा है और देहरादून से फ्लाइट पकड़कर विदेश निकल गया है, जबकि हकीकत में वह हैदराबाद में छिपकर रह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 18, 2025 13:05:17
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने विकसित भारत गारंटी रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक पर कहा, "भाजपा सरकार के पास नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं है। जहां तक MGNREGA की बात है, यह एक पुरानी योजना है जो 20 साल पहले शुरू की गई थी, जिसके तहत मज़दूरों को काम करने का मौका मिला। लेकिन आज भी हमें कई जगहों से, खासकर उत्तर प्रदेश से शिकायतें मिलती हैं कि उन्होंने काम किया है लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला है... महंगाई बढ़ रही है, हमारी क्रय शक्ति कमजोर हो रही है। ऐसे में मज़दूरों को रोज़ाना ₹1000 मजदूरी दी जानी चाहिए, और उन्हें सालाना जो 125 दिन का काम दिया जाता है, वह काफी नहीं है... काम के दिनों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 200 दिन की जानी चाहिए, मज़दूरी ₹1000 प्रति दिन होनी चाहिए, और सभी बकाया भुगतान किया जाना चाहिए... राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना भाजपा की छोटी सोच को दिखाता है। यह सिर्फ़ उनका अपमान नहीं है, बल्कि हमारे देश का अपमान है। अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो वे हमारे नोटों से भी महात्मा गांधी की तस्वीर भी हटा देंगे... वे किस तरह का भारत बनाना चाहते हैं?...
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Dec 18, 2025 13:04:42
Jammu, :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने राजौरी के सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कर कुपवाड़ा, कश्मीर में लैंडमाइन विस्फोट में शहीद हुए भारतीय सेना के जांबाज जवान हवलदार मोहम्मद जुबैर चौधरी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रविंदर रैना ने शहीद जवान के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हवलदार मोहम्मद जुबैर चौधरी का सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने शहीद की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस को सलाम किया। रैना ने कहा कि राष्ट्र शहीद जवान की मातृभूमि के लिए दी गई महान सेवा और शहादत का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।
0
comment0
Report
CPCHETAN PATEL
Dec 18, 2025 13:04:14
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 18, 2025 13:03:04
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Dec 18, 2025 13:02:22
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कैराना और ऊन तहसील के 32 गांवों—पठेड़, बसेड़ा, अशरफपुर, बलहेड़ा, सहपत, रामडा समेत अन्य—के करीब 200 किसान भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने वन विभाग द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। किसान नेताओं के अनुसार इन 32 गांवों की चकबंदी कास्त भूमि पर वे पिछले लगभग 70 वर्षों से farming कर रहे हैं। उनके पास खाता-खतौनी और दाखिल-खारिज के रिकॉर्ड मौजूद हैं। भूमि पर वन विभाग का हस्तक्षेप या विवाद कभी नहीं रहा, फिर भी 1955 के पुराने आंकड़ों के आधार पर नोटिस जारी कर इस भूमि को वन भूमि घोषित कर राजस्व विभाग से ट्रांसफर करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से नोटिस खारिज कर न्याय सुनिश्चित करने को कहा। भाजपा नेता मनीष चौहान ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा; आंदोलन या कोर्ट का रास्ता अपनाकर किसानों के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पुश्तैनी भूमि कभी नहीं छोड़ी जाएगी, क्योंकि निर्णय गलत है। जिलाधिकारी ने शिकायत सुनकर आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 18, 2025 13:01:44
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आज हिंदुस्तान जिंक प्लांट एक बार फिर किसानों के गुस्से का केंद्र बन गया, जहां जिंक प्रबंधन की कथित लापरवाही ने हालात को विस्फोटक बना दिया। पुठोली स्थित हिंदुस्तान जिंक के मुख्य गेट पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब अजोलिया का खेड़ा निवासी किसान परमेश्वर लाल जाट अपनी मृत भैंस को ट्रैक्टर में रखकर गेट पर पहुंचा और जिंक प्रबंधन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल دیا। प्रदर्शन के दौरान किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसने जिंक की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर बड़ा हादसा टाल दिया, लेकिन इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि हिंदुस्तान जिंक के प्रदूषण से त्रस्त किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। हालात तब तक तनावपूर्ण बने रहे, जब तक जिंक प्रबंधन ने दबाव में आकर सात दिन में मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि हिंदुस्तान जिंक प्लांट से जानबूझकर छोड़ा जा रहा एसिड युक्त पानी आसपास के खेतों और जलस्रोतों में फैल रहा है। उनका कहना है कि जिंक प्रबंधन ने पर्यावरणीय नियमों को ताक पर रख दिया है, जिसके चलते कुएं और बोरवेल पूरी तरह जहरीले हो चुके हैं। इसी दूषित पानी के कारण पशुओं में “भूनेटिया” नामक रोग फैल रहा है, जिसमें पशु दो-तीन दिन तक तड़पती हैं और अंत में दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बीमारी केवल जिंक के पेराफेरी क्षेत्र में ही पाई जा रही है, जो सीधे-सीधे प्लांट की भूमिका को उजागर करती है। ग्रामीणों का कहना है कि हिंदुस्तान जिंक द्वारा छोड़ी जा रही जहरीली गैस ने पूरे क्षेत्र को गैस चैंबर में बदल दिया है। आरोप है कि जिंक प्रबंधन प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की खुलेआम अनदेखी कर रहा है। गैस के असर से पशुओं के मुंह में झाग आ जाता है, वे छटपटाते हैं और कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो जाती है। किसानों का दावा है कि हर महीने 10 से 15 पशुओं की मौत केवल जिंक की जहरीली गैस की वजह से हो रही है, लेकिन इसके बावजूद न तो उत्सर्जन पर रोक लगाई जा रही है और न ही प्रभावित किसानों की सुध ली जा रही है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि हिंदुस्तान जिंक हर बार जांच और मुआवजे के नाम पर सिर्फ दिखावा करता है। पशुओं की मौत के बाद पोस्टमार्टम तो कराया जाता है, लेकिन रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं होती। आरोप है कि जिंक प्रबंधन के दबाव में प्रशासन और लैब रिपोर्ट तक प्रभावित होती हैं, जिससे सच्चाई सामने नहीं आ पाती। किसानों का कहना है कि जिंक जैसी बड़ी कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए समय-समय पर सिर्फ आश्वासन देती है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आज का घटनाक्रम हिंदुस्तान जिंक के प्रदूषण, लापरवाही और जवाबदेही से बचने की नीति को उजागर करता है। सवाल यह है कि क्या जिंक प्रबंधन केवल दबाव में आकर अस्थायी आश्वासन देता रहेगा, या फिर जहरीली गैस, दूषित पानी और मरते पशुओं की इस त्रासदी पर कोई ठोस और स्थायी समाधान निकालेगा। फिलहाल गंगरार क्षेत्र के किसान अपने पशुओं की जान बचाने और इंसाफ पाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Dec 18, 2025 13:01:14
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਜਾਮਾ ਮਸਜਿਦ ਆਯੋਜਿਤ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸੰਮੇਲਨ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਵਤੰਤਰਤਾ ਸੰਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਰਹੀ ਜਮਾਤ ਮਜਲਿਸ ਅਹਿਰਾਰ ਇਸਲਾਮ ਹਿੰਦ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਮੌਲਾਨਾ ਮੁਹੰਮਦ ਉਸਮਾਨ ਰਹਿਮਾਨੀ ਲੁਧਿਆਣਵੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਮੁਸਲਿਮ ਬੇਟੀ ਦਾ ਨਕਾਬ ਖਿੱਚਣਾ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਸ਼ਰਤ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਪੰਜਾਬ ਲੁਧਿਆਣਾਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਜਾਮਾ ਮਸਜਿਦ ਆਯੋਜਿਤ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸੰਮੇਲਨ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਵਤੰਤਰਤਾ ਸੰਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਰਹੀ ਜਮਾਤ ਮਜਲਿਸ ਅਹਿਰਾਰ ਇਸਲਾਮ ਹਿੰਦ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਮੌਲਾਨਾ ਮੁਹੰਮਦ ਉਸਮਾਨ ਰਹਿਮਾਨੀ ਲੁਧਿਆਣਵੀ ਨੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਿਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਮੁਸਲਿਮ ਬੇਟੀ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਤੋਂ ਨਕਾਬ ਉਤਾਰਨ ਦੀ ਹਰਕਤ ਨੂੰ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਿਹਾਰ ਦੀ ਕੜੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਚ ਨਿਖੇਦੀ ਕੀਤੀ। ਮੌਲਾਨਾ ਉਸਮਾਨ ਲੁਧਿਆਣਵੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਅਹੁਦੇ ਅਤੇ ਉਮਰ ਦਾ ਬਿਲਕੁਲ ਲਿਹਾਜ਼ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਵਤੀਰਾ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੁਕੀ ਹੋਈ ਮੁਸਲਿਮ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਨੂੰ ਦਰਸ਼ਾਉਂਦਾ ਹੈ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀਆਂ ਨਾਲ ਇੰਨੀ ਹੀ ਨਫਰਤ ਹੈ ਤਾਂ ਫਿਰ ਉਹ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸੈਕੁਲਰਿਜ਼ਮ ਦਾ ਢੋਂਗ ਰਚਨਾ ਛੱਡ ਦੇਣ , ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਮੌਲਾਨਾ ਉਸਮਾਨ ਰਹਿਮਾਨੀ ਲੁਧਿਆਣਵੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਘਟੀਆ ਹਰਕਤ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਇਹ ਹਰਕਤ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਬੇਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਬਲਕਿ ਦੁਨੀਆਂ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਧਰਮ ਇਸਲाम ਦੀ ਆਸਥਾ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਹਰ ਇੱਕ ਬੇਟੀ ਚਾਹੇ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਜਾਤੀ ਧਰਮ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧ ਰੱਖਦੀ ਹੋਵੇ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਲੋਕ ਨਿਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਸਿਰਫ ਇਸ ਲਈ ਹਿਮਾਇਤ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਕਿ ਉਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਾਰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੀਆਂ ਬਹੂ ਬੇਟੀਆਂ ਵੱਲ ਵੀ ਦੇਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਮੌਲਾਨਾ ਉਸਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋ ਇਹ ਨਿਖੇਦੀ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਨਹੀਂ ਵਾਸਤਵਿਕਵਿਕ ਹੈ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਿੰਮੇਦਾਰੀ ਬਣਦੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਇਸ ਨਾਪਾਕ ਹਰਕਤ ਦਾ ਸੰਗਿਆਨ ਲੈਣ ਅਤੇ ਬੇਟੀਆਂ ਦੀ ਇੱਜਤ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕਦੇ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪਰਿਸਥਿਤੀ ਚ ਸਮਝੌਤਾ ਨਾ ਕਰੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਤੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮੁਕਦਮਾ ਦਾਇਰ ਕਰਨਗੇ ਤਾਂ ਕਿ ਦੁਬਾਰਾ ਕਦੇ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਬੇਟੀ ਨਾਲ ਇਹ ਹਰਕਤ ਕੋਈ ਹੋਰ ਰਾਜਨੇਤਾ ਜਾ ਕੋਈ ਵੀ ਵੱਡੇ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਬੈਠਾ ਹੋਇਆ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾ ਕਰ ਸਕੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਿਸੇ ਵੱਡੇ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਬੈਠਣ ਦਾ ਮਤਲਬ ਇਹ ਨਹੀਂ ਕਿ ਉਹ ਸਮਾਜ ਧਰਮ ਜਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਹੈ , ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਨਿਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਬਿਨਾ ਸ਼ਰਤ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ。
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Dec 18, 2025 13:00:27
Churu, Rajasthan:चूरू जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत लिए गए नमूनों के परीक्षण के बाद अब तक का सर्वाधिक जुर्माना लगाया गया है। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। नमूनों की प्रयोगशाला में जांच के बाद अमानक पाए गए नमूनों के प्रकरण सुजानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा ने बताया कि मामले में एडीएम सुजानगढ़ संतोष मीणा ने सालासर, सुजानगढ़ व लाछड़सर में मावा, मिठाई, घी एवं दूध के नमूने लिए गए थे, जो प्रयोगशाला में अमानक पाए गए, जिनका प्रकरण एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने चार प्रकरणों में पांच-पांच लाख रुपए तथा एक प्रकरण में छह लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अमानक प्रकरण में लगाया गया जुर्माना अब तक का सर्वाधिक जुर्माना है।
0
comment0
Report
Dec 18, 2025 12:50:06
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top